/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz नगरपालिका का 155वां स्थापना दिवस साहित्य, संस्कृति और प्रतिभा सम्मान के साथ गरिमामय ढंग से सम्पन्न।        Balrampur
नगरपालिका का 155वां स्थापना दिवस साहित्य, संस्कृति और प्रतिभा सम्मान के साथ गरिमामय ढंग से सम्पन्न।       
              
                  
सम्मान समारोह,रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,संगीत संध्या एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां,नगर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को मिला नया आयाम।                    
                 
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस समारोह एम.एल.के.डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के अथक प्रयासों से आयोजित इस समारोह में साहित्य,संस्कृति,संगीत, सामाजिक सरोकार और प्रतिभा सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन चले विभिन्न कार्यक्रमों में नगर के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों,शिक्षाविदों,साहित्यकारों,कलाकारों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।
समारोह का शुभारंभ महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर के विकास,सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में सामाजिक,धार्मिक एवं शैक्षिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों,स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह,प्रो.रविशंकर सिंह,मेजर जनरल संजय राव,अटल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,प्रो.जे.पी.पांडेय, कर्नल ए.पी.एस.पटवाल,गंगा सिंह,राहुल राज रस्तोगी, माधवराज द्विवेदी,महंत बृजानंद जी महाराज,बृजेश सिंह तथा कर्नल एस.के.वाष्णेय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सम्मान प्रदान किया।

द्वितीय सत्र में देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ जी महाराज,सदर विधायक पल्टूराम,जिलाधिकारी डॉ.विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में नगर पालिका परिषद द्वारा साहित्य,संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति,लोकसंस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्साह और उल्लास से भर दिया।
सायंकाल आयोजित संगीत संध्या में दिल्ली के प्रख्यात गायक एस.डी.सिंह, स्थानीय गायिका मान्डवी तिवारी,वैष्णवी सिकरवार,अंशिका उपाध्याय,संजय गिरी,सूरज श्रीवास्तव तथा सूर्य प्रकाश शुक्ला सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रात्रि में आयोजित भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। देश के प्रतिष्ठित कवि एवं शायर डॉ.कलीम कैसर,कुंवर जावेद,मणिका दुबे, डॉ.दिनेश रघुवंशी,अभय निर्भीक,विकास बौखल, रूकसार बलरामपुरी तथा अकमल बलरामपुरी ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य,गीत एवं ग़ज़लों की प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध रखा।

स्थानीय साहित्यकारों में डॉ.ओमप्रकाश मिश्र 'ओज',कन्हैया लाल 'मधुर',विनोद सिंह 'कलहंस',मनोज मिश्रा 'कप्तान' तथा आदर्श त्रिपाठी ने भी अपनी प्रभावशाली काव्य रचनाओं से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

समारोह के समापन पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, साहित्यकारों,कलाकारों,प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा साहित्य,संगीत और कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
दानवीर भामाशाह जयंती पर सम्मान किए गए व्यापारी।
तुलसीपुर - उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दानवीर भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता व अध्यक्षता श्याम बिहारी अग्रहरि ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि दान केवल धन देने का नाम नहीं बल्कि समय,समर्पण और बलिदान का नाम है,राष्ट्र भक्ति शब्दों में नहीं कर्मों में होनी चाहिए प्रत्येक व्यक्ति के अंदर राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा व दान पुण्य को जीवन का अंग बनाए देश की एकता व अखंडता की रक्षा करें व महाराणा प्रताप तथा भामाशाह के आदर्शों पर चलें।इस अवसर पर नगर के सात वरिष्ठ व्यापारियों विजय कुमार गुप्ता,अरुण देव आर्य,संतोष जायसवाल,निज़ामुद्दीन, मो.असगर आढ़ती,राम गोपाल कश्यप,ठाकुर प्रसाद  मोदनवाल को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम बिहारी अग्रहरि ने सभी का आवाहन किया कि जिस प्रकार भामाशाह ने समाज व राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च त्याग और समर्पण किया उसी प्रकार हम सभी को भी समाज और मानवता की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,अभय देव आर्य,महेश गोयल,राधेश्याम चौरसिया,शिव कुमार कसौधन,राम गोपाल गुप्ता,ओम प्रकाश अग्रहरि व मीडिया प्रभारी जय सिंह मौजूद रहे।
तुलसीपुर में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती
तुलसीपुर। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, तुलसीपुर द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता रहे तथा अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दान केवल धन देने का नाम नहीं, बल्कि समय, समर्पण और बलिदान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए।

जिला महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा एवं दान-पुण्य को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप और दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर नगर के सात वरिष्ठ व्यापारियों – विजय कुमार गुप्ता, अरुण देव आर्य, संतोष जायसवाल, निजामुद्दीन, मो. असगर आढ़ती, राम गोपाल कश्यप एवं ठाकुर प्रसाद मोदनवाल – को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि जिस प्रकार दानवीर भामाशाह ने समाज और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, उसी प्रकार हम सभी को भी समाज एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अभय देव आर्य, महेश गोयल, राधेश्याम चौरसिया, शिव कुमार कसौधन, राम गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रहरि एवं मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

बलरामपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को एमएलके पीजी कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा बोया गया राष्ट्रवाद का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण कभी कश्मीर जाने के लिए देशवासियों को परमिट लेना पड़ता था। डॉ. मुखर्जी ने "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का प्रबल विरोध किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया गया। विपक्ष द्वारा खून-खराबे की आशंका जताई गई थी, लेकिन धारा 370 हटने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से परिवर्तन हुआ और सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया।
अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के प्रति गहरी आस्था रखता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का जो सपना डॉ. मुखर्जी ने देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का विचार "सबका साथ, सबका विकास" की भावना पर आधारित था। भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के जिला संयोजक अवधेश तिवारी 'तरुण' ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', उतरौला प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, दयाराम प्रजापति, वरुण सिंह 'मोनू', संजय शुक्ला, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', महेंद्र पांडे, बिंदु विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, ललित तिवारी, विष्णु देव गुप्ता, वंदना पासवान, अमरनाथ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस 30 जून को,साहित्य,संस्कृति और संगीत का होगा भव्य संगम। 
                
                                 
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के 155वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 30 जून 2026 (मंगलवार) को एम.एल.के.डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम,बलरामपुर में भव्य रूप से किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के अथक प्रयासों से आयोजित इस समारोह में सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम,संगीत संध्या तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जैसे विविध आयोजन होंगे।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने बताया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे होगा। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा,जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक नगर पालिका के सभासदों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह होगा।
उन्होंने बताया कि शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें दिल्ली के सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे से देर रात तक देश के प्रतिष्ठित कवियों,शायरों,साहित्यकारों और गायकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन एवं साहित्य-संगीत सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य नगर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा साहित्य,संगीत और कला को प्रोत्साहन देना है।
इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं कवि डॉ.कलीम कैसर,कुंवर जावेद,मणिका दुबे,डॉ.दिनेश रघुवंशी,अभय निर्भीक,विकास बौखल,रूकसार बलरामपुरी और अकमल बलरामपुरी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
इसके साथ ही स्थानीय साहित्यकारों एवं कलाकारों में विनोद कुमार सिंह 'कलहंस',मनोज मिश्रा 'कप्तान',आदर्श त्रिपाठी,दिल्ली के प्रख्यात गायक एस.डी.सिंह,स्थानीय गायिका मान्डवी तिवारी,वैष्णवी सिकरवार,अंशिका उपाध्याय,संजय गिरी,सूरज श्रीवास्तव तथा सूर्य प्रकाश शुक्ला अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
नगर पालिका परिषद ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर साहित्य,संस्कृति,संगीत और कला के इस भव्य महोत्सव का हिस्सा बनें तथा अपने नगर के 155वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने में सहभागी बनें।
देशभर में सुनी गई लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात

बलरामपुर तुलसीपुर। उदय टावर स्थित विधायक कार्यालय पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के नेतृत्व में 135 वी मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुनी गई जहां मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास श्री गणेश मूर्तिकर फुटबॉल जन भागीदारी सामाजिक जागरूकता एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने का संदेश दिया तथा 2047 तक राष्ट्र को विकसित रसों में शामिल करने की बात कही।

लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के विचार राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करती है। उदय टावर विधायक कार्यालय पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु देव गुप्ता मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि मंडल महामंत्री विजय प्रताप सोनी अरुण देव आर्य कमल देव आर्य शिव कुमार वाल्मीकि बनारसी मोदनवाल रामदयाल सोनी सुनील सोनी राजन पांडे अमिताभ चक्रवर्ती दिनेश रस्तोगी शिवदयाल कौशल जय ओम कसौधन राजू कसौधन सुनील मणि तिवारी राजकुमार सुरेंद्र वर्मा दिलीप गुप्ता रामराज विमल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहर्रम में हाईटेंशन तार से तहजिया में लगी आग रेल संचालन बाधित
बलरामपुर तहसील तुलसीपुर के नई बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर मोहर्रम ताजिया जुलूस संम फाटक पार करते समय हाई टेंशनतार में एक तहजिया टच हो जाने से उसमें आग लग गई जिसमें एक 10 वर्षीय बालक महबूब आलम पुत्र पुत्तन निवासी शीतलापुर झुलस गया जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जो खतरे से बाहर बताया जाता है पुलिस प्रशासन के तत्परता के कारण आग पर काबू पाया गया, घटना की सूचना रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी गई जहां से उन्होंने करंट बंद कर दिया और मालगाड़ी को रोक दिया गया शकुशल जुलूस पार हो जाने के बाद रेल संचालन सभाला संचालन शुरू किया ।
तुलसीपुर में 'मौत के क्लीनिक' पर स्वास्थ्य विभाग का हथौड़ा, नारायण क्लीनिक सील, झोलाछाप संचालक पर FIR!
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जागा महकमा; बिना MBBS और सर्जन के चल रहा था 'जच्चा-बच्चा' की जान से खिलवाड़ का खेल

