/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png StreetBuzz कन्नौज मे कॉलर्स से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा Kannuaj
कन्नौज मे कॉलर्स से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा
पंकज कुमार श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में चल रहा था पीआरवी कॉलर्स से धोखाधड़ी का बड़ा खेल, कॉलर्स को फोन कर समस्या समाधान के लिया वसूले जा रहे थे रूपए, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों में प्रदेश के कई जनपदों में पीआरबी के कॉलर्स से उनको फोन कर वसूली की है।

जनपद कन्नौज में यूपी-112 के कॉलर्स से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है पुलिस को जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन व फर्जी अधिवक्ता पहिचान पत्र व 2,900/- रूपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना को लेकर बताया पिछले कुछ समय से जनपद कन्नौज के पीआरवी वाहनो के कर्मियों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो पहिया  चार पहिया पीआरवी वाहनों के सीयूजी नंम्बरो पर फोन करके स्वयं को यूपी 112 मुख्यालय का कर्मी बताकर पूर्व के इवेंट का विवरण ( कालर का नाम, मो0नं0, विपक्षी का नाम तथा एटीआर आदि) नोट किये जा रहे थे  तथा पी0आर0वी0 से प्राप्त कालरो के मो0नं0 पर फोन करके कॉलर को लोकल थाने का सिपाही, दीवान, लेखपाल, अधिवक्ता बताते हुए इवेंट की जांच करने व कॉलर का काम कराने का झांसा देकर कॉलर को व्हाट्सपर पर अलग -2 क्यूआर कोड भेजकर उसमें रुपये ट्रांसफर कराये जा रहे है । मामले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉलर 1.घनश्याम पुत्र सतीशचन्द्र निवासी ग्राम कटरा पोस्ट भुन्ना थाना ठठिया जनपद कन्नौज से दो बार में 3,000 रूपये, 2. रमन प्रकाश पुत्र श्री रामदयाल निवासी ग्राम कनौली थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से 1,000 रूपये, 3. विनोद कुमार पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम चिंतापुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से चार बार में 7,000 रूपये धोखाधड़ी करके डलवाये गये तथा 4. शांति देवी उर्फ रामकाली पत्नी रामस्वरूप निवासी रामपुर शादी पो0 सतोरा कन्नौज से रूपये ठगने का प्रयास किया गया ।  आरोपियों ने जनपद कन्नौज सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी यूपी-112 के कॉलर के साथ धोखाधड़ी कर रूपये ट्रांसफर कराये गये है जिसके सम्बन्ध में जाँच की जा रही है । पुलिस ने इस मामले में अमन कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली पुत्र विष्णुदयाल व रामवीर पुत्र स्व0 बाबूराम को पूछताछ हेतु यूपी 112 कन्नौज बुलाया गया जहां आरोप सत्य पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ में आरोपियों का कबूलनामा :- आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों ने रामवीर की आई0डी0 पर दो सिम कार्ड लिये थे, जिनसे अमन  कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली यूपी-112 मुख्यालय का कर्मचारी बनकर पी0आर0वी0 बाहनों के सी0यू0जी0 पर फोन करता था तथा फीडबैक लेने के नाम पर पी0आर0वी0 कर्मी से पूर्व के ईवेंट का विवरण (कालर का नाम, मो0नं0, विपक्षी का नाम तथा एटीआर आदि) प्राप्त कर लेता था, तथा पी0आर0वी0 से प्राप्त कॉलर के नम्बर पर लोकर थाना का पुलिस कर्मी/लेखपाल/अधिवक्ता बनकर कॉलर की समस्या का समाधान करने/कराने का झांसा देकर पैसे की मांग करता था तथा कॉलर के व्हाट्सप पर उपरोक्त नम्बरों से जनपद शाहजहाँपुर के जनसेवा केन्द्रों व दुकानों के क्यू0आर0 कोड भेजकर कॉलर से रूपये उसमें डलवा लेते थे तथा बाद में जनसेवा केन्द्रों व दुकानों से नगद रूपये ले आते थे ।
कन्नौज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पंकज कुमार श्रीवास्यव


