/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में शांति समिति की बैठक आयोजित Sant Kabir Nagar
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में शांति समिति की बैठक आयोजित

रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 जून 2026 को थाना महुली परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक महुली द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

*बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई—*

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ
रमेश दूबे
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में समूह की सभी इकाइयों—एसडीपीएल (SDPL), एनडीपीएल (NDPL), यूबीएल (UBL), आईईबीएल (IEBL), एसपीआईपीएल (SPIPL), एसआईएल (SIL), सीपीपीएल (CPPL) एवं एसटीआईएसपीएल (STISPL) में विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके उपरांत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह, खाद्य सुरक्षा शपथ ग्रहण तथा सप्ताह भर आयोजित होने वाली विभिन्न खाद्य सुरक्षा गतिविधियों की घोषणा की गई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करता है।

यह आयोजन सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की गुणवत्ता, नवाचार, अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक व्यावसायिक मूल्यों तथा विधिक अनुपालन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समूह सदैव अपने ग्राहकों को सर्वोच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित रहा है।

इस अवसर पर निदेशक – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकता, समर्पण और निरंतर उत्कृष्टता के बल पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज आने वाले समय में अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाएगा तथा विश्व बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम का समापन खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता उत्कृष्टता एवं संगठनात्मक नैतिकता को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
दौलतपुर कुआनो नदी में नहाते समय सलीम 13 वर्ष इफाक 8 की डूबने से हुई मौत
रमेश दूबे

संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासीज्ञ दो बच्चे जो अपने परिवार के साथ कुआनो नदी में नहाने गए थे उनकी डूबने से मौत हो गई।
 
ग्राम मानपुर, चौकी शनिचरा बाबू, थाना माहुली निवासी हकीमुल्लाह पुत्र विश्मिल्ला अपने भाई अत्ताउल्लाह के साथ अपने दो बच्चों 1. सलीम उम्र करीब 13 वर्ष एवं 2.इफाक उम्र  करीब 8वर्ष को लेकर दौलतपुर घाट, चौकी पौली, थाना घनघटा पर नहाने हेतु आये थे।

नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण सलीम व इफ्फाक नदी में डूब गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। 
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी महुली मय फोर्स मौके पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया गया।थाना घनघटा को सूचना दी गयी है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जायेगा।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के डॉ सुनील कुमार मिश्रा एवं नवनीत अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट
रमेश दूबे

संतकबीरनगर । सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री नवनीत अग्रवाल तथा निदेशक (मानव संसाधन, जनसंपर्क एवं विधिक) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर नवनीत अग्रवाल एवं डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राज्य में किए जा रहे औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, राजस्व योगदान तथा विभिन्न नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए महत्वपूर्ण निवेश तथा उससे संबंधित प्रोत्साहन (इंसेंटिव) के विभिन्न प्रमुख बिंदुओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के औद्योगिक विकास में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एवं नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के योगदान की सराहना करते हुए प्रमोटर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा राज्य सरकार उद्योगों के विकास और विस्तार के लिए सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करती रहेगी।

मुख्यमंत्री से प्राप्त स्नेह, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के लिए डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।