/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz राम मंदिर चंदा चोरी मामले में छापेमारी, 8 आरोपियों के घर हुई दबिश, अब तक 79.85 लाख बरामद Jharkhand
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में छापेमारी, 8 आरोपियों के घर हुई दबिश, अब तक 79.85 लाख बरामद

#policeraidhomesof8accusedinayodhyaram_temple

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज, रविवार को भी एक्शन हुआ। चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपियों के घर रविवार को सुबह पुलिस ने एक साथ दबिश दी। टीमें एक साथ सभी के घर पहुंची। पुलिस ने चंदा चोरी के 8 आरोपियों के ठिकानों पर चढ़ावा चोरी के मामले में छापेमारी की और सबूत जुटाए। इस मामले में घरवालों से पूछताछ शुरू की। साथ ही पड़ोसियों से बातचीत करके जानकारी जुटाई। छापेमारी के दौरान 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

10 जगहों पर छापेमारी कर रही है पुलिस

राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले पर पुलिस एक साथ 10 स्थान पर कर रही है छापेमारी। पुलिस ने आठों आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ल और रमाशंकर मिश्र को जेल भेज दिया है। अब पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सबूत जुटा रही है।

एसआईटी कर रही चंदा चोरी की जांच

6 जून को राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद सरकार ने मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी कई दिनों तक अयोध्या में रहकर राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में जांच की थी। इसके बाद सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। बीते गुरुवार ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने आठों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

टिन्नू के पास ही रहती थी दान पात्र और गणना कक्ष की चाबी

'चंदा चोरी' के किरदारों की बात करें तो इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव जैसे कई नाम शामिल हैं। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, चंपत राय का बेहद करीबी थी। मंदिर की हर व्यवस्था में उसका दखल था। चंदे की गिनती प्रक्रिया की देखरेख टिन्नू के हवाले थी। गणना कक्ष और दान पात्रों की चाबी टिन्नू के पास रहती थी। टिन्नू पहले ऑटो चलाता था और उसके पास करोड़ों की संपत्ति है।

अनुकल्प मिश्रा पर बैंक ले जाते वक्त पैसे चोरी का आरोप

आरोपी अनुकल्प मिश्रा की बात करें तो उसकी जिम्मेदारी काउंटिंग रूम में चढ़ावा गिनने की थी। अनुकल्प मिश्रा ने कथित रूप से काउंटिंग रूम से पैसे चुराकर बाथरूम में छिपाए थे। उसने बैंक ले जाते वक्त पैसे की चोरी की थी। उसने चोरी की रकम से लाखों की संपत्ति बनाई। अनुकल्प मिश्रा, आरोपी लवकुश मिश्रा का रिश्तेदार है। अनिल मिश्रा ने अनुकल्प को नौकरी पर रखा था।

लवकुश के घर से बरामद हो चुके हैं 12 लाख

वहीं, लवकुश मिश्रा की जिम्मेदारी चढ़ावे और कैश की गिनती की थी। लवकुश मिश्रा पर आरोप है कि उसने चढ़ावे से करोड़ों की नकदी और गहने की चोरी की। लवकुश ने चुराई गई रकम से करोड़ों की संपत्ति बनाई। अपने रिश्तेदार को गिनती के काम में लगाया। लवकुश के घर से 12 लाख रुपये पहले ही बरामद हो चुके हैं। अनिल मिश्रा की सिफारिश पर उसे नौकरी मिली थी।

कैश काउंटिंग स्टाफ का प्रभारी था सुभाष

इसके अलावा, आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की जिम्मेदारी कैश काउंटिंग स्टाफ के प्रभारी के रूप में थी। सुभाष पर आरोप है कि वह भी चढ़ावे की चोरी में शामिल है। उसने निगरानी में लापरवाही की। सुभाष, अनिल मिश्रा का करीबी बताया जाता है।

क़ृषि से ही होकर गुजरता है भारत के विश्व गुरु बनने का रास्ता - स्वामी भावेशानंद


रांची स्थित दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी में प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी भावेशानंद, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित प्रदेशभर से आए सैकड़ों किसानों ने सहभागिता की।

