स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय विचार वर्ग में स्वावलंबी भारत का रोडमैप तैयार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा* :- *धर्मेंद्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी*
सुल्तानपुर:-5 और 6 जून को स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत एवं 'स्वावलंबी भारत अभियान' के संयुक्त तत्वावधान मे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेवा योजन भवन सभागार में दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग"भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहजनक शुभारंभ हुआ।
विचार वर्ग में अखिल भारतीय राष्ट्रीय सह संगठक माननीय सतीश जी,अखिल भारतीय सह संयोजक डा राजीव जी,अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा विजय कुमार सिंह जी,क्षेत्र संयोजक व क्षेत्र समन्वयक अनुपम जी तथा प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। प्रांतीय विचार वर्ग के प्रथम दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से स्वरोजगार और एम.एस.एम.ई.की स्थापना को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार किया गया।
इस दो दिवसीय वैचारिक अनुष्ठान का मूल उद्देश्य "स्वावलंबी भारत की ओर" बढ़ते हुए स्वदेशी, स्वाभिमान, ग्राम विकास और राष्ट्र निर्माण के पावन संकल्प को सुदृढ़ करना है।
उद्घाटन सत्र के पश्चात विचार वर्ग के प्रथम दिन का मुख्य वैचारिक सत्र लेते हुए मुख्य अतिथि *कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रोफ़ेसर वंदना सिंह* ने महिला कार्य युवा कार्य एवं वरिष्ठ नागरिक आयाम ,विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
*अखिल भारतीय राष्ट्रीय सह संगठक माननीय सतीश जी* ने अपने ओजस्वी और दिशा-निर्देशक संबोधन में कहा कि विकसित भारत कि आधारशिला स्वदेशी और स्वावलंबन है उन्होंने कहा कि केवल सरकारी नौकरियों के माध्यम से देश के सभी युवाओं को औसर उपलब्ध नहीं कराये जा सकते इसलिए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर बढ़ना होगा।
*अखिल भारतीय सह संयोजक श्री राजीव जी* ने अपने संबोधन में स्थानीय उत्पादों कुटीर उद्योगों,कृषि आधारित उद्यमो तथा भारतीय तकनीक को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा की आज के युवाओं को नौकरी तलाशते वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने का संकल्प लेना चाहिए।
*प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी जी* ने अपने संबोधन में कहा की भारत की वास्तविक शक्ति उसकी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी मूल्यों में निहित है। उन्होंने कहा, *"हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली और युवा ऊर्जा को इस प्रकार समन्वित होना होगा कि वे केवल रोजगार की कतार में खड़े न हों, बल्कि स्वयं नए रोजगारों के सृजक (जॉब प्रोवाइडर) बनें।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जैसे देश के हर अग्रणी संस्थान युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप की व्यावहारिक राह दिखाकर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
*क्षेत्र संयोजक व क्षेत्र समन्वयक अनुपम श्रीवास्तव जी* कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान आज देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने का एक महायज्ञ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऋण लेने और उद्योग स्थापित करने की प्रक्रियाओं से डरे बिना सरकार की कल्याणकारी और उद्यम-हितैषी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।साथ में अनुपम श्रीवास्तव ने विचार वर्ग के समापन सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं के दायित्व की घोषणा अखिल भारतीय राष्ट्रीय सह संगठक माननीय सतीश जी,अखिल भारतीय सह संयोजक डा राजीव जी,अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा विजय कुमार सिंह जी तथा प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी की मौजूदगी में किया जिसमें *धर्मेंद्र द्विवेदी* प्रांत की जिम्मेदारी देते हुए सह प्रांत प्रचार विभाग प्रमुख एवं *नीलम त्रिपाठी* को विभाग महिला प्रमुख से प्रांत सह समन्वयक महिल की जिम्मेदारी दिया गया। सुल्तानपुर विभाग में *राजीव त्रिपाठी* को विभाग संयोजक, *सुश्री सुधा सिंह* जी को विभाग महिला समन्वयक, *डॉ अशोक मिश्रा जी* को विचार विभाग प्रमुख, *विजय प्रधान जी* विभाग संपर्क प्रमुख एवं जिला संरक्षक,*सुरेश जी (एस राज ज्वैलर्स)* सह विचार विभाग प्रमुख,नवरंग सिंह एवं अधिवक्ता आशीष तिवारी को सह विभाग संयोजक, जिला वरिष्ठ आयाम प्रमुख अधिवक्ता सुरेंद्र जी,*गंगा सरण जिला संयोजक सुल्तानपुर*, जिला सहसंयोजक अजय सिंह एवं दीपक मिश्रा,*शालिनी त्रिपाठी* जिला महिला प्रमुख, जिला सह महिला प्रमुख हेमलता एवं शशि द्विवेदी, *रश्मि शुक्ला* जिला महिला समन्वयक, *उर्मिला शर्मा* कादीपुर जिला महिला प्रमुख, *पूजा श्रीवास्तव* जिला महिला समन्वयक , युवा उद्यमी प्रमुख ऋचा मालवीय, *जनार्दन यादव को जिला सह संपर्क प्रमुख*,जिला महिला संपर्क प्रमुख पूजा यादव एवं सह महिला संपर्क प्रमुख रुचि श्रीवास्तव, जिला विचार महिला प्रमुख दीपा मिश्रा ज्योतिषाचार्य एवं जिला सह विचार महिला प्रमुख सुनीता सिंह,जिला पर्यावरण विभाग महिला अनुराधा सोनी जिला सह पर्यावरण विभाग महिला गुंजन श्रीवास्तव, जिला प्रचार विभाग प्रमुख ईश्वर दत्त पांडे जिला सह प्रचार विभाग प्रमुख संजय मिश्रा (मिश्रा ढाबा),सुल्तानपुर के स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई
कार्यक्रम में काशी प्रांत एवं सुल्तानपुर विभाग के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वदेशी, स्वावलंबी एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत से किया गया।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k