/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz सड़क दुर्घटना मे घायल दूध कारोबारी की इलाज के दौरान मौत,अज्ञात चालक पर रिपोर्ट Hardoi1
सड़क दुर्घटना मे घायल दूध कारोबारी की इलाज के दौरान मौत,अज्ञात चालक पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली के ग्राम जमलापुर निवासी दूध कारोबारी दो माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था इलाज के दौरान 26 जून को घर मे उसकी मृत्यु हो गई।मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
         मृतक राजेश के पुत्र पंकज के अनुसार उसके पिता 24 अप्रैल को दूध बेचकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। गंभीर हालत मे सीएचसी से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। प्राइवेट अस्पताल मे भी इलाज हुआ लेकिन गंभीर चोट के कारण दौरान इलाज गुरुवार की सुबह घर पर उनकी मृत्यु हो गई।
       पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
युवती लापता आरोपी पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पीड़ित के अनुसार उसकी 21 वर्षीय पुत्री को लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाना के ग्राम हरगोविंद पुर निवासी मिथुन पुत्र रावेंदर 17 जून की सुबह करीब 11 बजे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया।
         पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
अग्निवीर चयन पर शिवा का भव्य स्वागत, दी विदाई

अग्निवीर में चयनित शिवा सैनी को मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों संग दी शुभकामनाओं भरी विदाई*


रितेश मिश्रा
हरदोई। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैयत गंज निवासी शिवा पुत्र अरविन्द कुमार सैनी के भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व मोहल्लेवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवा सैनी को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। इसके बाद वह मोहल्ला रफैयत गंज स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उपस्थित लोगों ने भी उनकी सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं।पूजन-अर्चन के उपरांत शिवा ने अपने परिजनों, बुजुर्गों और मोहल्ले के लोगों का आशीर्वाद लिया तथा प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और देश सेवा के लिए उनके चयन पर गर्व व्यक्त किया।

मोहल्लेवासियों ने कहा कि शिवा की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन से मिली यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।।
24वें श्री श्याम मासिक संकीर्तन में भजनों की अमृतवर्षा, अगले दिन जरूरतमंदों को कराया गया भंडारा
रितेश मिश्रा
हरदोई। श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में "गली-गली ऐलान होना चाहिए, हर जगह बाबा का गुणगान होना चाहिए" मुहिम के अंतर्गत 24वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन बाबा मंदिर चौराहा, डॉ. दयाल के सामने, पुराना डाकखाना, हरदोई में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

संकीर्तन में लखनऊ से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी माया ने अपने मधुर भजनों "मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ..." तथा "मेरे जीवन में तू कर दे बाबा कृपा की बरसात..." प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं सोनीपत (हरियाणा) से आए भजन गायक संदीप जांगरा गनौर ने "हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, ये दुनिया वाले जलते हैं..." सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को श्याममय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

संकीर्तन के अगले दिन श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति की ओर से सिनेमा चौराहा स्थित मोनी बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्याम सेवक आर्यन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता (प्रधान), संदीप अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता, गौतम अग्रवाल, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता, नीरज अग्रवाल (किराना), विजेंद्र गुप्ता, अमर प्रकाश पांडेय, पंडित रवि शंकर मिश्रा, अभय दीक्षित, ईशू गुप्ता, शिबू गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ, दिव्यांश, शानू गुप्ता, अवध राज, अरुण अग्निहोत्री, सुमेर सिंह, अजय दीक्षित, प्रियम मिश्रा, शिवेंद्र त्रिवेदी, राकेश सिंह कनौजिया, दिनेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सचिन शुक्ला, राहुल तिवारी, गौरव पांडेय, अमित गुप्ता, राहुल बाजपेयी, उपेंद्र अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
हरदोई की बेटी श्रिया गुप्ता ने रचा इतिहास, एनएसडी में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल
रितेश मिश्रा
हरदोई। हरदोई की होनहार बेटी एवं बहादुर बेटियां फाउंडेशन की सदस्य श्रिया गुप्ता ने भारतीय रंगमंच के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान National School of Drama (एनएसडी), दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
26 जून 2026 को घोषित अंतिम परिणाम में श्रिया ने देशभर के हजारों प्रतिभागियों के बीच कठिन लिखित परीक्षा, ऑडिशन और विभिन्न चयन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए अंतिम रूप से चयनित 32 अभ्यर्थियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एनएसडी देश का सर्वोच्च नाट्य शिक्षण संस्थान माना जाता है, जहां से Pankaj Tripathi, Irrfan Khan और Nawazuddin Siddiqui जैसे दिग्गज कलाकार अभिनय की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। अब श्रिया गुप्ता भी इसी प्रतिष्ठित संस्थान से रंगमंच की विधिवत शिक्षा लेकर कला जगत में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं।

