/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात Balrampur
तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
बलरामपुर ।  मुख्यमंत्री  कल दिनांक 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर के मध्य नगर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा तुलसीपुर एवं विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम स्थल का आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता द्वारा निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भीषण गर्मी से राहत: नगर पालिका ने स्प्रे टैंकर से कराया जल छिड़काव,बच्चों ने उठाया आनंद।   
          
                     

बलरामपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्प्रे टैंकर के माध्यम से जल छिड़काव कराया गया। यह कार्य नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देश पर संपन्न कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगरवासियों को कुछ राहत प्रदान करने के लिए स्प्रे टैंकर के माध्यम से सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया गया। इससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई और धूल से भी राहत मिली।
उन्होंने बताया कि छिड़काव के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। विशेष रूप से बच्चों में इस व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। स्प्रे टैंकर से निकलती पानी की फुहारों के बीच बच्चों ने आनंद उठाया और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी आवश्यकतानुसार जल छिड़काव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी,ताकि नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके। नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगरवासियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद की इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार की व्यवस्थाएं आम जनता के लिए काफी राहतकारी सिद्ध होती हैं। नगर पालिका की यह पहल जनसेवा और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का सम्मान
                   
                                     
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में चल रहे मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचीकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 31 प्रगणकों एवं 11 सुपरवाइजरों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कर निर्धारण एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए मकान सूचीकरण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने निर्धारित समयावधि में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य को संपन्न कर नगर पालिका की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है।
श्री मौर्या ने कहा कि सूचीकरण कार्य के दौरान टीम ने घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं संकलित कीं,जिससे नगर पालिका के अभिलेखों को अद्यतन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर शैलजा सिंह,पवन वर्मा,सुदीप श्रीवास्तव,वेद प्रकाश चौरसिया,अभिषेक पांडे,मुजीब उल्लाह अंसारी,धर्मेंद्र गौड़,अरुण मिश्रा,मंगल देव,अरविंद कुमार यादव एवं खनिज फातिमा सहित राजेश रत्नम तथा राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने सूचीकरण कार्य की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य कर नगर के विकास में योगदान दिया जाएगा।