/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में छात्र परिषद् चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठ Jharkhand
ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में छात्र परिषद् चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठ

गोविंदपुर, धनबाद। ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से छात्र परिषद् चुनाव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को लोकतंत्र, मतदान के अधिकार तथा निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। विद्यालय में स्कूल कैप्टन, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन,कल्चरल कैप्टन एवं डिसिप्लिन कैप्टन के पदों के लिए मतदान कराया गया। सभी प्रत्याशियों ने अपने विचार एवं योजनाएँ विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुप्त मतदान कराया गया।

मतदान के उपरांत मतगणना की गई तथा विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन करने एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने इसे उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

पीवीयूएनएल ने हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन घोषित

पतरातू, 25 जून 2026। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), जो एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त उपक्रम है, ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन (Commercial Operation Declaration - COD) दिनांक 25 जून 2026 से सफलतापूर्वक घोषित कर दिया है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पतरातू सुपर ताप विद्युत परियोजना की आधारशिला भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।

यूनिट-2 के सफल वाणिज्यिक परिचालन के साथ पीवीयूएनएल ने झारखंड एवं अन्य लाभार्थी राज्यों को विश्वसनीय, किफायती एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अपने योगदान को और मजबूत किया है।

उल्लेखनीय है कि यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के सफल कमीशनिंग एवं सीओडी के माध्यम से पीवीयूएनएल ने मात्र सात महीनों की अवधि में 1600 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित की है। यह उपलब्धि पीवीयूएनएल की उत्कृष्ट परियोजना निष्पादन क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा सभी हितधारकों के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आयोजित समारोह में श्री ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल; श्री अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना); श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); श्री जे.सी. पात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं कमीशनिंग); श्री बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना); तथा श्री ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक प्रबंधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों, अभियंताओं, श्रमिकों, विक्रेताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं परियोजना से जुड़े सभी भागीदारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, टीम भावना एवं अथक प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

श्री सहगल ने इस अवसर पर एनटीपीसी प्रबंधन, झारखंड सरकार, जिला प्रशासन, नियामक संस्थाओं, परियोजना भागीदारों एवं सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए अपना विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने स्थानीय समुदाय एवं परियोजना प्रभावित परिवारों के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका विश्वास एवं समर्थन परियोजना की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि पीवीयूएनएल क्षेत्र में युवाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक विकास के लिए विभिन्न पहल कर रहा है, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

यूनिट-2 का सफल सीओडी पीवीयूएनएल की परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरणीय सततता एवं उत्तरदायी विद्युत उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है। कंपनी आधुनिक तकनीकों, नवाचारों एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों को अपनाते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

यूनिट-2 का सफल वाणिज्यिक परिचालन झारखंड एवं देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा विद्युत उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

पीवीयूएनएल इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी नई ऊँचाइयों और उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नशामुक्त झारखंड की ओर एक और कदम: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड को नशामुक्त करने का प्रण लिया है । और जो निर्णय लिया है उसे पूरे करने में सभी विभाग आपसी समन्वय बना झारखंड को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने का काम हमलोग करेंगे । इसी उद्देश्य से पिछले 15 दिनों से नशामुक्ति हेतु जागरूकता अभियान पूरे राज्यभर में सरकार द्वारा चलाया जा रहा था जिसका आज समापन हो गया ।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पिछले तीन वर्षों से चलाया जा रहा है । आने वाले समय में प्रयास रहेगा कि पूरे साल यह अभियान चलाया जाए। डॉ इरफ़ान अंसारी गुरूवार को शौर्य सभागार में गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के समापन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और नशा से दूर रहने की शपथ दिलायी ।