कन्नौज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परीक्षा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी प्रणाली तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल, संदिग्ध गतिविधि या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। इसके अलावा परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का दावा किया है।
कन्नौज में 3 जून को पहुंचेगी “गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा”, संतों ने गौसंरक्षण और सनातन जागरण का दिया संदेश
पंकज कुमार श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान “गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा” को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। कानपुर मंडल प्रभारी पप्पू भैया और जिला प्रभारी कौशल जी महाराज ने बताया कि यह 81 दिवसीय विशाल यात्रा गोरखपुर से प्रारंभ हुई है, जिसका समापन नोएडा में होगा। यात्रा का उद्देश्य गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना है।प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह यात्रा विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए 3 जून को कन्नौज पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा का रूट तिर्वा से बेला, फिर बेला से वापस तिर्वा तक रहेगा। इसके बाद तिर्वा से पाल चौराहे तक यात्रा का भव्य स्वागत और सत्कार किया जाएगा। वहीं देर शाम यात्रा छिबरामऊ पहुंचेगी, जहां एक निजी गेस्ट हाउस में संतों और पदाधिकारियों का रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा पुनः फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

कौशल जी महाराज ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौवंश संरक्षण को लेकर समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान है। समाज को एकजुट होकर गौहत्या रोकने और गौसेवा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि आज के समय में सनातन संस्कृति पर लगातार प्रहार हो रहे हैं, ऐसे में समाज को जागृत करने के लिए इस प्रकार की यात्राएं बेहद आवश्यक हैं। यात्रा के दौरान संत समाज लोगों को धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान जगह-जगह धार्मिक सभाएं, स्वागत कार्यक्रम और जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। संत समाज द्वारा लोगों से गौसंरक्षण के लिए आगे आने और गौशालाओं की सहायता करने की अपील भी की जाएगी।

कानपुर मंडल प्रभारी पप्पू भैया ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न जिलों में श्रद्धालु और सनातन प्रेमी बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्नौज में भी यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा और हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। विधानसभा प्रभारी के रूप में आशुतोष त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई स्थानीय कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।संतों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर गौमाता और सनातन धर्म के संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को जागृत करने का अभियान है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करना है।
कन्नौज में जमीन खरीदने की खुशी की मिठाई देने गए युवक की हत्या, कार्रवाई में जुटी पुलिस
पंकज कुमार श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले मंें आज सुबह हुई एक युवक की हत्या से हड़कम्प मच गया। हत्या उस समय हुई जब युवक अपनी डेढ़ बिसवा जमीन खरीदने की खुशी में मिठाई बांट रहा था, जैसे वह अपने मित्र के घर लड्डू देने उनके दरबाजे पर गया, वहाॅं मौजूद एक शख्स ने मारपीट करते हुए उनके गले में अंगौछा डालकर उनकी हत्या कर दी। हत्या से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

आपको बताते चले कि कन्नौज शहर के मोहल्ला शेखाना के रहने वाले 45 वर्षीय निजामुद्दीन सिलाई का काम करते थे, कल उन्होंने एक डेढ़ बिसवा जमीन खरीदी थी, उसी की खुशी में आज सुबह वह अपने मिलने वालों को मिठाई बांट रहे थे। मिठाई के लड्डू वह अपने पड़ास के रहने वाले मुजीर अहमद को देने उनके दरबाजे पर पहुंचे, उसी दौरान एक दिमागी रोगी जिसका नाम बसीर मुल्ला है। वह आकर निजामुद्दीन से लड़ने झगड़ने लगा। मौके पर दोनों की गुत्थम-गुत्था होने लगी। इसी बीच बसीर मुल्ला ने अपना अंगौछा निजामुद्दीन के गले में डालकर कस दिया और तब तक कसता चला गया जब तक निजामुद्दीन की मौत न हो गई। निजामुद्दीन की हत्या करके बसीर मुल्ला फरार हो गया। इस बात की सूचना पुलिस को हुई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी बसीर मुल्ला की तलाश में पुलिस जुट गयी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक निजामुद्दीन हैं जो सिलाई का काम करते है उम्र लगभग 45 साल है और यह कल एक डेढ़ बिसवा जमीन लिखाए थे और उसी की खुशी में इनके मिलने वाले मुजीर अहमद है शेखाना मोहल्ला के जहां पर आज सुबह यह लड्डू देने गये थे, उनके दरबाजे पर खड़े ही थे कि बसीर मुल्ला जो पागल बताया जा रहा है शेखाना मोहल्ले का रहने वाला है यह आया और उनसे गुत्थम-गुत्था करने लगा तथा उनके गले में अपना अंगौछा डाल करके घसीटने लगा जिससे उनकी मृत्यु हो गई। निजामुद्दीन के परिजन आ गये है उनसे तहरीर प्राप्त की जा रही है। डेडबाॅडी का पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। इसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। जिससे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
कन्नौज में हुआ भीषण सडक  हादसा, एक युवक की मौत, 5 घायल

