/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz “नृत्यं संस्कृतिः, नृत्यं साधना, नृत्यं जीवनम्।” ओमाँजलि नृत्य अकादमी का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी कथक की शिक्षा! Farrukhabad1
“नृत्यं संस्कृतिः, नृत्यं साधना, नृत्यं जीवनम्।” ओमाँजलि नृत्य अकादमी का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी कथक की शिक्षा!
फर्रुखाबाद। संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश की कथक नृत्यांगना  अंजलि चौहान के मार्गदर्शन में कथक और शास्त्रीय कला के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से उमांजलि नृत्य अकादमी का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में भारतीय नृत्य अकादमी के सदस्य सुरेन्द्र पाण्डेय सदस्य उत्तरप्रदेश भारतेन्दु नाट्य अकादमी भूपेन्द्र प्रताप सिंह समन्वयक अभिव्यंजना, रश्मि सिंह कोषाध्यक्ष आकांक्षा समिति, अंशु चौहान, मीना चौहान, गोविन्द यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर अकादमी की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शास्त्रीय कलाएं बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं अनुशासन को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।
अकादमी की संचालिका एवं कथक नृत्यांगना अंजलि चौहान ने बताया कि बच्चों के लिए 15 दिवसीय कथक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को कथक नृत्य की मूलभूत तकनीकों, भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध विरासत से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथक केवल एक नृत्य शैली नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों की मंचीय प्रस्तुति क्षमता में वृद्धि होती है तथा भविष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और कला के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय कलाओं से जोड़ने के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
19 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, सांसद ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ


मेधावी प्रदेश एवं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर सांसद

फर्रुखाबाद । जनपद के
यूपी बोर्ड परीक्षा के 19 मेधावी छात्र-छात्राओं का समारोह में सम्मान हुआ l जनपद का नाम रोशन करने पर विद्यार्थियों की सराहना हुई l माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सम्मानित छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकभवन, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने का दृश्य देखकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं गौरव की भावना देखने को मिली।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के कुल 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को शासन के निर्देश पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं लगन का परिणाम है।
इस दौरान सांसद  मुकेश राजपूत ने कहा कि जनपद के मेधावी छात्र-छात्राएं प्रदेश एवं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं उच्च लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि सतत परिश्रम और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।
विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास एवं समाज के उत्थान का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों को अपनाने का आह्वान किया तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखने, नवाचार अपनाने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले कुल 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹21,000 की प्रोत्साहन धनराशि, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी एवं गर्व स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों के पीछे उनके मार्गदर्शन, सहयोग और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को निरंतर प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।
व्यापार मंडल के बरेली प्रशिक्षण में अंकुश श्रीवास्तव फ़िर बने युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बरेली में प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश 65 जिलों के पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया l इस दौरान राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंघी प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा युवा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी जी प्रदेश महामंत्री दिलीप गुप्ता  की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई । इस दौरान फर्रुखाबाद के अंकुश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष दोवारा बनाया गया इस दौरान अंकुश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापार मंडल में दोबारा प्रदेश के व्यापारियों का नेतृत्व करने का अक्सर दिया है पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने जिले व प्रदेश के व्यापारियों के हित में काम करेंगे वह किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा नेपाली गीत की आवाज आगे भी ऐसे ही उठाते रहेंगे प्रदेश में जो दोबारा जिम्मेदारी दी है उसका अच्छे से निर्माण करूंगा और सोशल मीडिया पर भी अब मजबूती से काम किया जाएगा वह व्यापारियों से डोर टू डोर मिल उनकी समस्याओं का निराकरण किया कराया जाएगा व्यापारियों के लिए 24 घंटे हम साथ खड़े हैं और मजबूती से व्यापारियों की आवाज को रखा जाएगा, उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा किसी भी प्रकार से व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा यही शपथ ली गई l
छात्र संख्या कम होने पर बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीएम ने बेसिक शिक्षा की मासिक बैठक ली