मौके पर स्वामी भावेशानंद ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि और किसानों की तरक्की के बिना देश की उन्नति की कल्पना करना बेमानी है। केंद्र सरकार कृषि और किसानों को लेकर काफी गंभीर है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत के विश्व गुरु बनने का रास्ता खेती और अन्नदाताओं से ही होकर गुजरता है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पवन साहू ने किसानों से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है, उत्पादन लागत बढ़ रही है तथा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया।

डॉ. बिसाखा सिंह ने श्री अन्न के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मड़ुवा सहित अन्य मोटे अनाज कैल्शियम, आयरन, फाइबर एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उन्होंने श्री अन्न से तैयार विभिन्न खाद्य उत्पादों के नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी किसानों को दी।

डॉ. अजित कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती में गोमूत्र, गोबर, बेसन एवं गुड़ से तैयार जैविक घोल एवं खाद के उपयोग की विधि तथा उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक संसाधनों से तैयार जैविक खाद मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, फसल की गुणवत्ता सुधारने, उत्पादन लागत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होती है।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, राजेश कुशवाहा, अरबिंद्र सिंह खुराना, विनोद ठाकुर, अजय मुंडा, राँची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला पूर्वी अध्यक्ष धीरज कुमार महतो, झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र महतो, सज्जन कुमार पंकज, संजय मंडल, अवदेश दुबे एवं बिट्टी सहदेव सहित अनेक गणमान्य जन एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को अपने खेतों में अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

झारखण्ड: 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता मैपिंग अभियान

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु राज्य में कार्यक्रम चलाए जा रहे है। अधिक से अधिक मतदाताओं तक जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। पदाधिकारी सोशल मीडिया पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विशेष प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें । श्री के. रवि कुमार निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिक्षा विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कह कि 30 जून को हैशटैग #JharkhandSIR अभियान में सभी ELC अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तर के सोशल मीडिया हैंडल्स है उससे इस हैशटैग अभियान में प्रचार सामग्रियों का प्रसार करना अवश्य सुनिश्चित करें। जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तथ्यों की जानकारी पहुंच सके।

श्री के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान वैसे मतदाता जिनका विगत के विशेष गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है वे अपने बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय अपनी जानकारी साझा कर मैपिंग कर सकते हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह सहित सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिक्षा विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एसआईआर सिर्फ पात्र भारतीय नागरिकों के लिए - गलत जानकारी देना दंडनीय अपराध: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि 30 जून से 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन फेज के दौरान बीएलओ घर–घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगे एवं मतदाताओं के वर्तमान रंगीन फोटो के साथ उनके द्वारा सिग्नेचर किया हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म संकलित करेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है।

गैर-भारतीय नागरिक अथवा भारतीय नागरिकता त्याग चुके व्यक्ति इन्युमरेशन फॉर्म बिना भरे या हस्ताक्षर किए बिना ही तुरंत बीएलओ को वापस लौटा दें। गलत जानकारी देकर गणना/घोषणा पत्र जमा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध है।

श्री के. रवि कुमार शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी pramandliy आयुक्तों के साथ एसआईआर के दौरान विभिन्न फेज में किए जाने वाले कार्यों हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बताये गये दिशा निर्देशों एवं कार्य प्रणाली हेतु पीपीटी के माध्यम से बिन्दुवार प्रशिक्षण दे रहे थे।

श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 और इसके संशोधनों के तहत नागरिकता निर्धारण के लिए जन्म तिथि के आधार पर तीन मुख्य समय-सीमाएं तय की गई हैं। पहली समयावधि 26 जनवरी 1950 से 1 जुलाई 1987 के बीच की है, जिसके तहत 'बर्थ राइट रूल' लागू होता है इस अवधि में भारत में जन्मा हर व्यक्ति भारतीय नागरिक माना जाता है। इसके बाद, 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच 'वन पैरेंट रूल' के तहत भारत में जन्म लेने वाले व्यक्ति के माता या पिता में से किसी एक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। वहीं, 2 दिसंबर 2004 के बाद 'टू पैरेंट रूल' लागू होता है, जिसके अनुसार माता-पिता दोनों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है, या फिर एक पैरेंट भारतीय नागरिक हो और दूसरा गैर भारतीय पैरेंट बच्चे के जन्म के समय भारत के लिए मान्य पासपोर्ट और वीजा का धारक हो एवं अवैध अप्रवासी न हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने वाले प्रत्येक मतदाता का नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में प्रकाशित होगा। ड्राफ्ट पब्लिकेशन में प्रकाशित होने के उपरांत वैसे मतदाता जिनकी मैपिंग सही पाई गई है उन्हें किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने के समय भी मतदाता विगत के एसआईआर से अपनी मैपिंग करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म लौटाते समय एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट एवं रिफ्यूज टू साईन कैटेगरी के मतदाताओं की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 से वेरिफिकेशन करते हुए ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ इसकी सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा।

