/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण Hardoi1
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण


रितेश मिश्रा
हरदोई, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा आज विकास खण्ड बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी एवं आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 121 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल 60 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालय में स्वीकृत चार शिक्षकों के सापेक्ष केवल एक शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि तीन शिक्षक अवकाश पर थे विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में मलवा एवं घास-फूस जमा मिला, जबकि विभागीय निर्देशों के अनुसार अवकाश के दिनों में विद्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी थी। इसके अतिरिक्त पर्याप्त बेंच उपलब्ध होने के बावजूद कक्षा-6 के कुछ विद्यार्थियों को दरी पर बैठाकर अध्ययन कराया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे विद्यालय प्रबंधन एवं रखरखाव के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अजय कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी, बावन को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में बाल पेंटिंग एवं एस्ट्रोनॉमी लैब के अंदर एवं बाहर क्षतिग्रस्त हो चुकी पेंटिंग का पुनः रंग-रोगन कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को भी दिए।इसके उपरांत विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती रजौली देवी अनुपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका श्रीमती निर्मला देवी उपस्थित थीं। केंद्र पर पंजीकृत 45 बच्चों के सापेक्षमात्र दो बच्चे उपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र के संचालन में गंभीर शिथिलता पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती राजौरी देवी एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती नीलू कश्यप तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्य क्रम अधिकारी को दिए।निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) श्री प्रदीप पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया उपाध्याय तथा खण्ड विकास अधिकारी बावन डॉ. राम प्रकाश भी उपस्थित रहे।
संदिग्धावस्था में किसान ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम ताजपुर में मंगलवार की रात एक किसान ने संदिग्ध अवस्था में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम ताजपुर मजरा खजोहना निवासी राजेश वर्मा उम्र 55 वर्ष मंगलवार की रात घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से अवसाद में थे, लोगों से बात नहीं करते थे। कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मंगलवार की रात घर में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। कछौना क्षेत्र में अवसाद, मानसिक तनाव, प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान देने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक दबाव, पारिवारिक कलह, आपसी संवादहीनता, आर्थिक कठिनाइयां, प्रेम प्रसंग, जुआ, सट्टा कारोबार, नशा आदि इसका अहम कारण है। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना समाज व परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलने से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।

दबंगों द्वारा अवैध खनन और दबंगई का मामला, गरीब परिवार का बरसाती पानी निकास हुआ बंद।

