/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित Balrampur
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
तुलसीपुर, बलरामपुर, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर, तुलसीपुर, बलरामपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम *"Climate Action – For Climate, For Our Future"*  रही। इसी क्रम में विद्यालय परिवार द्वारा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस विषयक विशेष पोस्टर प्रदर्शित किए गए तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अपनाने एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया।
आज विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी पी सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई। विद्यालय परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए सभी को वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन हेतु सक्रिय भूमिका निभानी होगी।इसी के साथ जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर मे पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 55 वें जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन लाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी मंत्री सुग्रीव कश्यप भोला सरोज है जय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता,विकास और स्वास्थ्य का संकल्प: जनपद बलरामपुर में प्रभारी मंत्री का विशेष अभियान।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति) एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आज जिले में स्वच्छता,योग और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। ###
टीजीटी परीक्षा में 4.34 लाख अभ्यर्थी शामिल, दूसरे दिन भी नकलविहीन और पारदर्शी रहा आयोजन

* एआई निगरानी में सम्पन्न हुई परीक्षा, वाराणसी में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन भी प्रदेशभर में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए एआई आधारित निगरानी व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन और बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र का प्रभावी उपयोग किया गया।
विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत 15 विषयों की लिखित परीक्षा 36 जनपदों में आयोजित की गई। गुरुवार को प्रथम पाली में 504 परीक्षा केन्द्रों पर अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन विषयों की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में 471 केन्द्रों पर संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
आयोग मुख्यालय में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केन्द्रों की लगातार निगरानी की गई। सघन जांच एवं सत्यापन के दौरान वाराणसी में एक फर्जी परीक्षार्थी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आंकड़ों के अनुसार 03 जून को आयोजित परीक्षा में 2,21,489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि 04 जून को 2,12,975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जो पंजीकृत अभ्यर्थियों का 50.02 प्रतिशत है।
03 जून को महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 45.41 प्रतिशत तथा पुरुष अभ्यर्थियों की 52.42 प्रतिशत रही। वहीं 04 जून को महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति बढ़कर 49.16 प्रतिशत और पुरुष अभ्यर्थियों की 52.17 प्रतिशत दर्ज की गई।
डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक के प्रयोग से परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, केन्द्र व्यवस्थापकों तथा आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का जनपद में भव्य स्वागत
*बलरामपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बलरामपुर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद,खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रथम आगमन पर जिले में उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

फूल-मालाओं और नारों से गूँजा स्वागत स्थल

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ माननीय मंत्री जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपस्थित नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और भव्य माला पहनाकर जनपद आगमन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

*प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद*
इस गरिमामयी स्वागत समारोह में जिले के प्रमुख राजनेता और संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे,जिनमें शामिल हैं:
* *रवि मिश्र* (जिला अध्यक्ष)
* *डॉ.आरती तिवारी* (जिला पंचायत अध्यक्ष)
* *पल्टूराम* (सदर विधायक)
* *कैलाश नाथ शुक्ल* (विधायक)
* *राम प्रताप वर्मा* (विधायक)
* *डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू* (चेयरमैन)
### *संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह*
मंत्री जी के स्वागत में संगठन के वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
> रवि वर्मा,प्रिंस वर्मा,प्रदीप सिंह,अनूप चन्द्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी',संजय शुक्ल,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू',महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैंस और रामकृपाल शुक्ल।

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार*
उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और बलरामपुर का चौमुखी विकास करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि नए प्रभारी मंत्री के अनुभव का लाभ सीधे तौर पर जनपद की जनता और विकास कार्यों को मिलेगा।
तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
बलरामपुर ।  मुख्यमंत्री  कल दिनांक 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर के मध्य नगर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा तुलसीपुर एवं विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम स्थल का आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता द्वारा निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भीषण गर्मी से राहत: नगर पालिका ने स्प्रे टैंकर से कराया जल छिड़काव,बच्चों ने उठाया आनंद।   
          
                     

बलरामपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्प्रे टैंकर के माध्यम से जल छिड़काव कराया गया। यह कार्य नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देश पर संपन्न कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगरवासियों को कुछ राहत प्रदान करने के लिए स्प्रे टैंकर के माध्यम से सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया गया। इससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई और धूल से भी राहत मिली।
उन्होंने बताया कि छिड़काव के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। विशेष रूप से बच्चों में इस व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। स्प्रे टैंकर से निकलती पानी की फुहारों के बीच बच्चों ने आनंद उठाया और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी आवश्यकतानुसार जल छिड़काव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी,ताकि नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके। नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगरवासियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद की इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार की व्यवस्थाएं आम जनता के लिए काफी राहतकारी सिद्ध होती हैं। नगर पालिका की यह पहल जनसेवा और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का सम्मान
                   
                                     
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में चल रहे मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचीकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 31 प्रगणकों एवं 11 सुपरवाइजरों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कर निर्धारण एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए मकान सूचीकरण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने निर्धारित समयावधि में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य को संपन्न कर नगर पालिका की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है।
श्री मौर्या ने कहा कि सूचीकरण कार्य के दौरान टीम ने घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं संकलित कीं,जिससे नगर पालिका के अभिलेखों को अद्यतन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर शैलजा सिंह,पवन वर्मा,सुदीप श्रीवास्तव,वेद प्रकाश चौरसिया,अभिषेक पांडे,मुजीब उल्लाह अंसारी,धर्मेंद्र गौड़,अरुण मिश्रा,मंगल देव,अरविंद कुमार यादव एवं खनिज फातिमा सहित राजेश रत्नम तथा राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने सूचीकरण कार्य की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य कर नगर के विकास में योगदान दिया जाएगा।
मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती राज्य मार्ग को जाम किया प्रदर्शन

जाम खुलवाने में पुलिस के छोटे पसीने पसीने

उतरौला राम प्रताप वर्मा विधायक द्वारा मृतक के परिजनों को₹200000 की तत्काल सहायता प्रदान की गई

उतरौला। गाँव में घूमने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।जाम की सूचना पर मौके उतरौला व गैंडास बुजुर्ग थाने की फोर्स के साथ सी ओ उतरौला व उपजिलाधिकारी उतरौला मौके पर पहुंचकर लोगो से जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण व परिजन दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता,परिवार की सुरक्षा,आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग पर अड़े रहे ।परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने  मृतक परिवार को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई।विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप
गुप्त, ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया और बस्ती बलरामपुर मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया गया। विदित हो को 26मई की रात को गांव में घूमने की विवाद को लेकर कहा  सुनी हुई थी सुबह राजू को सबक सीखने को लेकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया मार पीट में बीच बचाव करने आये धनराज मौर्य,मीनादेवी,हीरालाल मौर्य ,सोहन लाल मौर्य व आकाश मौर्य को मारा पीटा गया।जिसमें गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान धनराज की मृत्यु हो गई।तथा घायल मीनादेवी का इलाज अभी चल रहा है।परिजनों ने विधायक के पहुंचने के बाद  परिवार के सदस्य की नौकरी,दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग,मामले में गैंगस्टर लगाने सहित अन्य मार्गों पर प्रशासन ने आश्वासन दिया।ग्राम पिपराराम में हुई मारपीट में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया एक अभियुक्त की आज गिरफ्तारी की गई तथा एक की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है।शव आने के पश्चात व आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई ।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन व प्रशासन से हर संभव सहायता दी जाएगी मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।सी ओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कठोर कार्यवाही के साथ साथ गैंगस्टर सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी।परिवार की सुरक्षा भीसुनिशिचत की जाएगी।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,विकास गुप्त,महेंद्र प्रताप सिंह,आयुष जायसवाल,राम गोपाल चौधरी सहित ग्रामीण उमेश कुमार,नरेश कुमार,संदीप व राजू मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य सम्मेलन का किया गया आयोजन
कवियों ने अपने साहित्यों से बांधा समा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा तहसील सभागार।