श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करते समय बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं को फॉर्म 6 एवं डिक्लेरेशन फॉर्म दिया जाएगा मतदाताओं द्वारा भरे हुए फॉर्म 6 का ऑनलाइन अपडेट का कार्य नोटिस एवं सत्यापन की अवधि में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरते समय मतदाताओं द्वारा घोषणा पत्र के साथ–साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बताये गये 11 दस्तावेजों में से कोई एक संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे।

श्री के. रवि कुमार ने पीपीटी के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को बीएलए 2 की भूमिका, एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट एवं रिफ्यूज टू साईन कैटेगरी, बीएलओ ऐप, इन्यूमरेशन फॉर्म, नागरिकता , मैपिंग आदि सभी बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से बिन्दुवार प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्तों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में कम से कम 3 बार निरीक्षण करना है । उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए आयुक्त अपने प्रमंडल के जिलों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम का समयानुसार निरीक्षण अवश्य करें।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त उपस्थित थे।

अवैध वसूली के रास्ते का रोड़ा बन रहे रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को इस्तीफा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने किया मजबूर : रमाकांत महतो


रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार द्वारा अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग छह माह पूर्व इस्तीफा दिए जाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार स्वास्थ्य विभाग में कथित अवैध वसूली की व्यवस्था के सबसे बड़े अवरोध बन चुके थे। यही कारण है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अंततः इस्तीफा देने के लिए विवश कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दलित अधिकारियों का शोषण और उत्पीड़न करना कांग्रेस की पुरानी कार्यसंस्कृति रही है। डॉ. राजकुमार की नियुक्ति के बाद से ही स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर उन्हें विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें पद से हटाने का आदेश भी जारी किया गया, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद वे अपने पद पर बने रहे। न्यायालय का यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री को स्वीकार नहीं था।

रमाकांत महतो ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को कथित रूप से अवैध उगाही का केंद्र बना दिया है। विभाग में मनचाहे अधिकारियों की नियुक्ति कर उनसे वसूली कराई जा रही है, जबकि ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और विशेष रूप से दलित अधिकारियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार एक अनुभवी चिकित्सक एवं कुशल प्रशासक हैं। रिम्स की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल कीं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लगातार उनके कार्यों में हस्तक्षेप किया गया। उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया तथा बिना समुचित जानकारी दिए सीआईडी जांच का हवाला देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उनके स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंची और अंततः उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुकी है। अस्पतालों में संसाधनों की कमी, अव्यवस्था और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। ऐसी स्थिति के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने मांग की कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बचाने तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

भोगनाडीह में 30 जून को हूल दिवस मनाएगी भाजपा, आदित्य साहू ने बनाई आयोजन समिति

झारखंड भाजपा द्वारा 30 जून को अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में आयोजित होने वाले 'हूल दिवस' के भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है। इसके सफल आयोजन के लिए बकायदा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू द्वारा 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है।

इस आयोजन समिति में पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, साहेबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन एवं अनु. जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू को शामिल किया गया है।

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि झारखंड के लिए इस तिथि का ऐतिहासिक महत्व है। संताल परगना और झारखंड की भूमि क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं से भरी पड़ी हैं। सन् 1855 में 30 जून के ही दिन झारखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा हूल क्रांति के अमर शहीद महानायक सिदो-कान्हो के नेतृत्व में अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका गया था।

चांद-भैरव, फूलो-झानो ने भी इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। दमन और शोषण को लेकर उलगुलान का आदिवासियों का इतिहास आजादी की लड़ाई से पूर्व का है। 30 जून, 1855 को अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज द्वारा फूंका गया यह बिगुल भारत का पहला स्वाधीनता संग्राम है।