अभियान की अच्छी शुरुआत हुई , मजबूती के साथ चलाया गया अभियान

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का मक़सद नशामुक्त झारखंड, युवा झारखंड बनाने का है और इस दिशा में पिछले तीन साल से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है ।युवा हमारे राज्य हमारे देश का भविष्य हैं और नशे में अपना जीवन बर्बाद कर देते हैं । नशे से सिर्फ़ वे अपना जीवन बर्बाद नहीं करते हैं बल्कि परिवार ,पूरे समाज देश राज्य को प्रभावित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश पर ही झारखंड के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए यह अभियान चलाया जा रह है । उन्होंने कहा कि नशा केवल झारखंड या भारत की समस्या नहीं बल्कि यह पूरे विश्व की समस्या है । युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नए-नए इनिशिएटिव लेना होगा । उन्हें कई प्रकार के एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना होगा । साथ ही सभी प्रकार के संसाधनों का उपयोग करके युवाओं में नशे की लत की समस्या को दूर करने का प्रयास करना होगा ।

जागरूकता अभियान में जन भागीदारी और सहयोग जरूरी

डॉ. अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में नशामुक्त एवं स्वस्थ झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभियान तभी सफल होगा जब आम जनता भी सरकार का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा नशे की लत के कारण रिनपास और सीआईपी जैसे संस्थानों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा देर रात रास्ते पर , फ्लाईओवर के नीचे विशेष रूप से सिरप और सॉल्यूशन का नशा करते युवा दिखाई देते है इसके प्रति पुलिस-प्रशासन को ध्यान रखने की जरूरत है ।

मेयर रांची श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि नशामुक्ति अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत और जब हर एक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तब सचमुच हम लोग झारखंड को सिर्फ़ स्वस्थ और सुरक्षित नहीं बल्कि नशामुक्त झारखंड भी बना पाएंगे । साथ ही सभी के सहयोग सुरक्षित रांची ,सुरक्षित झारखंड बना सकते है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 में शुरू हुआ यह अभियान लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल झारखंड या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक चुनौती है। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने, जोखिमग्रस्त बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से ड्रग्स कारोबार की जानकारी मिलने पर टोल-फ्री और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील भी की।

अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से यह जागरूकता अभियान सफल रहा । सूचना जनसंपर्क विभाग की भूमिका प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण रही। जागरूकता अभियान का मकसद सभी कटिबद्ध ,मुखर, होकर खुलकर नशे के दुष्प्रभाव पर बात करें।

सरकार और प्रशासन आपके साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि पूरे साल यह अभियान विशेषकर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाए इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा कार्यकम बनाये गए हैं ।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री राहुल पुरवार ने कहा कि नशे की समस्या पर समय रहते नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नए विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में नशे से संबंधित गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।

साथ ही नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाने, नशा मुक्ति से संबंधित मॉड्यूल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए काउंसलिंग व्यवस्था को मजबूत करने की योजना पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ इरफान अंसारी द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता हेतु तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आनंद , श्रीमती उर्वशी पांडे डीपीआरओ रांची , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री अभय कुमार ,श्रीमती अंजना भारती डीपीआरओ गिरिडीह ,

डॉ असीम कुमार डीपीआरओ पलामू , डॉ लाल मांझी एनएचएम से , उच्च शिक्षा से श्री नोइनिता , आलोक रंजन, निर्मला सिन्ह, सहायक शिक्षिका,डॉ सजल आशीष नाग , रिनपास , पर्यटन से आशीष कुमार बनर्जी,मुकेश कुमार ,स्वास्थ्य से सुशांत कुमार , सहित विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया । साथ ही झारखंड में पहली बार राज्य में फाइनेंसियल सीजर की करवाई करने पर सनोज कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया । इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया ।

मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

पर्यटन , कला - संस्कृति,खेल-कूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं के हर कदम का संकल्प झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना है । झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से नशामुक्त करना मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का संकल्प है और मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं ने उनके संकल्प को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का प्रण लिया है। मंत्री श्री सुदिव्य कुमार गुरुवार को बापू वाटिका , मोरहाबादी मैदान से पर्यटन , कला - संस्कृति,खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।

मैराथन दौड़ बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक

मैराथन दौड़ का आयोजन बापू वाटिका , मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक रांची तक किया गया था । मैराथन दौड़ में रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज,यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थान सहित कई गणमान्य लोगों ने इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर झारखंड को मादक पदार्थो के दुरुपयोग से बचाने का संदेश दिया । कार्यक्रम में माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और नशा से दूर रहने का शपथ दिलाया। उन्होंने स्थानीय अल्बर्ट एक्का चौक पर मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