पंकज श्रीवास्तव/ विवेक कुमार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के इकलौते पुत्र की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में तिलक चढ़ाकर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार चौकी जसोदा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर जसोदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल त्रिपाठी के 38 वर्षीय पुत्र प्रशांत त्रिपाठी अपने साथियों शुभम तिवारी (30 वर्ष), बादल तिवारी (35 वर्ष), रमन तिवारी (36 वर्ष), निशांत अग्निहोत्री (22 वर्ष), विकास पांडे (36 वर्ष) और ग्राम पांडेपुरवा निवासी 32 वर्षीय विकास पांडे के साथ गुरुवार रात सीतापुर जिले के सिधौली में शुभम तिवारी की बहन निशा का तिलक चढ़ाने गए थे।
वापसी के दौरान तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में प्रशांत त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज में दिया मंत्री असीम अरूण ने बड़ा बयान, अखिलेश पर साधा निशाना कहा अखिलेश बंटवारे की राजनीति करने की कर रहे कोशिश, भाजपा की जीत का दिया प्र
पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

पश्चिम बंगाल में असम में, पुड्डुचेरी में जो जीत हुई है। वह इस बात का प्रमाण है कि आज भारत की जनता केवल विकास और ऐसे लोग जो सबको साथ लेकर चलते है, उसको वोट देते हैं। मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी ने, एनडीए ने लगातार इसके लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश में भी काम किया। 2014 से लगातार भारतीय जनता पार्टी को आर्शीवाद मिल रहा है।

आने वाला चुनाव अगली साल जो 2027 में होगा। इसी नीति में भारतीय जनता पार्टी चल रही है, सबको साथ लेकर चल रही है। जहाॅं अखिलेश यादव जी बटवारे की राजनीति करने की कोशिश कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी क्षेत्र की बात करिए विकास की, पिछले 10 सालों में बहुत आगे उत्तर प्रदेश को पहुंचा चुके है। आज उत्तर प्रदेश का नागरिक, उत्तर प्रदेश का वोटर इस बात को बखूबी समझता है कि समाजवादी पार्टी या कोई राजनीतिक पार्टी का मतलब है पुनः अपराध, भृष्टाचार, विकास कार्यों को ठप करना और भारतीय जनता पार्टी का मतलब विकास कार्याें को तेज करना, सबसे बड़ी सबको साथ लेकर चलना कोई भी, मजहब, जाति, साम्प्रदाय, उपजाति हो भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी लोग जुड़ें और तेजी के साथ और जुड़ें।
कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आज ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले सैकड़ों प्रधान एकत्रित हुए और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।

कलेक्ट्रेट प्रांगण में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक चुनाव की कोई घोषणा नहीं की गई है। प्रधानों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समय पर चुनाव कराना मुश्किल नजर आ रहा है, जिससे कार्यकाल बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

प्रधान संगठन ने मांग की है कि यदि कार्यकाल बढ़ाया जाता है, तो मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी वर्तमान निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही कार्यकाल विस्तार दिया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और निरंतरता बनी रहे।

धरने के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीत राय को सौंपा। ज्ञापन डॉ. चंद्रकांत यादव के माध्यम से दिया गया, जिसमें सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है।
कन्नौज में हुआ चार दिवसीय ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम का आयोजन, सम्मान समारोह के साथ हुआ सम्पन्न

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज शहर के एक निजी होटल में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम का आज अतिथिगणों के सम्मान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन बीके मनोज भाई ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बहन प्रियंका ने शिवपूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम के दौरान बैंगलोर के ब्रम्हकुमारी धाम से पधारे मुख्य वक्ता बी0के0 मंजूनाथ ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चार दिवसीय राजयो ध्यान शिविर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए और उन्होंने सभी को तनाव मुक्त जीवन के लिए आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से श्रेष्ठ जीवन बनने की बात कही। उनका कहना है कि इसके अभ्यास से निरंतर प्रगति होती है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाई-बहनों के अलावा कई जिले से आये लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों के गीत एवं नृत्य के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत बीके दिव्या बहन, रंजना बहन, रुकमणी बहन, राधा बहन आदि ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी ब्रह्मकुमारी आश्रम सरायमीरा बीके प्रियंका बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था सद्गुणों को अपनाने व विकारों एवं व्यसनों के त्याग पर बल देती है। इस अवसर पर भरथना इटावा से पधारी बीके अनीता बहन, सुमनलता बहन, नीरज बहन, सुनील, मथुरा से पधारी आरती व आगरा से पधारी कौशल्या बहन ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से रामदुलारे, नितिन, अशोक, सुधीर, श्याम, अंगद, राममहेश, रविन्द्र, कृष्णा, अरूण आदि लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में पीटीआई एजेंसी जिला व्यूरो पंकज कुमार श्रीवास्तव, दैनिक जागरण के जिला व्यूरो सोयम, पब्लिक एप रिपोर्टर कुलदीप ठाकुर, एसबी न्यूज रिपोर्टर विवेक कुमार, पत्रकार राजेन्द्र सिंह धूंआधार, पत्रकार पुष्कर आदि पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आशीष वचन सुनाकर शिव बाबा की भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, छिबरामऊ, तिर्वा, मल्लांवा, बिल्हौर, सफीपुर, सिंहौर, इन्दरगढ़ से पधारे लोगों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका बहन ने मुख्य उद्देश्य, तनाव मुक्त, जीवन, वरिष्ठजनों का सम्मान, परमात्मा से जन्मो जनम का भाग्य प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के सम्मान के साथ बहन प्रियंका ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान बीके रूकमणी, राधा बहन, दिव्य बहन, शीतल वर्मा, रामेश्वरी, सानवी, सूर्यांश सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, जान्हवी श्रीवास्तव आदि ब्रह्म कुमार व ब्रह्माकुमारी मौजूद रहे।
कन्नौज में मंत्री असीम अरूण ने जनसुनवाई के साथ-साथ ज्योतिबा फूले एवं कस्तूरबा गांधी की जयंती समारोह में हुए सामिल, मीडिया से एसआईआर को लेकर कहीं

