/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी, सामाजिक समानता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Hardoi1
छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी, सामाजिक समानता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
रितेश मिश्रा
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय हरदोई में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने की।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अजय सिंह पाल ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर रियासत के राजा होने के साथ-साथ दूरदर्शी समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक समानता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। भारत में उन्हें आरक्षण का जन्मदाता भी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि शाहू महाराज ने अपने राज्य में प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य एवं निःशुल्क बनाया तथा मंदिरों में समानता स्थापित करने, देवदासी प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और विचारों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, राहुल गुप्ता, अलंकार सिंह, सुशील हंस, निवर्तमान जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल, सपा नेता अखिलेश पाठक, सत्येंद्र कुमार पानू, नगर अध्यक्ष रियासत खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर पाल, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष शाहिद अहमद, शिक्षक सभा अध्यक्ष डॉ. जैनुल खान, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद, जिला सचिव प्रदीप राजवंशी, मनोज शुक्ला, पवन पाल, पचनू वाल्मीकि, पंकज यादव, शिवा यादव, हारुफ खान, अकील अख्तर, हरदोई विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा, महावीर यादव, मोहम्मद मोबीन, शान मोहम्मद, अनुराग यादव, सुरेंद्र पाल यादव, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
योग को जीवनशैली बनाएं, स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान: नगर मजिस्ट्रेट
रितेश मिश्रा
हरदोई, शहीद उद्यान में पतंजलि योग समिति हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह एडवोकेट द्वारा संचालित निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हरिबंश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं उपचार पद्धति की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभाग करने वाले योग साधकों को आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ वृद्धों के लिए योग" थीम के साथ मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने योग से स्वास्थ्य लाभ के अनेक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से गंभीर बीमारियों से भी राहत मिल सकती है। उन्होंने योग साधिका शशी मौर्या का उदाहरण देते हुए बताया कि निरंतर योग से आज वह पूर्ण सक्रिय जीवन जी रही हैं। उन्होंने सभी से "करो योग, रहो निरोग" का संदेश अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विनीता पाण्डेय, दिलीप कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र कुमार राठौर, शशी मौर्या सहित पतंजलि योग परिवार के अनेक पदाधिकारी, योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना मे घायल दूध कारोबारी की इलाज के दौरान मौत,अज्ञात चालक पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली के ग्राम जमलापुर निवासी दूध कारोबारी दो माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था इलाज के दौरान 26 जून को घर मे उसकी मृत्यु हो गई।मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
         मृतक राजेश के पुत्र पंकज के अनुसार उसके पिता 24 अप्रैल को दूध बेचकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। गंभीर हालत मे सीएचसी से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। प्राइवेट अस्पताल मे भी इलाज हुआ लेकिन गंभीर चोट के कारण दौरान इलाज गुरुवार की सुबह घर पर उनकी मृत्यु हो गई।
       पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
युवती लापता आरोपी पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पीड़ित के अनुसार उसकी 21 वर्षीय पुत्री को लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाना के ग्राम हरगोविंद पुर निवासी मिथुन पुत्र रावेंदर 17 जून की सुबह करीब 11 बजे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया।
         पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
अग्निवीर चयन पर शिवा का भव्य स्वागत, दी विदाई

अग्निवीर में चयनित शिवा सैनी को मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों संग दी शुभकामनाओं भरी विदाई*


रितेश मिश्रा
हरदोई। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैयत गंज निवासी शिवा पुत्र अरविन्द कुमार सैनी के भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व मोहल्लेवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवा सैनी को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। इसके बाद वह मोहल्ला रफैयत गंज स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उपस्थित लोगों ने भी उनकी सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं।पूजन-अर्चन के उपरांत शिवा ने अपने परिजनों, बुजुर्गों और मोहल्ले के लोगों का आशीर्वाद लिया तथा प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और देश सेवा के लिए उनके चयन पर गर्व व्यक्त किया।

मोहल्लेवासियों ने कहा कि शिवा की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन से मिली यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।।
24वें श्री श्याम मासिक संकीर्तन में भजनों की अमृतवर्षा, अगले दिन जरूरतमंदों को कराया गया भंडारा
रितेश मिश्रा
हरदोई। श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में "गली-गली ऐलान होना चाहिए, हर जगह बाबा का गुणगान होना चाहिए" मुहिम के अंतर्गत 24वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन बाबा मंदिर चौराहा, डॉ. दयाल के सामने, पुराना डाकखाना, हरदोई में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

संकीर्तन में लखनऊ से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी माया ने अपने मधुर भजनों "मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ..." तथा "मेरे जीवन में तू कर दे बाबा कृपा की बरसात..." प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं सोनीपत (हरियाणा) से आए भजन गायक संदीप जांगरा गनौर ने "हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, ये दुनिया वाले जलते हैं..." सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को श्याममय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