साईकिल साइकिल प्रतियोगिता विजेताओं के नाम

(पुरुष वर्ग )

(1) शरद अहीर

(2) सुभास उरांव

(3) गुलशन डूंगडूंग

(महिला वर्ग )

(1) पूजा सिंह

(2) निशा कुमारी

(3) मंजू कुमारी

झारखंड को बेहतर ,सशक्त बनाये रखे में युवा देंगे भरपूर योगदान

मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करने के साथ साथ युवाओं ने प्रण लिया है कि झारखंड को बेहतर ,सशक्त बनाने में भरपूर योगदान देंगे । मैराथन दौड़ में झारखंड के युवाओं ने उत्साहवर्धक संकेत दिए हैं कि झारखंड को स्वस्थ , सबल और समृद्ध बनाये रखने से ही झारखंड आगे बढ़ेगा ।

कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

मैराथन दौड़ में आमजनों के साथ -साथ बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी,विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी और रांची और अन्य जिलों के कई गणमान्य लोग शामिल थे ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान एवं कर्नल हेमचंद्रा ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) एवं नोडल ऑफिसर डूरंड कप कर्नल हेमचंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी इस वर्ष रांची कर रहा है। यह टूर्नामेंट आगामी 26 जुलाई से प्रारंभ होना संभावित है

मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर झारखंड को प्राप्त होना गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य की पहचान लगातार देश-दुनिया में मजबूत हो रही है और ऐसे बड़े आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को प्रेरणा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों, टीम प्रबंधनों एवं खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

झारखंड पुलिस को मिले 336 नए जवान, CM ने किया पारण परेड का निरीक्षण, महिला भागीदारी 25%

आप लोग बहुत लम्बे समय से आज के इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आप सभी ने लगभग 30 हफ्तों तक बहुत ही कड़ा और लंबा प्रशिक्षण लिया है। मुझे जानकारी दी गई है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्त हुए राज्य के जवान और जेपीएससी (JPSC) के माध्यम से डीएसपी के पद पर नियुक्त हुए अधिकारी शामिल हैं।

इसमें सबसे अधिक खुशी देने वाली बात यह है कि इस बैच में लगभग 25% महिलाओं की भागीदारी है। इस महिला पुलिस बल को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम चाहते हैं कि राज्य के हर क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी समान और बराबर हो, जो यहाँ दिख भी रहा है। राज्य के पुलिस विभाग और हमारे पुलिस जवानों की भूमिका तथा जिम्मेदारियों को लेकर मुझे बहुत अधिक व्याख्या करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप सभी इसके महत्व को अच्छी तरह समझते हैं।

उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज जैप 1 ग्राउंड, डोरंडा में आयोजित "बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026" को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जैप 1 ग्राउंड परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पारण परेड-2026 का निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने सी०टी०सी०, स्वासपुर, मुसाबनी में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं विभिन्न जिला/इकाई से नव नियुक्त आरक्षियों का बुनियादी प्रक्षिणोपरांत आयोजित अंतिम परीक्षा का प्रकाशित परीक्षाफल के विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं के बीच पुरस्कार वितरण किया।

आप सिर्फ एक व्यक्ति मात्र या खुद के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि राज्य के आम नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित हैं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले आप सभी ने झमाझम बारिश के बीच शपथ ली है। निश्चित रूप से हमारी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में शपथ ग्रहण करना सिर्फ एक प्रक्रिया या माध्यम नहीं है, इसी प्रतिज्ञा और शपथ के बदौलत हम लोगों ने इस देश को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का रूप दिया है।

उन्होंने कहा कि यह शपथ सिर्फ वर्दी के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए भी है। चूंकि आप सभी वर्दीधारी राज्य के प्रहरी हैं, इसलिए यह शपथ आपके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आज के बाद से आप एक व्यवस्था से बंध चुके हैं। अब सिर्फ एक व्यक्ति मात्र या खुद के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि राज्य के आम नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित हैं। इस दौरान हो सकता है कि आपके सामने बहुत बड़ी चुनौतियां आकर खड़ी हो जाएं, यहाँ तक कि आपकी जान पर भी बन आए, पूर्व में इसी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आपके परिजनों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी है। आपके परिजनों के उसी अधूरे रास्ते और सफर को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने अब आपके कंधों पर सौंपने का निर्णय लिया है। हम सिर्फ नौकरी या तनख्वाह के लिए पुलिस बल में शामिल नहीं होते हैं, बल्कि कुछ सर्वोच्च कर्तव्यों के संकल्प के साथ इस व्यवस्था से बंध जाते हैं।

प्रशिक्षण का परिणाम कानून एवं विधि-व्यवस्था के संधारण में दिखनी चाहिए

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपको प्रशिक्षण के दौरान जिन अलग-अलग विषयों की ट्रेनिंग दी गई है, उसका परिणाम अब राज्य की कानून-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और राज्य के भीतर घटने वाली या संभावित घटनाओं को नियंत्रित करने में दिखना चाहिए। अगर आप सभी पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे, तो हमारे बीच आने वाली हर चुनौती को समाप्त करते हुए उसका समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आज मौसम अनुकूल न होने की वजह से इस पारण परेड कार्यक्रम को हमें पुलिस परिसर (Premises) के भीतर ही संपन्न करना पड़ा। लेकिन आपका उत्साह कम न हो और आपके परिजन हतोत्साहित न हों, इसके लिए हमारी सरकार लगातार आपके साथ खड़ी रहने के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि पुलिस विभाग के लिए अलग से आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, पुलिस विभाग के अंतर्गत अलग से विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं भी स्थापित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि निश्चित रूप से, एक-एक करके हम अपनी सारी मंजिलों तक पहुंचेंगे। इसमें आपका भी प्रयास होना चाहिए और हमारी सरकार का भी पूरा सहयोग रहेगा। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों एवं नव नियुक्त आरक्षियों को आज के इस बेहतरीन परेड प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस विभाग को इस पूरी प्रशिक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने जय हिंद, जय झारखंड, जोहार।" के साथ अपनी बातों का समापन किया।

प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों ने शानदार मार्चपास्ट और आकर्षक कदमताल के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं नव नियुक्त जवानों को अनुशासन, देश व राज्य सेवा, संविधान, पुलिस बल की गरिमा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति शपथ दिलाई गयी।

इस अवसर पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड श्रीमती तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पंहुचे आरा के एसपी

Bihar/आरा; बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए कथित पुलिस एनकाउंटर मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस घटना के एक सप्ताह बाद, भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह और शाहपुर थाने की पुलिस टीम के साथ देर रात अचानक मृतक भरत तिवारी के घर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने भरत के माता-पिता, भाई और भाभी से मिलकर करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।

मुलाकात के दौरान भरत तिवारी के परिजनों का गुस्सा और दुख साफ देखने को मिला। मृतक की मां और अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के सामने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह कोई वास्तविक एनकाउंटर नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने कहा कि भरत द्वारा आत्मसमर्पण करने के बावजूद निहत्थे हालत में पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी। परिजनों ने एसपी से साफ शब्दों में कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है और वे इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हैं।

भरत की मां अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर लगातार अड़ी हुई हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जब तक उनके बेटे की जान लेने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी नहीं मिल जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि कानून के रखवालों ने खुद कानून हाथ में लिया है, इसलिए उन पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए।

एसपी ने मां की बातों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने पहले ही उच्च स्तरीय न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने परिवार से अपील की कि वे इस जांच प्रक्रिया में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके। राहत की बात यह रही कि एसपी ने परिजनों को सूचित किया कि उनके ऊपर थाने में जो मुकदमा दर्ज किया गया था, उसे प्रशासन ने वापस ले लिया है।

भरत तिवारी के परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने उनके घर पर विशेष सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की बात कही।

देर रात हुए इस औचक दौरे में एसपी राज करीब आधे तक पीड़ित परिवार के घर रुके और उनके हर एक सवाल का जवाब दिया।

परिजनों से मुलाकात खत्म करने और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा देने के बाद पुलिस अधीक्षक बिना किसी से बातचीत किए वहां से चुपचाप निकल गए।

हेमंत सोरेन ने संभाला GIS का मोर्चा: अब 49 शहरों का प्रशासन होगा डेटा से तय

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग (UD&HD) के अंतर्गत JUIDCO द्वारा संचालित GIS आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। यह परियोजना राज्य के 49 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में आधुनिक, पारदर्शी एवं डेटा-आधारित शहरी प्रशासन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पायलट परियोजना के रूप में रांची, धनबाद एवं गिरिडीह नगर निगमों का चयन किया गया है। इन तीनों नगर निगम क्षेत्रों में हवाई LiDAR सर्वेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है

तथा डिजिटल मैपिंग, GIS लेयर निर्माण एवं डेटा प्रोसेसिंग का कार्य प्रगति पर है। परियोजना के अंतर्गत जियो-टैगिंग आधारित संपत्ति सर्वेक्षण, शहरी परिसंपत्तियों की विस्तृत मैपिंग, जल निकायों की निगरानी तथा आधुनिक GIS आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से भवनों, सड़कों, स्ट्रीट लाइट, विद्युत पोल, जल स्रोतों सहित अन्य शहरी परिसंपत्तियों का सटीक डिजिटल अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल शहरी नियोजन को वैज्ञानिक आधार प्रदान करेगी, साथ ही नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राजस्व सुदृढ़ीकरण, परिसंपत्ति प्रबंधन तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार हेतु GIS प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर बल दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पायलट परियोजना से प्राप्त अनुभवों का व्यापक विश्लेषण कर राज्य के अन्य नगर निकायों में इस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से विस्तारित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए।

उक्त बैठक में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार, सूडा के निदेशक श्री सूरज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 262 अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति प्रदान की। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा नव-चयनित 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत संविदा आधारित 151 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 29 वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक तथा 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मानवबल आवश्यक है, और इसी दिशा में सरकार बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही है। मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, आगे भी होंगी व्यापक नियुक्तियां

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य क्षेत्र में मानवबल को और मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। उनका कहना था कि सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी विकसित राज्य की आधारशिला होती है और सरकार इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम नागरिकों को समय पर, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसे सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आम जनता को बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु नवाचार, दक्षता और सुदृढ़ व्यवस्था आवश्यक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सदैव विभिन्न प्रकार की चुनौतियां बनी रहती हैं, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र। उन्होंने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता, विशेषज्ञ मानवबल, समय पर उपचार और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ रखना जैसी अनेक चुनौतियां निरंतर सामने आती रहती हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि कोरोना महामारी इस बात का एक प्रमुख उदाहरण है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था के समक्ष अभूतपूर्व परिस्थितियां उत्पन्न कीं और त्वरित निर्णय, समन्वय तथा नवाचार की आवश्यकता को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य तंत्र में नवाचार, दक्षता और तत्परता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बदलते समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का उपयोग, बेहतर प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना अनिवार्य हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का सतत प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहें, ताकि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आपात स्थितियों में त्वरित सेवाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी स्तरों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को सुलभ, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, विशेष सचिव, श्रीमती नेहा अरोड़ा, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्री शशि प्रकाश झा, संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सैकड़ों नव-नियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित थे।

गोला में अवैध विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली सामान जब्त


रामगढ़:- रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बन्दा में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब निर्माण और भंडारण के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की है.

मामले में पुलिस ने अशोक साव (44 वर्ष) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई अनिल साव (42 वर्ष) भागने में सफल रहा. आरोपियों के घर से विभिन्न नामी ब्रांडों के 7,000 पीस नकली ढक्कन, 5,000 पीस स्टिकर, 1,800 खाली बोतलें, 19 पेटी (376 पीस) विदेशी शराब और सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली एक ऑल्टो कार बरामद की गई है.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

। इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ आलोक रंजन के अलावा गोला अंचल के पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक (पु0अ0नि0) अमित कुमार, स्वामी रंजन ओझा, कुमार प्रभात रंजन, सहायक अवर निरीक्षक (स0अ0नि0) बहादुर महतो, संजय कुमार गोराई, तरसिसिया लकड़ा सहित पैंथर मोबाइल दस्ता और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।