रितेश मिश्रा
हरदोई की तहसील सण्डीला क्षेत्र के ग्राम भटपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक कमजोर एवं गरीब परिवार को दबंगई और अवैध खनन का शिकार होना पड़ रहा है।
पीड़ित गयाबक्स सिंह पुत्र स्वर्गीय जगतजीत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भटपुर थाना अतरौली, जिला हरदोई ने जिलाधिकारी महोदय को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गाँव के ही दबंग सर्वेश सिंह पुत्र भारत सिंह द्वारा दिनांक 29 जून 2026 की रात में जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर उनके घर के सामने बरसाती पानी का मुख्य निकास पूरी तरह बंद कर दिया गया।
पीड़ित के अनुसार रातभर लगभग 20 ट्रॉली मिट्टी पानी के निकास मार्ग में डाली गई, जिससे बरसात का पानी रुक गया और भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विरोध करने पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज भी की गई।
बताया गया कि पीड़ित ने तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय थाना अतरौली में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, पीड़ित द्वारा कई बार एसडीएम सण्डीला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी का रास्ता नहीं खुलवाया गया तो बरसात में पीड़ित परिवार के घर में पानी भर सकता है और बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी हरदोई एवं उपजिलाधिकारी सण्डीला से मांग की है कि बरसाती पानी का निकास तत्काल खुलवाया जाए। अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। गरीब परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को राहत मिलती है या फिर नहीं।
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 77 शिकायते
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 77 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
सोशल मीडिया पर मिक्सिंग फोटो वायरल करने वाले जीजा पर साथियों सहित रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले निवासी युवती का किसी अन्य युवक के साथ अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले जीजा और उसके साथियों के विरुद्ध पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
            पीड़िता के अनुसार लखीमपुर जनपद के मोहमदी थाना के ग्राम सिंनौरिया निवासी उसके बहनोई जीशान मोहम्मद पुत्र सद्दीक ने कस्बे के मोहल्ला गिलजई झंडे के निकट का निवासी आसिफ और अपने दो अन्य साथियो के साथ उसका फोटो किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है विपक्षी उसके भाई के फोन पर लगातार उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैँ।जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब हो रही है।
          पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
प्रसव के समय रिश्वत न मिलने पर स्टॉफ नर्स ने दिखाई बेरहमी, नवजात की मौत प्रसव पीड़िता की तोड़ी गुप्तांग की हड्डी
रितेश मिश्रा
हरदोई। सवायजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर खेड़ा मे रिश्वत की पूरी रकम न मिलने पर स्टॉफ नर्स और दाई ने प्रसव कराते समय इतनी बेरहमी दिखाई कि प्रसव पीड़िता कि गुप्तांग की हड्डी तोड़कर उसे जीवन भर के लिए विकलांग कर दिया।पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इधर उधर भटक रहा है।
    वैसे तो लगभग सभी अस्पतालो मे प्रसव के लिए आने वाली पीड़िताओं के परिजनों से अवैध वसूली किया जाना आम बात है और रिश्वत न मिलने पर प्रसव के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम भेजने का दवाब बनाने की खबरें रोज ही मिलती रहती हैँ। ऐसा ही ये मामला भी है। सवायजपुर थाना के ग्राम शहाबुद्दीनपुर के मजरा भुडहैया निवासी रमेश पुत्र लालसिंह के अनुसार उसने 16 जून की रात्रि करीब 10 बजे अपनी पत्नी पिंकी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी गौर खेड़ा लेकर गया उसने ड्यूटी पर मौजूद स्टॉफ नर्स प्रीती से जुड़वा बच्चे होने की बात कही और नॉर्मल प्रसव मे भर्ती रखने की विनती की अन्यथा रेफर करने की गुहार लगाई।
स्टॉफ ने नॉर्मल प्रसव कराने के बदले 6000 रूपए की मांग की उसने गरीबी का हवाला देकर 2600 रूपये स्टॉफ नर्स को दिए शेष प्रसव के बाद देने को कहा। 17 जून को स्टॉफ नर्स द्वारा एक बच्चे की पैदाइश करवाई गई एक बच्चा नार्मल डिलीवरी से होने के बाद नर्स और दाई विट्टू द्वारा और पैसे की मांग की गई उसके पास उस समय पैसे नहीं थे। इस बात से नाराज होकर स्टॉफ नर्स और दाई ने मिलकर उसकी पत्नी के साथ बेरहमी दिखाते हुए दूसरे बच्चे की पैदाइश की जिसके कारण उसके दूसरे नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई यही नहीं विपक्षी की बेरहमी के कारण उसकी पत्नी की गुप्तांग की हड्डी पेवलिक बोन भी टूट गई उसकी पत्नी की हालत खराब है।
      पीड़ित ने थाना सवायजपुर मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। उसने उच्चधिकारीयों को लिखित शिकायत भेज कर कार्यवाही की मांग की है।
अधिवक्ताओं, स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों की सोलहवें दिन हड़ताल समाप्त
निबंधन और स्टांप मंत्री द्वारा कानून वापस लेने के आश्वासन के बाद बुधवार से काम पर लौटेगा संयुक्त मोर्चा