तुलसीपुर (बलरामपुर), 26 जून 2026
स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर मासूम मरीजों की जिंदगी से जुआ खेलने वाले सिंडिकेट के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तुलसीपुर क्षेत्र में बिना किसी रजिस्ट्रेशन और बिना वैध डिग्री के धड़ल्ले से संचालित हो रहे 'नारायण क्लीनिक' को आज स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी तरह सील कर दिया। इस ताबड़तोड़ एक्शन से इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर खुलासे के बाद हरकत में आया विभाग
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नारायण क्लीनिक के काले कारनामों और वहाँ हो रहे गलत इलाज का समाचार तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो और पोस्ट्स में यह गंभीर आरोप लगाए गए थे कि इस क्लीनिक में बिना किसी विशेषज्ञ MBBS डॉक्टर या सर्जन के, अनुभव विहीन लोग मरीजों को गुमराह कर उनका इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यह भी बात सामने आई थी कि ऐसे अप्रशिक्षित लोगों के हाथों इलाज होने के कारण कई बार 'जच्चा-बच्चा' (गर्भवती महिलाओं और नवजातों) की जान पर बन आती है और मौत के मामले भी सामने आते हैं।
नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने मारा छापा
सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने इसका कड़ा संज्ञान लिया। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया। आज जब यह टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची, तो क्लीनिक के भीतर हड़कंप मच गया। जांच में संचालक क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन या अपनी मेडिकल डिग्री से जुड़ा एक भी कागज दिखाने में पूरी तरह नाकाम रहा।
सिफारिशें धरी की धरी रहीं, दर्ज हुआ मुकदमा
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई को रुकवाने के लिए क्लीनिक संचालक ने रसूखदारों से फोन करवाकर तमाम प्रकार की सिफारिशें लगवाने की कोशिश की। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक पर सरकारी ताला जड़ दिया। इसके साथ ही जनता की जान खतरे में डालने के आरोप में तुलसीपुर थाने में आरोपी संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की दोटूक चेतावनी:
"जनपद में किसी भी झोलाछाप या बिना डिग्री वाले व्यक्ति को क्लीनिक चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका ठिकाना जेल होगा। नारायण क्लीनिक को सील कर संचालक पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।"
दलाली का आरोप लगाने वालों को करारा जवाब
नारायण क्लीनिक पर हुई इस सीलिंग ने उन तत्वों के मुंह पर भी तमाचा जड़ा है, जो अपनी कमियों को छुपाने के लिए सच उजागर करने वालों को ही 'दलाल' बताने लगते हैं। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि जब बिना कागजों के दुकान चलेगी और मरीजों को गुमराह किया जाएगा, तो कानून का डंडा इसी तरह बरसेगा।
तुलसीपुर में आठवें बड़े मंगल पर भारी भीड़

बलरामपुर तुलसीपुर23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर पुरानी बाजार तुलसीपुर वार्ड नंबर 7 में सदानंद चौहान एवं मध्य नगर में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी,मिथलेश गिरी, जय सिंह, सुग्रीव कश्यप, सहित सम्मिलित होकर भंडारे का प्रसाद वितरण किया l बड़ी संख्या में भक्त जनों ने
प्रसाद ग्रहण किया ।
आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर 155वां स्थापना दिवस 30 जून को मनाएगी
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने अपने गौरवशाली इतिहास के 155वें स्थापना दिवस का आयोजन 30 जून 2026 को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने का निर्माय लिया है। नगर पालिका की स्थापना 30 जून 1871 को हुई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा खेल,राजनीति,धर्म,शिक्षा,समाजसेवा,संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष,डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.) लालचन्द्र मोर्या एवं महंथ बृजानंद  गेल्हापुर,कृष्ण गोपाल शुक्ल,डॉ.देवेश चन्द्र श्रीवास्तव,विजय अग्रवाल,नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,डी.पी.सिंह बैस,संजय शर्मा,मनोज आर्य बाल्मीकी बाबा,संजय शुक्ल,सहजप्रीत सिंह,राम प्यारे कश्यप,अजीत शुक्ला,रूपेश मिश्रा,डॉ.तुलसीदास दूबे,शिव कुमार द्विवेदी,प्रद्युम्न सिंह,परमजीत सिंह,डॉ.राकेश चंद श्रीवास्तव,अविनाश मिश्र,डी.एन.सिंह, मंजू तिवारी,जय गर्ग,एम.पी.तिवारी,ए.के.सिंह (एम.एल.के.),कैप्टन रामेन्द्र सिंह,एडवोकेट गोमती त्रिपाठी,रमेश पहवा, साधना,श्रीवास्तव इन्दू भूषण जायसवाल तथा  उपस्थित रहे।

बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों,सम्मान समारोह तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ऐतिहासिक विरासत,विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल एवं यादगार बनाएं।