/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना   सलाहकार समिति की बैठक Hardoi1
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना   सलाहकार समिति की बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, उनकी स्क्रीनिंग और बैंकों में लंबित लोन मामलों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि योजना के तहत आने वाले आवेदनों को बिना किसी अनावश्यक देरी के स्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि लोन देने में तेजी लाएं और हर बैंक शाखा के लिए तय लक्ष्य को समय से पूरा करें। बैठक के दौरान बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के कार्यों की समीक्षा की गई। आरसेटी के निदेशक ने चालू वित्तीय वर्ष में आयोजित किए गए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों (जैसे-मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, कंप्यूटर, डेयरी फार्मिंग आदि) और उनके सेटलमेंट रेट (रोजगार शुरू करने वाले युवाओं का प्रतिशत) की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, अरविद रंजन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी के निदेशक विक्रांत ओझा, आरसेटी फैकल्टीे दिव्यांशू पाण्डेय, बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पेड़ से लटका मिला आपराधिक प्रवृत्ति के युवक का शव, सनसनी
रितेश मिश्रा
कछौना (हरदोई):* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत शारदा नहर रेलवे लोहिया पुल के पास एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बबुरहा के पास डबल नहर कलौली पुल के आगे शारदा नहर की पटरी पर स्थित एक पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त सूरज चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कछौना में किराए के मकान में रहता था और उसकी प्रवृत्ति आपराधिक थी। नहर की पटरी पर शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।
गंदगी से नरक बना सराय सुल्तान, दर्जनों परिवारों ने किया पलायन
रितेश मिश्रा
हरदोई। एक तरफ जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को चकाचक करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ हरदोई जिले के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन दावों की धज्जियां उड़ाने में मसरूफ हैं। ताजा और बेहद हैरान करने वाला मामला विकासखंड मल्लावां की ग्राम पंचायत सराय सुल्तान से सामने आया है, जहां विकास के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।बताया गया है कि सराय सुल्तान गांव इस समय पूरी तरह गंदगी के टापू में तब्दील हो चुका है। गांव की नालियां पूरी तरह चोक हैं और गंदा पानी व कीचड़ रास्तों पर बह रहा है। गांव में फैली भयंकर बदबू के कारण ग्रामीणों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। इस नरकीय स्थिति के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां पैर पसार चुकी हैं। बीमारी के खौफ और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही से तंग आकर अब तक दर्जनों परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं।गांव के ही निवासी एक वकील ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।अधिबक्ता शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम प्रधान वसीक और ग्राम पंचायत सचिव प्रवीन पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। आरोप है कि पिछले 5 वर्षों में प्रधान ने केवल अपना विकास किया है। सफाई के नाम पर सिर्फ प्रधान के घर के आसपास ही चकाचक सफाई की जाती है,
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने हनुमान मंदिर कुटी मे औषधीय वृक्ष का पौधरोपण किया। 
रितेश मिश्रा
हरदोई:- प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रारम्भ वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 अंतर्गत सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग, हरदोई द्वारा हनुमान मंदिर कुटी, भूराटीकुर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने कार्यक्रम मे सहभागिता कर, आश्रम परिसर मे औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण महोगनी वृक्ष का पौधा रोपित किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण प्रदान करने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृशक्ति व् धरती माता के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी माध्यम है, प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन मे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर, पर्यावरण संरक्षण मे सहभागी बनना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद कुमार, महंत आकाश गिरी, पूर्व सदस्य जिला पंचायत पिंटू बाजपेई, प्रशांत बाजपेई, कुटी सेवक संघ पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हरदोई बीएसए डॉ. अजीत सिंह निलंबित
. रितेश मिश्रा
हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 61 अभ्यर्थियों की भर्ती, नियुक्ति एवं वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों की जांच के बाद की गई है।
शासनादेश के अनुसार, जिलाधिकारी हरदोई की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही तथा पेंशन, चयन वेतनमान एवं अन्य वित्तीय मामलों में अनियमितताओं के प्रथम दृष्टया आरोप पाए गए। इसके आधार पर शासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बीएसए को निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि के दौरान डॉ. अजीत सिंह को शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच पूरी होने तक नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।  शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सभापति ने नगर वन में "एक पेड़ माँ के नाम" मुहिम के तहत फलदाई व छायादार पौधे किये रोपित*


