/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz मोहर्रम में हाईटेंशन तार से तहजिया में लगी आग रेल संचालन बाधित Balrampur
मोहर्रम में हाईटेंशन तार से तहजिया में लगी आग रेल संचालन बाधित
बलरामपुर तहसील तुलसीपुर के नई बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर मोहर्रम ताजिया जुलूस संम फाटक पार करते समय हाई टेंशनतार में एक तहजिया टच हो जाने से उसमें आग लग गई जिसमें एक 10 वर्षीय बालक महबूब आलम पुत्र पुत्तन निवासी शीतलापुर झुलस गया जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जो खतरे से बाहर बताया जाता है पुलिस प्रशासन के तत्परता के कारण आग पर काबू पाया गया, घटना की सूचना रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी गई जहां से उन्होंने करंट बंद कर दिया और मालगाड़ी को रोक दिया गया शकुशल जुलूस पार हो जाने के बाद रेल संचालन सभाला संचालन शुरू किया ।
तुलसीपुर में 'मौत के क्लीनिक' पर स्वास्थ्य विभाग का हथौड़ा, नारायण क्लीनिक सील, झोलाछाप संचालक पर FIR!
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जागा महकमा; बिना MBBS और सर्जन के चल रहा था 'जच्चा-बच्चा' की जान से खिलवाड़ का खेल

तुलसीपुर (बलरामपुर), 26 जून 2026
स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर मासूम मरीजों की जिंदगी से जुआ खेलने वाले सिंडिकेट के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तुलसीपुर क्षेत्र में बिना किसी रजिस्ट्रेशन और बिना वैध डिग्री के धड़ल्ले से संचालित हो रहे 'नारायण क्लीनिक' को आज स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी तरह सील कर दिया। इस ताबड़तोड़ एक्शन से इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर खुलासे के बाद हरकत में आया विभाग
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नारायण क्लीनिक के काले कारनामों और वहाँ हो रहे गलत इलाज का समाचार तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो और पोस्ट्स में यह गंभीर आरोप लगाए गए थे कि इस क्लीनिक में बिना किसी विशेषज्ञ MBBS डॉक्टर या सर्जन के, अनुभव विहीन लोग मरीजों को गुमराह कर उनका इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यह भी बात सामने आई थी कि ऐसे अप्रशिक्षित लोगों के हाथों इलाज होने के कारण कई बार 'जच्चा-बच्चा' (गर्भवती महिलाओं और नवजातों) की जान पर बन आती है और मौत के मामले भी सामने आते हैं।
नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने मारा छापा
सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने इसका कड़ा संज्ञान लिया। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया। आज जब यह टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची, तो क्लीनिक के भीतर हड़कंप मच गया। जांच में संचालक क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन या अपनी मेडिकल डिग्री से जुड़ा एक भी कागज दिखाने में पूरी तरह नाकाम रहा।
सिफारिशें धरी की धरी रहीं, दर्ज हुआ मुकदमा
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई को रुकवाने के लिए क्लीनिक संचालक ने रसूखदारों से फोन करवाकर तमाम प्रकार की सिफारिशें लगवाने की कोशिश की। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक पर सरकारी ताला जड़ दिया। इसके साथ ही जनता की जान खतरे में डालने के आरोप में तुलसीपुर थाने में आरोपी संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की दोटूक चेतावनी:
"जनपद में किसी भी झोलाछाप या बिना डिग्री वाले व्यक्ति को क्लीनिक चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका ठिकाना जेल होगा। नारायण क्लीनिक को सील कर संचालक पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।"
दलाली का आरोप लगाने वालों को करारा जवाब
नारायण क्लीनिक पर हुई इस सीलिंग ने उन तत्वों के मुंह पर भी तमाचा जड़ा है, जो अपनी कमियों को छुपाने के लिए सच उजागर करने वालों को ही 'दलाल' बताने लगते हैं। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि जब बिना कागजों के दुकान चलेगी और मरीजों को गुमराह किया जाएगा, तो कानून का डंडा इसी तरह बरसेगा।
तुलसीपुर में आठवें बड़े मंगल पर भारी भीड़