बलरामपुर जनपद के श्रावस्ती में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तहसील भिनगा में पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष जीपीए बृजेश गुप्ता ,पत्रकार प्रदीप गुप्ता व वरिष्ठ पत्रकार/कवि जीपी मिश्र मधुकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विधायक भिनगा श्रीमती इंद्राणी वर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन अध्यक्ष सुभाष सत्या एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पत्रकारों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व राम दरबार, भगवान बुद्ध का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता कोई व्यवसाय नही है बल्कि एक समाज सेवा का पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायका व न्याय पालिका के बाद पत्रकारिता ही राष्ट्र का मजबूत स्तंभ है इस लिए लोग इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जो हम गरीब पिछड़े, वंचित, दलित तक नही पहुँचा पाते वह कार्य पत्रकार पूरा करता है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरा देश लॉक डाउन से जूझ रहा था उस समय निडरता के साथ पत्रकार अपने घरों से निकलकर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहा था। साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ मासूम बच्ची पड़ी थी वहीं दूसरी तरफ एक गिद्ध उस मासूम बच्ची के मरने का इंतजार कर रहा था उन्होंने उस फोटो को ट्यूट करके वाह वाही लूटी परंतु उस व्यक्ति ने अपने मानवता धर्म का पालन नही किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भिनगा विधायक श्रीमती इंद्राणी वर्मा ने इस बात पर खेद प्रकट किया कि जहाँ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है परंतु इस सभागार में एक भी महिला पत्रकार नजर नही आ रही है जबकि महिलाओं को भी बढ़ चढ़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवियों ने अपनी रचना को पढ़कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्त्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन जिलाध्यक्ष सुभाष सत्या ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी को कमजोर न होने दें अगर शासन या प्रशासन के विरुद्ध कोई खबर प्रकाशित होती है तो उसको संज्ञान में लेकर अधिकारियों को उसकी कमी को दूर करना चाहिए। वही परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार सोनकर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आकर मुझे ऐसा लगा कि मैं श्रावस्ती जिले में हूँ जहां ऐसे हुनर कवि व समाज को आइना दिखाने वाले पत्रकार है जिन्होंने ऐसे आयोजन कर समाज में एक संदेश देने का काम किया है जिससे श्रावस्ती जिला साक्षरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने भगवान बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा की जिन्होंने 14 वर्ष यहां तपस्या कर लोगों को ज्ञान दिया परंतु शिक्षा के क्षेत्र में आज भी श्रावस्ती काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अपील की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आप सभी पत्रकार जन जन तक पहुंचाए उन्होंने कहा कि जिले में अभी भी बहुत ऐसे गरीब, असहाय परिवार है जिनके सर पर छत नही है उन्हें प्रशासन की जानकारी में लाने का काम करे जिससे उन गरीब परिवार तक सरकार की योजनाएं पहुंच सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये हुए कवियों के द्वारा पढ़ी गई साहित्य को सराहा साथ ही उन्हें मंच देने के लिए उनका आवाहन किया और उन्हें माल्यर्पण कर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही परियोजना निदेशक ने वरिष्ठ कवि जीपी मिश्र मधुकर व कार्यक्रम में मौजूद समस्त पत्रकारों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम तिवारी, राजीव टंडन, मदन मोहन सिंह, शिव नंदन गुप्ता,मेराज , मुकेश गुप्ता व बाबू राम पाठक, नन्द कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी शिव शंकर तिवारी तिवारी, ओंकार वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बलरामपुर ने भव्यता के साथ मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
बलरामपुर ।_ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शाखा जनपद बलरामपुर के तत्वावधान में हिंदीपत्रकारिता दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र ने की। तहसील अध्यक्ष तुलसीपुर जय सिंह ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ऐतिहासिक रुपरेखा प्रस्तुत कर हिन्दी पत्रकारिता के उन्नयन पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने हिंदी समाचार पत्र जो सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ था अंग्रेजी हुकूमत में उसके बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज हिंदी पत्रकारिता को काफी हद तक बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। सीबी मणि त्रिपाठी प्रधान संपादक ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी हिंदू हिंदुस्तान हिंदी का बढ़ चढ़कर प्रयोग होना चाहिए हिंदी पत्रकारिता आज की मांग है जन-जन तक हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से शासन प्रशासन की नीतियों एवं जनमानस की आवाज को पहुंचने में काफी कामयाबी मिल सकती है इसलिए हिंदी का बढ़ चढ़कर प्रयोग करना ही हिंदी का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। कार्यक्रम में संगठन के अन्य तमाम जनपदीय पदाधिकारी एवं सदस्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।