श्रिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहादुर बेटियां फाउंडेशन, जनपदवासियों तथा कला प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पड़ुकिया का हुआ विमोचन, कन्नौजी बोली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
रितेश मिश्रा
हरदोई। नगर पालिका के सभागार में गुरुवार को कन्नौजी लोकरंग कार्यक्रम के तहत कन्नौजी त्रैमासिक पत्रिका पड़ुकिया के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि अपनी मातृभाषा में सभी को बोलना चाहिए। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।
कला वसुधा पत्रिका लखनऊ के संपादक डा. अशोक बनर्जी, अवध ज्योति पत्रिका के संपादक डा. रामबहादुर मिश्र, लोक साहित्यकार मैनपुरी डा. वीरेंद्र कुमार चंद्रसखी,  फर्रुखाबाद केसाहित्यकार डा. प्रखर दीक्षित, नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अपूर्वा अवस्थी ने विस्तार पूर्वक कन्नौजी बोली के बारे में जानकारी दी। बताया कि कन्नौज के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी समेत आसपास के कई जिलों में कन्नौजी भाषा बोली जाती है। कन्नौजी बोली और हिन्दी का आपस में करीबी रिश्ता है। डा. चंद्रसखी ने हारमोनियम व ढोलक की धुन पर लोक कलाओं का गायन किया। विधानसभा में कार्यवाही का कन्नौजी बोली में अभी अनुवाद करने की मांग उठी। डा. अपूर्वा अवस्थी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार स्व. रमेश तिवारी विराम, स्व. छैल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणा से कन्नौजी बोली को आगे बढ़ाने की प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य साहित्यकार डा. ब्रह्मस्वरूप पांडेय, साहित्यकार डा. ईश्वरचंद्र वर्मा, पूर्व प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला, पूर्व उप प्रधानाचार्या साहित्यकार डा. शीला पांडेय, गीतकार व सरस्वती सदन के अध्यक्ष श्रवण मिश्र राही, श्री सरस्वती सदन की पुस्तकालय अध्यक्ष सीमा मिश्रा ने कन्नौजी बोली से जुड़े साहित्य को बढ़ावा देने की बात कही। डा. अपूर्वा अवस्थी, पुनीत पांडेय, संचालक महेश मिश्र ने स्मृति चिह्न देकर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, साहित्यकार अजीत शुक्ला, गीतकार पवन प्रगीत, हरिगोविंद आदि मौजूद रहे।
पत्नी की बेवफाई से आहत पति ट्रक के आगे कूदा, दर्दनाक मौत
रितेश मिश्रा
हरदोई।माधौगंज थाना क्षेत्र मे पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने हाइवे पर तेज रफ्तार जा रहे ट्रक के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत मे लिया है।
      प्राप्त विवरण मे सीओ बिलग्राम राम सूरत सोनकर ने बताया कि चंद्र प्रकाश पुत्र राम शंकर उम्र करीब 25 वर्ष  निवासी ग्राम लखनपुर थाना माधौगंज ने ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था जहां पर राहुल पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बोचन पुर थाना माधौगंज भी पड़ोस में ही कमरा लेकर रह रहा था जोकि मृतक का रिश्तेदार है । लुधियाना में ही मृतक की पत्नी व राहुल के मध्य प्रेम प्रसंग हो गया । जिसके उपरांत मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव लखनपुर आ गया । इसके बाद मृतक की पत्नी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना माधौगंज पर राहुल उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा बयान में अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया व राहुल के साथ जाने पर अड़ गई।इसी बात से आहत होकर चंद्र प्रकाश उपरोक्त ट्रक के सामने कूद गया जिसकी उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेत मोर्चरी भेजा गया ।
पूर्व विधायक बब्बू ने किया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन
रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) नगर के मोहल्ला गढ़ी कला में बुधवार रात्रि को मरहूम मजहर अहमद नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे,अनुशासन और मेलजोल की भावना को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट का उद्घघाटन मैच ज़ुशा क्रिकेट क्लब और केजीएफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़ुशा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 35 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एहतशाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।टूर्नामेंट का प्रेजेंटेशन ओम साईं फार्मा के स्वामी सुमेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से नावेद खान एवं जावेद ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के खेल प्रेमी,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
भाकियू लोकतांत्रिक का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, किसानों में भारी आक्रोश