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।ई रजिस्ट्रीकरण की व्यवस्था के विरोध में शाहाबाद तहसील के अधिवक्ता, स्टांप वेंडर और दस्तावेज लेखकों द्वारा 16 दिनों से की जा रही कलम बंद हड़ताल मंगलवार को निबंध एवं स्टांप मंत्री से मुलाकात करने और मंत्री द्वारा अधिवक्ताओं को कानून वापस लेने का आश्वासन देने के बाद समाप्त हो गई। बुधवार से संयुक्त मोर्चा के सदस्य अपने काम पर वापस से लौट आएंगे। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी ने बताया ई रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में पिछले 16 दिनों से जनपद हरदोई की समस्त तहसीलों के साथ-साथ प्रदेश के अधिवक्ता, स्टांप वेंडर और दस्तावेज लेखक अपनी रोजी-रोटी को लेकर कलम बंद हड़ताल पर थे। इस दौरान धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन कोई रिजल्ट नहीं मिल सका। उन्होंने बताया सोलह दिन बाद लखनऊ पहुंचकर समस्त संयुक्त मोर्चा के साथियों ने निबंध एवं स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। निबंधन एवं स्टांप मंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह दो-तीन दिन में एक बैठक करके कानून की समीक्षा करेंगे और इस कानून को वापस लेंगे। उन्होंने बताया मंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी भी अधिवक्ता, स्टांप वेंडर या दस्तावेज लेखक का आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने बताया अब बुधवार से समस्त अधिवक्ता, स्टांप वेंडर और दस्तावेज लेखक अपने काम पर वापस लौट आएंगे और रोज की तरह कार्य करेंगे।
सोशल मीडिया पर मिक्सिंग फोटो वायरल करने वाले जीजा पर साथियों सहित रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले निवासी युवती का किसी अन्य युवक के साथ अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले जीजा और उसके साथियों के विरुद्ध पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
            पीड़िता के अनुसार लखीमपुर जनपद के मोहमदी थाना के ग्राम सिंनौरिया निवासी उसके बहनोई जीशान मोहम्मद पुत्र सद्दीक ने कस्बे के मोहल्ला गिलजई झंडे के निकट का निवासी आसिफ और अपने दो अन्य साथियो के साथ उसका फोटो किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है विपक्षी उसके भाई के फोन पर लगातार उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैँ।जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब हो रही है।
          पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
सिविल ड्रेस मे पहुंचकर एएसपी ने खुद टैक्सी चालकों से अवैध वसूली करने वालों को दबोचा

लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर खुद लिया एक्शन

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कस्बे से संचालित होने वाले टैक्सी स्टैंडो से अवैध वसूली करने की शिकायतों का संज्ञान लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी शाहाबाद ने खुद एक्शन लेते हुए सोमवार की शाम सिविल ड्रेस मे आम आदमी की तरह बाइक से पहुंचकर अल्लाहपुर तिराहे से संचालित टैक्सी स्टैंड पर दो लोगों को टैक्सी चालकों से अवैध वसूली करते हुए रगेहाथ गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौपा।
       अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण बिना किसी पुलिस वाहन या वर्दी के सामान्य व्यक्ति की तरह बाइक से अल्हापुर तिराहा स्थित टैक्सी स्टैंड पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक चुपचाप पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी।इस दौरान उन्होंने देखा कि दो युवक टेंपो चालकों से कथित रूप से पैसे वसूल रहे हैं। पर्याप्त पुष्टि होने के बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को बुलाया और दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।युवकों की पहचान अल्ल्हापुर निवासी सतीश राठौर और पाली निवासी विनोद सिंह के रूप मे हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने या अवैध वसूली करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों और वाहन चालकों से जबरन धन उगाही करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं इस प्रकार की अवैध वसूली हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला पोषण समिति की बैठक

रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, और कुपोषण उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता के साथ कराया जाये। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को दिए जाने वाले पुष्टाहार के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरबीएसके टीम के जिला प्रभारी के बैठक मे अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप आवेदन कराने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना मे सुरसा एवं पिहानी की सबसे खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा खराब प्रगति वाले सभी सीडीपीओ को सुधार के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बच्चों के वजन और लंबाई की मैपिंग को शत-प्रतिशत पूरा कराया जायेे। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों का समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी नेे कहा कि सभी कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ टीएचआर प्लांट का सप्ताहिक विजिट करे तथा विजिट करने का फोटों ग्रुप पर शेयर करे। सभी सीडीपीओं को निर्देशित किया कि 10 जुलाई तक सभी केन्द्रों पर राशन का वितरण सुनिश्चित हो। उन्होंने राशन वितरण की धीमी प्रगति पर नैफेड के डिस्ट्रिक इंचार्ज को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने पिहानी, भरखनी, शहाबाद व सुरसा की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अगली बैठक तक प्रगति मे सुधार के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सभी सीडीपीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
-