विश्व पर्यावरण दिवस-2026’’ के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत नवीन वर्कशाप परिसर वृक्षारोपण किया गया*
![]()
आज दिनांक 5 जून, 2026 को ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’’ के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पालिका के गोराबारिक स्थित नवीन वर्कशाप परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, संयुक्त सेवा समिति व भारतीय जनता पार्टी सुलतानपुर के प्रमुखों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डा0 ए0के0 सिंह एवं संयुक्त समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह, जगजीत सिंह छंगू, श्रीमती रीना जायसवाल, अयोध्या वर्मा आशीष सिंह, रज्जन सिंह, दिनकर सिंह आदि सामाजिक संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि गत वर्ष सामाजिक संगठनों के सहयोग से पालिका द्वारा ‘‘स्वच्छ सुन्दर हरित सुल्तानपुर‘‘ के संकल्प को दोहराते हुए ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अन्तर्गत ‘‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘‘ एवं ‘‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ‘‘ के नारे के साथ आक्सीजन बैंक के रूप में वाल्मीकि उपवन का निर्माण किया, नगर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों व दोनों पटरियों पर नगर क्षेत्र में कुल लगभग 16000 की संख्या में वृक्षारोपण का कार्य कराया गया।
जिसकी सुरक्षा हेतु पालिका द्वारा विशेष कर्मचारियों व की ड्यूटी लगाते हुए लगभग 90ः पेड़ों का संरक्षण किया है तथा यह भी कहा कि पर्यावरण एवं जल-संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए पालिका द्वारा विभिन्न तालाब पोखर व पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है, आज 05 जून को यह कार्यक्रम एक संकल्प दिवस के रूप में देश के प्रधानमन्त्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर आयोजित किया गया है। इस वर्ष भी नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न बचे हुए स्थल, सड़क, डिवाइडर व पार्कों में लगभग 10000 पौधों का वृक्षारोपण कराया जायेगा।
समारोह में संयुक्त समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक संस्थाओं को जोड़कर नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा लोगों से अपील की कि जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जाय व संकल्प लें कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के इस महाअभियान में एक जुट होकर वृक्षारोपण करेंगे। हम सभी पेड़ लगाते हैं, जिनके प्रति अपनी संवेदना को भी जगाना होगा, हमंे नदियों, पौधों आदि सभी को बचाना है, इस पर गम्भीर चिंतन करने की आवश्यकता है, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ रोगरहित वातावरण दे पायंेगे। वरिष्ठ चिकित्सक डा0 ए0के0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पेड़ लगाना और उसका संरक्षण करना आज हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी समितियां व आम जनमानस स्वयं आगे बढ़कर पेड़ लगाने व जल संरक्षण का कार्य करें व कहा कि पेड़ वही व्यक्ति लगाये, जो उसका संरक्षण कर सके। मुख्य अतिथि श्री सुशील त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में देश की सरकार मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश की सरकार मा0 श्री योगी जी के नेतृत्व में समग्र विकास की दृष्टि से सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस मुहिम में बढ़चढ़कर अपना योगदान दे रहा है। वृक्षारोपण सहित अन्य कार्याें की सराहना की तथा अपील किया कि यह एक पुनीत अवसर है, इसमें अधिक से अधिक औषधीय एवं आक्सीजन युक्त पेड़ लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने सबका आभार व्यक्त करते हुए इस आश्वासन के साथ किया कि शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए सफलतापूर्वक क्रियान्वयन व लागू किया जायेगा। कार्यक्रम का संयोजन सभासद दिनेश चौरसिया ने तथा संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष, मुख्य अतिथि व सम्मानित आगन्तुकों द्वारा आम, नीम, चितवन आदि पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभासद संजय कप्तान, विजय जायसवाल, मीना जायसवाल, अरूण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी, रवि अग्रहरि, रेनू सिंह व मंगरू प्रसाद प्रजापति, सन्दीप सोनकर, मनीष जायसवाल तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर,पौध रोपड से ज्यादा जरूरी है पुराने व लगे हुए बृक्षों को सहेजना। डॅा.दिनकर वर्षों से विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष व गोमती मित्र मंडल समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह गोमती नदी के तट व खाली स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण करते आ रहे हैं। डॅा.दिनकर कहते हैं कि हर किसी को अपने जन्मदिन व विवाह दिवस पर या किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए पर उसे पेड बनने तक उसकी सेवा बच्चों की तरह करना होगा।,जैसे हम अपने बच्चों व परिजनों का ध्यान रखते है वैसे ही अपने द्वारा लगाए पौधों की देखभाल करके उन्हें बड़ा करने का दायित्व भी हमारा होना चाहिए।
पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।आइए,आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मन्त्री मा.योगी आदित्य नाथ जी महाराज के जन्मदिवस पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपड किया गया।
प्रातःवेला में सीताकुण्ड धाम पर नीम,अमरूद,आंवला सहित पांच पेड,अमहट में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित वर्कशाप परिसर में पाकड के दो पेड व कदम्ब का एक पेड तथा गनपत सहाय पी.जी.कालेज पयागीपुर में पांच पेड रोपे गये,साथ ही सभी पेडों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ डाक्टर ए.के.सिंह विभाग संघचालक,प्रो.अंग्रेज सिंह”राणा”, प्रो.मो. शाहिद,रुद्र प्रताप सिंह मदन,रतन जी कसौंधन,मुन्ना सोनी,प्रो.राजीव श्रीवास्तव, प्रो.मनोज मिश्र,राजेन्द्र शर्मा,अभिषेक सिंह, अनुराग पाण्डेय,राजीव कसौंधन, सच्चिदानन्द सिंह सोनू,डॅा.अजय मिश्र, शुभेन्द्र वीर सिंह,राजेश पाठक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज'विश्व पर्यावरण दिवस' के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पयागीपुर परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी'की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह ”राणा” के नेतृत्व में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जन जागरूकता के लिए पयागीपुर परिसर से एक विशाल रैली निकाली गई जोकि अहिमने,जोगीवीर झालापुर होते हुए पुनःपयागीपुर परिसर पर समाप्त हुई। प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में वृक्ष ही हमारे सबसे बड़े रक्षक हैं।
आज का यह वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं,बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातावरण देने का हमारा एक छोटा सा प्रयास है। मुख्य परिसर प्रभारी प्रो.मो.शाहिद द्वारा उपस्थित सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.शाहनवाज आलम, डॉ.दीपा सिंह,डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि,डॉ.भोलानाथ,डा.देवेन्द्र नाथ मिश्र का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

सुलतानपुर,शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य, जनपद, ब्लाक, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सुल्तानपुर। जनपद के ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर शुक्ला (रिंकू शुक्ला) के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एस•पी•सी•ए• (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल) की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सर्वप्रथम डा० प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या से सभी को अवगत कराया गया।
तत्पश्चात निर्धारित एजेण्डावार कार्यवाही की गयीः-
बैठक में डीएफओ अमित सिंह, प्रभारी सीवीओ डा० प्रमोद कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी, नगर शैलेन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लाल चन्द्र सरोज, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रमाशंकर पटेल, पीएस०ओ० कुमार सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत व शासन स्तर से नामित गैर सरकारी सदस्य प्रशान्त द्विवेदी, प्रवीन दूबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता शुक्ला आदि सदस्यगण व पशुपालन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jun 05 2026, 22:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1