बलरामपुर तुलसीपुर23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर पुरानी बाजार तुलसीपुर वार्ड नंबर 7 में सदानंद चौहान एवं मध्य नगर में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी,मिथलेश गिरी, जय सिंह, सुग्रीव कश्यप, सहित सम्मिलित होकर भंडारे का प्रसाद वितरण किया l बड़ी संख्या में भक्त जनों ने
प्रसाद ग्रहण किया ।
आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर 155वां स्थापना दिवस 30 जून को मनाएगी
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने अपने गौरवशाली इतिहास के 155वें स्थापना दिवस का आयोजन 30 जून 2026 को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने का निर्माय लिया है। नगर पालिका की स्थापना 30 जून 1871 को हुई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा खेल,राजनीति,धर्म,शिक्षा,समाजसेवा,संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष,डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.) लालचन्द्र मोर्या एवं महंथ बृजानंद  गेल्हापुर,कृष्ण गोपाल शुक्ल,डॉ.देवेश चन्द्र श्रीवास्तव,विजय अग्रवाल,नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,डी.पी.सिंह बैस,संजय शर्मा,मनोज आर्य बाल्मीकी बाबा,संजय शुक्ल,सहजप्रीत सिंह,राम प्यारे कश्यप,अजीत शुक्ला,रूपेश मिश्रा,डॉ.तुलसीदास दूबे,शिव कुमार द्विवेदी,प्रद्युम्न सिंह,परमजीत सिंह,डॉ.राकेश चंद श्रीवास्तव,अविनाश मिश्र,डी.एन.सिंह, मंजू तिवारी,जय गर्ग,एम.पी.तिवारी,ए.के.सिंह (एम.एल.के.),कैप्टन रामेन्द्र सिंह,एडवोकेट गोमती त्रिपाठी,रमेश पहवा, साधना,श्रीवास्तव इन्दू भूषण जायसवाल तथा  उपस्थित रहे।

बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों,सम्मान समारोह तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ऐतिहासिक विरासत,विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल एवं यादगार बनाएं।
12 वर्ष विश्वास के,विकास के और जनकल्याण के : विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन।
                                         
बलरामपुर।देश में सेवा,सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “१२ वर्ष विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचन्द्र कन्नौजिया,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथियों में विधायक पल्टूराम,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,प्रदीप सिंह,प्राचार्य डॉ.जे.पी.पांडेय,डॉ.विशाल मिश्रा,रमेश पाहवा,आद्या सिंह ‘पिंकी’,अविनाश मिश्र तथा कुलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रामचन्द्र कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास,सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और यही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सड़क,बिजली,आवास,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
डॉ.विशाल मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं,बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा,नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं,सामाजिक समरसता,आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों,कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।
श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित भव्य भंडारे ने भारत-नेपाल के बीच आस्था की नई मिसाल पेश की

तुलसीपुर। नेपाल के भिंगरी क्षेत्र स्थित बाबा प्रभुनाथ धाम में भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित भव्य भंडारे ने भारत-नेपाल के बीच आस्था की नई मिसाल पेश की है। दस दिनों तक चले इस विशेष आयोजन में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिठाइयों का महाप्रसाद ग्रहण किया। भारत के लोगों द्वारा इस क्षेत्र में किया गया यह पहला आयोजन था, जिसे शुरुआत में कई भौगोलिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

आयोजन स्थल से पानी का स्रोत 13 किलोमीटर दूर बेहद दुर्गम और खड़ी चढ़ाई पर था, जहां से हर दिन हजारों लोगों के भोजन और पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी परीक्षा थी। खराब मौसम और बरसात के बावजूद सेवादार डटे रहे। शुरुआती दो दिन संकोच करने के बाद स्थानीय नेपाली नागरिकों ने भी भारतीय श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखकर बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस पूरे अनुष्ठान को सफल बनाने में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल लाठ विकास सोनी व प्रवीण सिंह विकी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित कई भारतीय प्रबुद्धजनों ने विपरीत परिस्थितियों में सराहनीय योगदान दिया।
33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति
                           
                                       बलरामपुर।आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर क्षेत्र में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर कुल 140 विकास कार्यों को नगरवासियों को समर्पित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने बताया कि नगर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग योजना,पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना,स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम),उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के अंतर्गत अनेक परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं,जबकि कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की विकास योजनाएं जनता को समर्पित की गईं।