रितेश मिश्रा
*कछौना, हरदोई:* भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी उमेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों, पुरुष, महिलाओं ने कछौना क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, खाद की किल्लत आदि मुद्दों पर प्रशासन का घेराव किया। सैकड़ो की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी लंगड़े दास बाबा कुटी प्रांगण में देर सांय तक डटे रहे, परंतु प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, प्रशासन की इस कार्यशैली से किसानों में काफी आक्रोश है। इस बैठक में कोतवाली कछौना की पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा हुई। किसानों ने आरोप लगाया ईमानदार व तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के बावजूद पुलिस की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं है। वह हमेशा वसूली के चक्कर में निर्दोषों को सताती है। बीट सिपाही द्वारा लोगों से जमकर वसूली होती है। पुलिस का अपराधीकरण के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं, पेड़ कटान, कच्ची शराब की बिक्री आदि घटनाएं घट रही है। जल मिशन के तहत दर्जनों गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति अभी तक बाधित है। सड़कों को विभागीय अधिकारियों ने खोद दिया है, जिन्हें ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। वही टूटी टोटियों और लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। कछौना में किसानों को साधन सहकारी समितियां से खाद नहीं मिल पा रही है। चार समितियां में दो सचिन की तैनाती के कारण समितियां नियमित रूप से नहीं खुलती है। स्टेशन पार कई वर्षों से पीसीएफ केंद्र बंद चल रहा है। जिसके कारण किसानों को मार्केट में ऊंची दरों में खाद खरीदने को विवश है। औद्योगिक क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों को रोजगार दिया जाए। जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। लोगों के जीवन में बदलाव आ सकें। ग्राम सभा में सफाई कर्मियों का रोस्टर के अनुसार गलियों को नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाए सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। इस अवसर पर किसान पदाधिकारी रामचंद्र यादव, प्रशांत वर्मा, राजकिशोर गिरी, शिवकुमार गौतम, अशोक गौतम, विनीत वर्मा, कमला, सीता वर्मा, ज्ञानवती वर्मा, गौतम, सुशील वर्मा, शिवकांति मौर्या सहित सैकड़ो पदाधिकारी डटे रहे।
युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद

रितेश मिश्रा
हरदोई (बेहटा गोकुल)।थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने युवक की मारपीट कर हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है, जिनमें से इन दो की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 
इलाज के दौरान तोड़ दिया था दम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बदरुद्दीनपुर निवासी विमला (पत्नी स्व० बृजकिशोर) ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों सहित कुल 7 आरोपियों ने उनके बेटे विवेक कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। इस हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय हरदोई में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
7 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस
पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर बेहटा गोकुल पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 105, 352 और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
पुलिस टीम ने बिछाया जाल
थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों रामगोपाल और श्यामाकुमार (पुत्रगण गिरवरलाल, निवासी ग्राम बदरुद्दीनपुर) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 अदद बांस के डंडे भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (उ०नि०) रविकेश सिंह, उ०नि० मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष भारती और कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।।