संकीर्तन के अगले दिन श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति की ओर से सिनेमा चौराहा स्थित मोनी बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्याम सेवक आर्यन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता (प्रधान), संदीप अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता, गौतम अग्रवाल, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता, नीरज अग्रवाल (किराना), विजेंद्र गुप्ता, अमर प्रकाश पांडेय, पंडित रवि शंकर मिश्रा, अभय दीक्षित, ईशू गुप्ता, शिबू गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ, दिव्यांश, शानू गुप्ता, अवध राज, अरुण अग्निहोत्री, सुमेर सिंह, अजय दीक्षित, प्रियम मिश्रा, शिवेंद्र त्रिवेदी, राकेश सिंह कनौजिया, दिनेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सचिन शुक्ला, राहुल तिवारी, गौरव पांडेय, अमित गुप्ता, राहुल बाजपेयी, उपेंद्र अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
हरदोई की बेटी श्रिया गुप्ता ने रचा इतिहास, एनएसडी में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल
रितेश मिश्रा
हरदोई। हरदोई की होनहार बेटी एवं बहादुर बेटियां फाउंडेशन की सदस्य श्रिया गुप्ता ने भारतीय रंगमंच के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान National School of Drama (एनएसडी), दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
26 जून 2026 को घोषित अंतिम परिणाम में श्रिया ने देशभर के हजारों प्रतिभागियों के बीच कठिन लिखित परीक्षा, ऑडिशन और विभिन्न चयन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए अंतिम रूप से चयनित 32 अभ्यर्थियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एनएसडी देश का सर्वोच्च नाट्य शिक्षण संस्थान माना जाता है, जहां से Pankaj Tripathi, Irrfan Khan और Nawazuddin Siddiqui जैसे दिग्गज कलाकार अभिनय की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। अब श्रिया गुप्ता भी इसी प्रतिष्ठित संस्थान से रंगमंच की विधिवत शिक्षा लेकर कला जगत में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं।

श्रिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहादुर बेटियां फाउंडेशन, जनपदवासियों तथा कला प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पड़ुकिया का हुआ विमोचन, कन्नौजी बोली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
रितेश मिश्रा
हरदोई। नगर पालिका के सभागार में गुरुवार को कन्नौजी लोकरंग कार्यक्रम के तहत कन्नौजी त्रैमासिक पत्रिका पड़ुकिया के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि अपनी मातृभाषा में सभी को बोलना चाहिए। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।
कला वसुधा पत्रिका लखनऊ के संपादक डा. अशोक बनर्जी, अवध ज्योति पत्रिका के संपादक डा. रामबहादुर मिश्र, लोक साहित्यकार मैनपुरी डा. वीरेंद्र कुमार चंद्रसखी,  फर्रुखाबाद केसाहित्यकार डा. प्रखर दीक्षित, नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अपूर्वा अवस्थी ने विस्तार पूर्वक कन्नौजी बोली के बारे में जानकारी दी। बताया कि कन्नौज के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी समेत आसपास के कई जिलों में कन्नौजी भाषा बोली जाती है। कन्नौजी बोली और हिन्दी का आपस में करीबी रिश्ता है। डा. चंद्रसखी ने हारमोनियम व ढोलक की धुन पर लोक कलाओं का गायन किया। विधानसभा में कार्यवाही का कन्नौजी बोली में अभी अनुवाद करने की मांग उठी। डा. अपूर्वा अवस्थी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार स्व. रमेश तिवारी विराम, स्व. छैल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणा से कन्नौजी बोली को आगे बढ़ाने की प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य साहित्यकार डा. ब्रह्मस्वरूप पांडेय, साहित्यकार डा. ईश्वरचंद्र वर्मा, पूर्व प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला, पूर्व उप प्रधानाचार्या साहित्यकार डा. शीला पांडेय, गीतकार व सरस्वती सदन के अध्यक्ष श्रवण मिश्र राही, श्री सरस्वती सदन की पुस्तकालय अध्यक्ष सीमा मिश्रा ने कन्नौजी बोली से जुड़े साहित्य को बढ़ावा देने की बात कही। डा. अपूर्वा अवस्थी, पुनीत पांडेय, संचालक महेश मिश्र ने स्मृति चिह्न देकर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, साहित्यकार अजीत शुक्ला, गीतकार पवन प्रगीत, हरिगोविंद आदि मौजूद रहे।
पत्नी की बेवफाई से आहत पति ट्रक के आगे कूदा, दर्दनाक मौत
रितेश मिश्रा
हरदोई।माधौगंज थाना क्षेत्र मे पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने हाइवे पर तेज रफ्तार जा रहे ट्रक के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत मे लिया है।
      प्राप्त विवरण मे सीओ बिलग्राम राम सूरत सोनकर ने बताया कि चंद्र प्रकाश पुत्र राम शंकर उम्र करीब 25 वर्ष  निवासी ग्राम लखनपुर थाना माधौगंज ने ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था जहां पर राहुल पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बोचन पुर थाना माधौगंज भी पड़ोस में ही कमरा लेकर रह रहा था जोकि मृतक का रिश्तेदार है । लुधियाना में ही मृतक की पत्नी व राहुल के मध्य प्रेम प्रसंग हो गया । जिसके उपरांत मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव लखनपुर आ गया । इसके बाद मृतक की पत्नी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना माधौगंज पर राहुल उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा बयान में अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया व राहुल के साथ जाने पर अड़ गई।इसी बात से आहत होकर चंद्र प्रकाश उपरोक्त ट्रक के सामने कूद गया जिसकी उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेत मोर्चरी भेजा गया ।
पूर्व विधायक बब्बू ने किया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन
रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) नगर के मोहल्ला गढ़ी कला में बुधवार रात्रि को मरहूम मजहर अहमद नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे,अनुशासन और मेलजोल की भावना को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट का उद्घघाटन मैच ज़ुशा क्रिकेट क्लब और केजीएफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़ुशा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 35 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एहतशाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।टूर्नामेंट का प्रेजेंटेशन ओम साईं फार्मा के स्वामी सुमेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से नावेद खान एवं जावेद ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के खेल प्रेमी,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।