भारतीय जनता पार्टी ऐसे तमाम महानायकों की ऋणी है और उनके बहुमूल्य योगदान के लिए समय समय पर उनका स्मरण करती रही है। हूल दिवस को व्यापक रूप से मनाने का निर्णय उसी कड़ी का हिस्सा है।

_27 जून को रांची में स्कूल बंद - मोहर्रम जुलूस के कारण जिला प्रशासन का आदेश_

दिनांक 27.06.2026 को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाने के कारण यातायात प्रभावित होने तथा स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लिया गया निर्णय

जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित की जानी है, अत्यंत आवश्यक हो तभी वे जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का कर सकते हैं आयोजन

जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील

======================

मोहर्रम पर्व के अवसर पर दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने तथा स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया है।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 27 जून 2026 को पूर्ण अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित की जानी है, अत्यंत आवश्यक हो तभी वे जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने की अपील की गई है।

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में छात्र परिषद् चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठ

गोविंदपुर, धनबाद। ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से छात्र परिषद् चुनाव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को लोकतंत्र, मतदान के अधिकार तथा निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। विद्यालय में स्कूल कैप्टन, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन,कल्चरल कैप्टन एवं डिसिप्लिन कैप्टन के पदों के लिए मतदान कराया गया। सभी प्रत्याशियों ने अपने विचार एवं योजनाएँ विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुप्त मतदान कराया गया।

मतदान के उपरांत मतगणना की गई तथा विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन करने एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने इसे उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में छात्र परिषद् चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठ

गोविंदपुर, धनबाद। ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से छात्र परिषद् चुनाव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को लोकतंत्र, मतदान के अधिकार तथा निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। विद्यालय में स्कूल कैप्टन, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन,कल्चरल कैप्टन एवं डिसिप्लिन कैप्टन के पदों के लिए मतदान कराया गया। सभी प्रत्याशियों ने अपने विचार एवं योजनाएँ विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुप्त मतदान कराया गया।

मतदान के उपरांत मतगणना की गई तथा विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन करने एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने इसे उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

पीवीयूएनएल ने हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन घोषित

पतरातू, 25 जून 2026। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), जो एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त उपक्रम है, ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन (Commercial Operation Declaration - COD) दिनांक 25 जून 2026 से सफलतापूर्वक घोषित कर दिया है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पतरातू सुपर ताप विद्युत परियोजना की आधारशिला भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।

यूनिट-2 के सफल वाणिज्यिक परिचालन के साथ पीवीयूएनएल ने झारखंड एवं अन्य लाभार्थी राज्यों को विश्वसनीय, किफायती एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अपने योगदान को और मजबूत किया है।

उल्लेखनीय है कि यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के सफल कमीशनिंग एवं सीओडी के माध्यम से पीवीयूएनएल ने मात्र सात महीनों की अवधि में 1600 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित की है। यह उपलब्धि पीवीयूएनएल की उत्कृष्ट परियोजना निष्पादन क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा सभी हितधारकों के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आयोजित समारोह में श्री ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल; श्री अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना); श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); श्री जे.सी. पात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं कमीशनिंग); श्री बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना); तथा श्री ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक प्रबंधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों, अभियंताओं, श्रमिकों, विक्रेताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं परियोजना से जुड़े सभी भागीदारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, टीम भावना एवं अथक प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

श्री सहगल ने इस अवसर पर एनटीपीसी प्रबंधन, झारखंड सरकार, जिला प्रशासन, नियामक संस्थाओं, परियोजना भागीदारों एवं सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए अपना विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने स्थानीय समुदाय एवं परियोजना प्रभावित परिवारों के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका विश्वास एवं समर्थन परियोजना की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि पीवीयूएनएल क्षेत्र में युवाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक विकास के लिए विभिन्न पहल कर रहा है, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

यूनिट-2 का सफल सीओडी पीवीयूएनएल की परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरणीय सततता एवं उत्तरदायी विद्युत उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है। कंपनी आधुनिक तकनीकों, नवाचारों एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों को अपनाते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

यूनिट-2 का सफल वाणिज्यिक परिचालन झारखंड एवं देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा विद्युत उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

पीवीयूएनएल इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी नई ऊँचाइयों और उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।