फर्रुखाबाद l  बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं, नामांकन अभियान तथा दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निर्धारित 35,800 नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष केवल 25,421 नामांकन होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नामांकन बढ़ाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विशेष प्रयास करने होंगे तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनानी होगी।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नामांकन की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं कम्पिल नगर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम नामांकन होने पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किए जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में 10 से कम विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ऐसे विद्यालयों की स्थिति के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत की जाए।
बैठक में समावेशी शिक्षा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्पेशल एजुकेटर द्वारा मई माह के दौरान कितने दिव्यांग बच्चों के घर जाकर भ्रमण किया गया है, इसकी विस्तृत सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय में विशेष शिविर आयोजित कर फैमिली आईडी बनवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पात्र परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
दिव्यांग बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए सुलभ शौचालय उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल निर्माण कार्य कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक खेल सामग्री एवं खेल उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विद्यालयी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष लोक अदालत 21 अगस्त को होगी आयोजित
फर्रुखाबाद l
मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु सम्पूर्ण भारतवर्ष में "समाधान समारोह-2026" का शुभारम्भ 21 अप्रैल, 2026 को किया गया है। यह अभियान  21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत की बैठक सम्पन्न होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद परिसर में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाधान समारोह-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भकिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बिंदिया भटनागर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।
समाधान समारोह के अंतर्गत चिन्हित वादों में प्री-सिटिंग वार्ता के माध्यम से पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु वादों के चिन्हीकरण, प्री-सिटिंग वार्ताओं के संचालन तथा अधिकाधिक वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण के लिए विभिन्न प्री-सिटिंग बैंचों का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अपर जनपद न्यायाधीश अभिनितम उपाध्याय अपर जिला जज प्रथम, शैलेन्द्र सचान विशेष न्यायाधीश डकैती, तरुण कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश एससी एसटी, रितिका त्यागी अपर जिला जज पाक्सो, दिपेन्द्र कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ईसी. एक्ट अकिंत कुमार मित्तल अपर जिला जज  संजय कुमार षष्ठम विशेष न्यायाधीश एफ.टी.सी। सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समाधान समारोह-2026 को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने तथा अधिकाधिक वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एक माह से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान
अमृतपुर फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी लालू पुत्र राजाराम बीते लगभग एक माह से लापता है। परिजनों के अनुसार लालू अपनी माता कलावती के साथ बलीपट्टी गंगा स्नान करने गया था। वापस लौटते समय वह हरसिंहपुर चौराहे स्थित काली माता मंदिर पर रुक गया।
माता कलावती ने बताया कि लालू अक्सर काली माता मंदिर पर जाया करता था और सामान्यतः शाम तक घर लौट आता था, लेकिन इस बार वह वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार युवक की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है और प्रशासन से भी मदद की मांग की है।
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 968 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल
फर्रुखाबाद l
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में अग्निवीर बैच-2025 की भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। 24 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 968 अग्निवीर औपचारिक रूप से भारतीय सेना के गौरवशाली परिवार का हिस्सा बन गए हैं।
इस बार की पासिंग आउट परेड बेहद खास रही, क्योंकि इसे पहली बार ‘कॉम्बेटाइव’ (युद्धक) स्वरूप में आयोजित किया गया। यह बदलाव भारतीय सेना की आधुनिक युद्ध आवश्यकताओं और भविष्य की तैयारियों को दर्शाता है।
परेड की सलामी राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर माइकल डी’सूजा (युद्ध सेवा मेडल)ने ली। नवसैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुशासन, दृढ़निश्चय और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम को आधुनिक युद्ध की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें नई पीढ़ी के हथियारों के संचालन, सामरिक जागरूकता और युद्धक्षेत्र अभिमुखीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मल्टी-टास्किंग और ‘फ्यूचर-रेडी’ सैनिक प्रशिक्षण के दौरान केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अग्निवीरों की मानसिक दृढ़ता और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता को भी परखा गया। इसके तहत लगभग 700 अग्निवीरों को विशेष गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें ड्रोन फ्लाइंग
रॉक क्लाइम्बिंग,आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन ट्रेनिंग ड्राइविंग, फायरिंग और फोटोग्राफी
अग्निवीर बादल को मिला ‘बेस्ट अग्निवीर मेडल’
समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांबाजों को सम्मानित किया गया। खीसर ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर बादल को समग्र मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बेस्ट अग्निवीर मेडल से नवाजा गया। कमांडेंट ने इस बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों और पूरे स्टाफ की समर्पित कार्यशैली की सराहना की।
