प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी उपकरणों एवं अभिलेखों को मानक के अनुरूप पूर्ण करें
*अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने की होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल संचालकों के साथ बैठक
फर्रुखाबाद । जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि सभी संचालक अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों की पूर्ति हेतु शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करें, जिससे भविष्य में जनपद में किसी भी प्रकार की आपातकालीन घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके, इसके लिए सभी संचालक 10 दिवस के भीतर अपने प्रतिष्ठानों/संस्थानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी उपकरणों एवं अभिलेखों को मानक अनुरूप पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने फायर सेफ्टी अधिकारी, विद्युत सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को शासन द्वारा जारी मानकों की सूची उपलब्ध कराएं, इसके साथ ही संचालकों के साथ सेमिनार के माध्यम से जागरूकता संदेश भी साझा करें।
इस दौरान बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु निरंतर निरीक्षण कर जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं, उक्त निरीक्षण के क्रम में होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु आज की यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर, गजराज सिंह, पर्यटन अधिकारी मकबूल हुसैन, आईएमए अध्यक्ष विपुल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jul 02 2026, 19:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k