रितेश मिश्रा

कछौना(हरदोई):* कछौना वन रेंज के अंतर्गत नगर वन कामीपुर में मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल ने "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत बुधवार को छायादार व फलदाई पौधे रोपित किये। सभापति ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। जीवन कितना प्यारा व सुंदर शब्द है। जीवन शब्द वास्तव में दो शब्दों से बना है जीव व वन। प्रकृति ने शुद्ध हवा, धूप, पानी, सुकून हमें उपहार स्वरूप दिया है। हमारी प्यारी धरती हमारी मां है जो माँ के समान हमारा पालन पोषण करती है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम पर भावनात्मक अपील कर जन-जन को इस मुहिम से जोड़ने का कार्य किया है। नगर वन कछौना क्षेत्र में पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। पर्यटन विभाग पटल पर यह नगर वन एक बेहतर पर्यावरण का उदाहरण है। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस मुहिम में सभी लोग आगे जाकर पौधे रोपित करें व उन्हें संरक्षित भी करें। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता संचित अग्रवाल व ब्लाक प्रमुख पति अमरनाथ उर्फ गुड्डू ने पौधे रोपित किये। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा कि यह सिर्फ एक मुहिम नहीं है, हमें आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा पर्यावरण देना हैं। पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ इन्हें संरक्षित करने की भी आवश्यकता है। सभापति अशोक अग्रवाल ने अपनी निधि से नगर वन में ओपन जिम लगवाने की घोषणा की व क्षेत्र पंचायत से वाटर कूलर विद आरओ लगवाने की बात कही।

इस अवसर पर विभागीय कर्मी केपी सिंह, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार सिंह चंदू, श्रीश मिश्रा, रिजवान कुरैशी उर्फ शेरू, उपेंद्र तिवारी, सद्दीक खजोहना, सौरभ सिंह, मोहित सिंह, सोनू सिंह लालपुर सहित प्रबुद्ध जन इस अवसर के साक्षी बने।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण


रितेश मिश्रा
हरदोई, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा आज विकास खण्ड बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी एवं आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 121 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल 60 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालय में स्वीकृत चार शिक्षकों के सापेक्ष केवल एक शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि तीन शिक्षक अवकाश पर थे विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में मलवा एवं घास-फूस जमा मिला, जबकि विभागीय निर्देशों के अनुसार अवकाश के दिनों में विद्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी थी। इसके अतिरिक्त पर्याप्त बेंच उपलब्ध होने के बावजूद कक्षा-6 के कुछ विद्यार्थियों को दरी पर बैठाकर अध्ययन कराया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे विद्यालय प्रबंधन एवं रखरखाव के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अजय कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी, बावन को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में बाल पेंटिंग एवं एस्ट्रोनॉमी लैब के अंदर एवं बाहर क्षतिग्रस्त हो चुकी पेंटिंग का पुनः रंग-रोगन कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को भी दिए।इसके उपरांत विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती रजौली देवी अनुपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका श्रीमती निर्मला देवी उपस्थित थीं। केंद्र पर पंजीकृत 45 बच्चों के सापेक्षमात्र दो बच्चे उपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र के संचालन में गंभीर शिथिलता पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती राजौरी देवी एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती नीलू कश्यप तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्य क्रम अधिकारी को दिए।निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) श्री प्रदीप पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया उपाध्याय तथा खण्ड विकास अधिकारी बावन डॉ. राम प्रकाश भी उपस्थित रहे।
संदिग्धावस्था में किसान ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम ताजपुर में मंगलवार की रात एक किसान ने संदिग्ध अवस्था में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम ताजपुर मजरा खजोहना निवासी राजेश वर्मा उम्र 55 वर्ष मंगलवार की रात घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से अवसाद में थे, लोगों से बात नहीं करते थे। कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मंगलवार की रात घर में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। कछौना क्षेत्र में अवसाद, मानसिक तनाव, प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान देने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक दबाव, पारिवारिक कलह, आपसी संवादहीनता, आर्थिक कठिनाइयां, प्रेम प्रसंग, जुआ, सट्टा कारोबार, नशा आदि इसका अहम कारण है। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना समाज व परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलने से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।

दबंगों द्वारा अवैध खनन और दबंगई का मामला, गरीब परिवार का बरसाती पानी निकास हुआ बंद।

रितेश मिश्रा
हरदोई की तहसील सण्डीला क्षेत्र के ग्राम भटपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक कमजोर एवं गरीब परिवार को दबंगई और अवैध खनन का शिकार होना पड़ रहा है।
पीड़ित गयाबक्स सिंह पुत्र स्वर्गीय जगतजीत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भटपुर थाना अतरौली, जिला हरदोई ने जिलाधिकारी महोदय को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गाँव के ही दबंग सर्वेश सिंह पुत्र भारत सिंह द्वारा दिनांक 29 जून 2026 की रात में जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर उनके घर के सामने बरसाती पानी का मुख्य निकास पूरी तरह बंद कर दिया गया।
पीड़ित के अनुसार रातभर लगभग 20 ट्रॉली मिट्टी पानी के निकास मार्ग में डाली गई, जिससे बरसात का पानी रुक गया और भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विरोध करने पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज भी की गई।
बताया गया कि पीड़ित ने तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय थाना अतरौली में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, पीड़ित द्वारा कई बार एसडीएम सण्डीला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी का रास्ता नहीं खुलवाया गया तो बरसात में पीड़ित परिवार के घर में पानी भर सकता है और बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी हरदोई एवं उपजिलाधिकारी सण्डीला से मांग की है कि बरसाती पानी का निकास तत्काल खुलवाया जाए। अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। गरीब परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को राहत मिलती है या फिर नहीं।
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 77 शिकायते
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 77 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें