श्री राम कथा एवं विशाल भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया
![]()
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम बरौली रंवासी में आयोजित राष्ट्र निष्ठा चौपाल, श्री राम कथा एवं विशाल भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद गुरु 1008 अनंत विभूषित सिद्ध भैरव विद्यापीठाधीश्वर स्वामी वेद पुत्रः महाराज ने कहा कि हम तो सारी वसुधा को ही अपना परिवार मानते हैं क्योंकि हम वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा के लोग हैं ।
जहां पूरी दुनिया एक परिवार है जो सार्व भौमिक भाईचारे और एकता का संदेश वह एकता का सन्देश देता है, उन्होंने श्री राम कथा में भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा जीवन का उद्देश्य होना चाहिए सर्वे भवंति सुखना सर्वे संत निरामया, अर्थात सारे लोग सुखी रहे सारे लोग प्रसन्न रहें सारे लोग निरोगी रहे तभी इस संसार का कल्याण हो सकता है, हमारा सच्चा धर्म मानव सेवा होना चाहिए हमारी वजह से किसी को कोई तकलीफ ना पहुंचे। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और राम कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अनिल कुमार वर्मा, पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, उमाशंकर वर्मा, दीपक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी, पवन वर्मा, सैयद मोहम्मद सोहेल खान, जुनैद बुनियाद अंसारी,नंदकिशोर, रोहित, रामकुमार, अनुपम, अंकुर वर्मा, अमित वर्मा , लेखराज, अविनाश, राम सरोज वर्मा, अनुराग, रमेश चंद्र वर्मा, दिनेश शर्मा , शिवकुमार, राम सहारे, मनोज वर्मा, अनुज वर्मा, आलोक वर्मा, सत्येंद्र सिंह, दिव्या कृष्ण मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।



कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर) । स्थानीय तहसील मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पर्टी छात्रसभा की समीक्षा बैठक शिवम सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, उन्होंने पेपर लीक कांड पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी छात्र सभा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट उमा शंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत दूर दराज से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण। बुधवार को सीतापुर मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और फोन पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया।
फोटो, लहरपुर (सीतापुर) क्षेत्र के ग्राम चौरा में आयोजित 21वां श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया, कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शारदा नदी ऐरा पुल तक निकाली गई जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल को पवित्र किया। इस मौके पर कथा प्रवाचक रामानुजाचार्य व्याकुल महाराज ने श्री राम कथा की अमृत वर्षा करते हुए भगवान श्री राम जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया, उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म होते ही संपूर्ण अयोध्या धाम में हर्ष छा गया और देवताओं ने पुष्प वर्षा की। कथा प्रवाचक ने कहा कि नेत्रों की सफलता तो केवल भगवत दर्शन में है नेत्रों से भगवत दर्शन हो जाए तो सब कुछ अपने आप मिल जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि, प्रभु तो चराचर जगत में सर्वत्र व्याप्त है प्रभु पृथ्वी का भार कम करने व संसार के जीवों को भवसागर पार करने के लिए ही अवतार लेते हैं। इस पावन अवसर पर श्री राम कथा में श्री राम जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया, उन्होंने कहा कि प्रभु तो केवल भाव के भूखे हैं और अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं श्री राम कथा की सार्थकता तभी होगी जब आप सभी सन्मार्ग पर चलते हुए दीन दुखियों माता-पिता की सेवा करते हुए सत्कर्म करें। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं बच्चे श्री राम कथा का रसपान करने के लिए उपस्थित थे। श्री विष्णु महायज्ञ में वैदिक मंडल के आचार्यों ने पूजा अर्चना की। श्री राम कथा का रसपान करने के लिए मुख्य यजमान वृज किशोर दीक्षित, नवल किशोर दीक्षित, राजकुमार, राम अवस्थी, श्याम किशोर दीक्षित, अंकुल मौर्य, शिवकुमार, अभिनव दीक्षित, अनिल कुमार अरविंद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे।
Jun 19 2026, 19:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1