/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष एवं सकुशल आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश Farrukhabad1
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष एवं सकुशल आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 08, 09 एवं 10 जून 2026 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस पर प्रातः 07 बजे ट्रेजरी में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर परीक्षा सामग्री प्राप्त करेंगे तथा निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जो परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर निगरानी बनाए रखेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड, ब्लूटूथ डिवाइस, कागज के टुकड़े, पर्स, प्लास्टिक पाउच, सनग्लासेस एवं हैंडबैग सहित किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा नीले अथवा काले रंग का पेन लेकर ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखी जाएं। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से युक्त कंट्रोल रूम एवं स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किए जाएं, जिनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाए, जहां अभ्यर्थी अपनी निजी वस्तुएं सुरक्षित रूप से जमा कर सकें। इसके अतिरिक्त पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में स्पष्ट संकेतक (साइन एज) लगाए जाएं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी कक्षों, शौचालयों तथा परिसर का गहन निरीक्षण कर लें। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक से नो-रिलेशन प्रमाणपत्र प्राप्त किया जाए तथा परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अद्यतन सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 6,720 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा कुल छह पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 40,320 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए। उन्होंने परिवहन विभाग एवं रोडवेज अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए तथा किसी भी वाहन द्वारा निर्धारित किराये से अधिक वसूली न की जाए।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व रिहर्सल का आयोजन किया जाए ताकि सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर संभावित कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा समन्वित प्रयासों के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा एवं निष्पक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद l विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करते हैं।
**"हरित फतेहगढ़, स्वच्छ फतेहगढ़"** के संकल्प के साथ जनपद पुलिस पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है l
महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु पाप स्मीयर जांच शिविर का आयोजन

फर्रुखाबाद l महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजपूत रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पाप स्मीयर जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना तथा रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, बचाव के उपायों एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. नमिता दास, दास नर्सिंग होम, फतेहगढ़ द्वारा चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पाप स्मीयर जांच कराई तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
इस पहल को प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराहा गया। शिविर में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जो उनके स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर अपने सैनिक परिवारों के कल्याण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
मेडिकल कॉलेज स्कूल और सार्वजनिक स्थल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद l
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में व्यापक वृक्षारोपण अभियान, विभिन्न स्थलों पर लगाए गए छायादार एवं पर्यावरण संरक्षणकारी पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान राजपूताना पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक वीरेन्द्र सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं श्री सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, पर्यावरणविद् भूपेन्द्र प्रताप सिंह, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति निहारिका पटेल, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार सहित  नागरिक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पीपल, पाकड़, बरगद, अशोक, जकरैंडा, अमलतास तथा गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसी अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर फतेहगढ़ में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार एवं जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए रेड मजीरा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान मेजर एस.डी. सिंह आयुर्वेदिक पी.जी. मेडिकल कॉलेज परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी  राजीव कुमार, जिला संयोजक गंगा विचार मंच भूपेन्द्र प्रताप सिंह, योगाचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल, प्रवक्ता रीता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजली पाठक, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति  निहारिका पटेल, ग्राम प्रधान नेत्रपाल तथा अन्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान मीठा नीम, नींबू, अनार, जामुन, अर्जुन एवं नीम सहित अनेक उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कायमगंज रेंज के अंतर्गत ग्राम रायपुर चिन्हटपुर स्थित ग्राम समाज भूमि एवं शाहपुर गंगपुर गौशाला परिसर में भी विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि गंगवार, खंड विकास अधिकारी कायमगंज, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। इस मौके पर अशोक, कदम्ब, बरगद, पीपल, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी श्री राजीव कुमार ने बताया कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जनसामान्य में जागरूकता का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

