पौध रोपड से ज्यादा जरूरी है पुराने व लगे हुए बृक्षों को देखभाल करना*
सुल्तानपुर,पौध रोपड से ज्यादा जरूरी है पुराने व लगे हुए बृक्षों को सहेजना। डॅा.दिनकर वर्षों से विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष व गोमती मित्र मंडल समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह गोमती नदी के तट व खाली स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण करते आ रहे हैं। डॅा.दिनकर कहते हैं कि हर किसी को अपने जन्मदिन व विवाह दिवस पर या किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए पर उसे पेड बनने तक उसकी सेवा बच्चों की तरह करना होगा।,जैसे हम अपने बच्चों व परिजनों का ध्यान रखते है वैसे ही अपने द्वारा लगाए पौधों की देखभाल करके उन्हें बड़ा करने का दायित्व भी हमारा होना चाहिए।
पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।आइए,आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मन्त्री मा.योगी आदित्य नाथ जी महाराज के जन्मदिवस पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपड किया गया।
प्रातःवेला में सीताकुण्ड धाम पर नीम,अमरूद,आंवला सहित पांच पेड,अमहट में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित वर्कशाप परिसर में पाकड के दो पेड व कदम्ब का एक पेड तथा गनपत सहाय पी.जी.कालेज पयागीपुर में पांच पेड रोपे गये,साथ ही सभी पेडों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ डाक्टर ए.के.सिंह विभाग संघचालक,प्रो.अंग्रेज सिंह”राणा”, प्रो.मो. शाहिद,रुद्र प्रताप सिंह मदन,रतन जी कसौंधन,मुन्ना सोनी,प्रो.राजीव श्रीवास्तव, प्रो.मनोज मिश्र,राजेन्द्र शर्मा,अभिषेक सिंह, अनुराग पाण्डेय,राजीव कसौंधन, सच्चिदानन्द सिंह सोनू,डॅा.अजय मिश्र, शुभेन्द्र वीर सिंह,राजेश पाठक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Jun 05 2026, 14:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2