लोकार्पित एवं शिलान्यासित प्रमुख परियोजनाओं में विश्रामालय निर्माण,हवनकुंड एवं खाली प्रांगण में सीसी निर्माण कार्य,विभिन्न घाटों का सौंदर्यीकरण,सार्वजनिक स्थलों पर बेंच एवं पेयजल कियोस्क की स्थापना तथा शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में उपवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से न केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा,बल्कि नगर की सुंदरता और स्वच्छता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद का लक्ष्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए बलरामपुर को एक आदर्श एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित करना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,जेई सिविल अविनाश यादव,संजय शुक्ल,रामकृपाल शुक्ल,गौरव मिश्रा,शिवम मिश्रा,सभासद संजय मिश्रा,सुभाष पाठक,राघवेंद्र कान्त सिंह ‘मंटू’,सुशील साहू ‘बंटी’,विनोद गिरी,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनीष तिवारी,अक्षय शुक्ला,राजेश कुमार कश्यप,संदीप मिश्रा,शुभम चौधरी,जयंत सिंह ‘धर्मू’,रत्ना श्रीवास्तव,सुनीता मिश्रा,सौरभ तुलस्यान,मो.कुमैल,शमीम,शमशाद,आज़म सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
नगर विकास को मिली नई गति: 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज


बलरामपुर।आदर्श नगर पालिका के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर क्षेत्र में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह मंगलवार,16 जून को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में नगर में चौमुखी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने बताया कि नगर के विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग योजना,पंडित दीनदयाल योजना,स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस प्रकार कुल 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।

लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाले प्रमुख कार्यों में विश्रामालय का निर्माण कार्य,हवनकुंड एवं खाली प्रांगण में सीसी निर्माण कार्य,घाट का सौंदर्यीकरण,बेंच एवं पेयजल कियोस्क की स्थापना,तथा शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में उपवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप भी अधिक आकर्षक बनेगा।

नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है। नगर के विकास की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,जिससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नगर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: सतीश चंद्र शर्मा।
       
                                  
तकनीक और पारदर्शिता से 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' का लाभ पहुँच रहा अंतिम पायदान तक: प्रभारी मंत्री।                          
                                 '
मीडिया संवाद' के जरिए राज्य मंत्री ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां, 'विकसित भारत का जताया संकल्प।                        
                                           
*बलरामपुर।*उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री **श्री सतीश चंद्र शर्मा** ने मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण 'मीडिया संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस संवाद के दौरान उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल **12 वर्ष (2014-2026)** पूरे होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह 12 वर्ष नए भारत के निर्माण और देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलावों के साक्षी रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सुशासन की असली पहचान है।
##
मानसून से पूर्व बलरामपुर में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू,  जलभराव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता: डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’


बलरामपुर।आगामी मानसून को देखते हुए बलरामपुर नगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक नाला एवं नाली सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में नगर के सभी वार्डों और प्रमुख मार्गों पर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है।


स्वच्छता और जनसुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता अभियान की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि नगर में कुल 45 बड़े और छोटे नाले हैं। बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है,जबकि छोटे नालों की सफाई तेजी से जारी है। यह कार्य प्रतिदिन 25 सफाई मित्रों के माध्यम से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में नालों की सफाई का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराने पर लगभग 30 से 35 लाख रुपये खर्च होते थे,जबकि अध्यक्ष,डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य एवं सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय के कुशल नेतृत्व में यही कार्य सफाई मित्रों के माध्यम से लगभग 5 लाख रुपये की लागत में कराया जा रहा है।

नगर पालिका प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाले जलभराव,गंदगी और उससे फैलने वाली संभावित बीमारियों से नगरवासियों को सुरक्षित रखना है। प्रशासन ने नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान जारी रखा है।
वार्डों से लेकर प्रमुख मार्गों तक सफाई कार्य नगर पालिका की टीमें आधुनिक उपकरणों और अतिरिक्त सफाईकर्मियों के साथ मुख्य नालों एवं गलियों की नालियों से सिल्ट (कीचड़) निकालने में जुटी हुई हैं।
जाम नालों की विशेष सफाई: ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,जहां हर वर्ष हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

सिल्ट का तत्काल निस्तारण: नालों से निकाली गई गंदगी को सड़कों पर छोड़ने के बजाय तुरंत डंपिंग ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए गए हैं,जिससे आमजन को असुविधा न हो।
“स्वच्छ और सुंदर बलरामपुर के लिए हम प्रतिबद्ध”अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने कहा कि नगर पालिका एक स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बलरामपुर के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएगी,जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नालों और नालियों में प्लास्टिक,पॉलिथीन अथवा अन्य कचरा न फेंकें,क्योंकि इससे जल निकासी बाधित होती है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।