फर्रुखाबाद l विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा जिलाधिकारी आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा जनपद को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एक पैड मां के नाम, किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शैक्षिक आउटरीच, कार्यशाला एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मेजर एस डी सिंह आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज बाघार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय निदेशक वन विभाग राजीव कुमार उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने एवं उनका संरक्षण करने की आवश्यकता है। यह केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं बल्कि पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन एवं जीवन के अस्तित्व के लिए एक नितांत आवश्यक कदम है। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि पौधे लगाना एक ऐसी जिम्मेदारी है जो आने वाली पीढियों को एक हरा भरा और स्वस्थ वातावरण देने में सहयोग करेगी। सभी लोग वृक्षारोपण को एक विशेष पर्व के समान मानकर किसी के जन्मदिवस, विवाह समारोह या किसी विशेष अवसर पर पौधे लगाने की मुहिम को  चला सकते है।गंगा विचार मंच के जिला संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम अपने स्तर से एक छोटा सा प्रयास करके भी अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। वृक्षारोपण के साथ-साथ हम स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण,वन्य जीव संरक्षण आदि मे अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। योगाचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल एवं पर्यावरण सहायक गुंजा जैन ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर कॉलेज प्रांगण में 101 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें औषधीय पौधे, फलदार आदि वृक्ष को शामिल किया गया। उपस्थित सभी युवाओं ने स्लोगन के माध्यम से भी वृक्षों को लगाने एवं उनको सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कॉलेज की डॉ रीता सिंह, डॉक्टर मधुरंजन,गंगा योद्धा मीना कटियार,दीक्षा,विकास, रामरहीश कुशवाहा, शरद, दिव्या एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
2027 में भाजपा को हराओ, सपा को जिताकर अखिलेश को  प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ  विश्वकर्मा

फर्रुखाबाद l समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है । भ्रष्टाचार  बढ़ता ही जा रहा है । आए दिन अत्याचार और उत्पीड़न हो रहा है इसलिए इन सबका एक ही तरीका है कि अब आप भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाने का काम करें, उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराओ और समाजवादी पार्टी को जिताकर के अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।
एक-दूसरे के संरक्षण में फल-फूल रहे अवैध क्लीनिक,मरीजों की जेब पर डाका डाल रहे झोलाछाप डॉक्टर


फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के विकासखंड राजेपुर  के अंतर्गत राजपुर गुड़ेरा संपर्क मार्ग पर अवैध क्लिनिको की भरमार। इन दिनों अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। आरोप है कि कुछ लोग एक-दूसरे के संरक्षण में बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले मरीजों को इलाज के नाम पर गुमराह कर उनसे मनमानी फीस वसूली जा रही है। कई मामलों में मरीजों को गलत उपचार देकर उनके स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई न होने से ऐसे अवैध क्लीनिक संचालकों के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण जनता आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान झेलने को मजबूर है।
पीआरडी जवान फांसी पर झूला,पुलिस ने भरा पंचनामा

अमृतपुर राजेपुर फर्रुखाबाद 2 जून।थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी में मंगलवार को एक पीआरडी जवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह  पीआरडी में तैनात थे।बीती रात उन्होंने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर सफेद गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने धीरेंद्र सिंह को पेड़ से लटका देखा तो तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जमीन पर लिटाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पीआरबी 5604 के माध्यम से थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।अपने प्रियजन की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पुलिस के अनुसार परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचायतनामा भर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
गांव में हुई इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
सोता नाल में डूबकर वृद्ध की मौत,दूसरे दिन पानी में मिला शव
पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अमृतपुर फर्रुखाबाद 2 जून।थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर कला निवासी एक वृद्ध की सोता नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार ग्राम परतापुर कला निवासी शिशुपाल 70 पुत्र भूमिराज सोमवार शाम लगभग 4 बजे अपने पशुओं को चराने व पानी पिलाने के लिए सोता नाला की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी कारणवश उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उन्हें तत्काल बचाया नहीं जा सका। घर के लोग उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने नाले में एक शव को पानी के ऊपर तैरता देखा। शव दिखाई देने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।वृद्ध की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पर मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।