पंकज कुमार श्रीवास्तव

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरूण ने आज शनिवार को कन्नौज जिले में सबसे पहले जनसुनवाई कार्यक्रम में सामिल होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले एवं कस्तूरबा गांधी की जयंती समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इण्टर कालेज विद्यालय जसोदा में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण भी किया और बच्चों से पढ़ाई और स्वच्छता को लेकर बातचीत की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण ने बताया कि हमारे सभी बच्चे अपने-अपने कक्ष को स्वयं स्वच्छ करेंगे और स्वयं अपने कक्ष को पेंट करके सुंदर बनाएंगे, जिससे कि स्वालम्बन का भाव भी हमारे बच्चों में जाए तो और अच्छा होगा और पैसों का सद्पयोग कैसे किया जाता है यह भी जानकारी हो।

एआईआर को लेकर उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया बहुत जरूरी थी और 22-23 साल के बाद हुई जो हम 55 प्रतिशत वोट डाउन देखते थे, वह इसी वजह से था, क्यो कि बहुत सारी वोटर मृत हो गया, या तो चले गये या अनुपस्थित हो गये थे, अब वह सारे वोटर कट गये है। अब आपने देखा होगा कि चुनाव अभी हुआ उसमें केरल, असम में  82 प्रतिशत, 89 प्रतिशत, 90 प्रतिशत तक वोटर का डाउन गया, कारण जो फर्जी वोटर थे व कट गये। सभी पार्टियों को इस बात की प्रशंसा करनी चाहिए, मै धन्यवाद देता हूूॅं। चुनाव आयोग का जो यह फर्जी वोट कट गये और आने वाले समय में मुझे पूरा विश्वास है, वोटर किसके घटे बढ़े यह कहना बहुत मुश्किल है लेकिन सही वोटर होंगे और चुनाव का जो परिणाम होगा उसमें घपलेबाजी की संभावना शून्य होगी।
कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दो मुस्लिम समुदाय के जोड़ो साहित 103 जोड़ों का सम्पन्न हुआ विवाह,
मंत्री असीम अरुण ने दिया, वर बधू को आशीर्वाद
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज पी.एस.एम. कॉलेज प्रांगण कुल हरसोल्लास, उत्साह और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में 103 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 2 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित रहे, जो इस योजना की समावेशी एवं सर्वधर्म समभाव की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर संपन्न हो रहा यह विवाह समारोह अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। उन्होंने कहा, “विवाह केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच विश्वास, प्रेम और संस्कारों का अटूट बंधन है। आप सभी अपने जीवन की नई यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं, जिसमें परिश्रम, आपसी समझ और सम्मान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक युवा स्वावलंबी बने, अपने कौशल और शिक्षा के बल पर आगे बढ़े तथा ‘सीएम युवा उद्यमी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण करे। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाएं आपके जीवन को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आधार से जोड़कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाया गया है, जिससे पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजना का लाभ मिल सके। यह योजना निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उभरी है।
    
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया that योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा ₹1,00,000 की धनराशि व्यय की जाती है, जिसमें ₹60,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाते हैं, ₹25,000 की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा ₹15,000 विवाह आयोजन पर व्यय किया जाता है। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  वैशाली, ब्लॉक प्रमुख कन्नौज, खंड विकास अधिकारी कन्नौज सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वर-वधू के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में हर्ष, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का वातावरण व्याप्त रहा है।