देश सेवा की शुरुआत करते हुए सभी अग्निवीरों ने भारतीय संविधान, राष्ट्र की संप्रभुता और सेना की गौरवशाली परंपराओं के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस भावुक और गर्व के क्षण में अग्निवीरों के माता-पिता भी शामिल हुए, जिन्हें उनके त्याग और सहयोग के लिए सेना की ओर से गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया। अग्निवीर बैच 2025 की यह पासिंग आउट परेड इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना अब तकनीकी रूप से दक्ष, मानसिक रूप से सुदृढ़ और भविष्य के युद्धों के लिए पूरी तरह तैयार नई पीढ़ी के सैनिकों को तैयार कर रही है।
जिला व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद l जिला व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में बढ़ती आवारा गौवंश की समस्या के समाधान हेतु प्रतिदिन अभियान चलाकर गौवंशों को पकड़ने एवं उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे यातायात व्यवस्था सुचारू होगी तथा व्यापारियों एवं आमजन को राहत मिलेगी।
बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या भी उठाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जाए।
ठेली एवं रेहड़ी संचालकों के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उनके लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन किया जाए, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो तथा यातायात एवं बाजार व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
व्यापारियों द्वारा सेंट्रल जेल के पास फुटपाथ पर लगी दुकानों के कारण उत्पन्न हो रही असुविधा का मुद्दा उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दुकानों को व्यवस्थित रूप से पीछे स्थानांतरित कर फुटपाथ को आमजन के उपयोग हेतु मुक्त कराने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा बस स्टेशन परिसर में लगाए गए वृक्षों के क्षतिग्रस्त होने का विषय भी उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।
लाल सराय स्थित बेडिंग जोन में पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग की बेहतर व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 968 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल
फर्रुखाबाद l
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में अग्निवीर बैच-2025 की भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। 24 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 968 अग्निवीर औपचारिक रूप से भारतीय सेना के गौरवशाली परिवार का हिस्सा बन गए हैं।
इस बार की पासिंग आउट परेड बेहद खास रही, क्योंकि इसे पहली बार ‘कॉम्बेटाइव’ (युद्धक) स्वरूप में आयोजित किया गया। यह बदलाव भारतीय सेना की आधुनिक युद्ध आवश्यकताओं और भविष्य की तैयारियों को दर्शाता है।
परेड की सलामी राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर माइकल डी’सूजा (युद्ध सेवा मेडल)ने ली। नवसैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुशासन, दृढ़निश्चय और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम को आधुनिक युद्ध की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें नई पीढ़ी के हथियारों के संचालन, सामरिक जागरूकता और युद्धक्षेत्र अभिमुखीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मल्टी-टास्किंग और ‘फ्यूचर-रेडी’ सैनिक प्रशिक्षण के दौरान केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अग्निवीरों की मानसिक दृढ़ता और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता को भी परखा गया। इसके तहत लगभग 700 अग्निवीरों को विशेष गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें ड्रोन फ्लाइंग
रॉक क्लाइम्बिंग,आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन ट्रेनिंग ड्राइविंग, फायरिंग और फोटोग्राफी
अग्निवीर बादल को मिला ‘बेस्ट अग्निवीर मेडल’
समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांबाजों को सम्मानित किया गया। खीसर ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर बादल को समग्र मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बेस्ट अग्निवीर मेडल से नवाजा गया। कमांडेंट ने इस बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों और पूरे स्टाफ की समर्पित कार्यशैली की सराहना की।
देश सेवा की शुरुआत करते हुए सभी अग्निवीरों ने भारतीय संविधान, राष्ट्र की संप्रभुता और सेना की गौरवशाली परंपराओं के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस भावुक और गर्व के क्षण में अग्निवीरों के माता-पिता भी शामिल हुए, जिन्हें उनके त्याग और सहयोग के लिए सेना की ओर से गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया। अग्निवीर बैच 2025 की यह पासिंग आउट परेड इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना अब तकनीकी रूप से दक्ष, मानसिक रूप से सुदृढ़ और भविष्य के युद्धों के लिए पूरी तरह तैयार नई पीढ़ी के सैनिकों को तैयार कर रही है।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर शनिवार को बरझाला गेट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय सौरभ शर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेश शर्मा शनिवार को बाइक से कंपिल लकवा की दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस घर लौटते समय कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बरझाला गेट के पास सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से उसकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना में मृतक की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।टक्कर लगने के बाद युवक बाइक सहित करीब 25 फीट दूर उछाल कर जाकर गिरा । मास के लोथड़ेलगभग 40 फीट के क्षेत्रफल में इधर-उधर बिखर गए ।घटना को अंजाम देने वाले छोटा हाथी में बताया गया किशराब की पेटियां लदी हुई थी ।बताया गया की घटना को अंजाम देने वाला छोटा हाथी फर्रुखाबाद की तरफ से कायमगंज की ओर जा रहा था ।जबकि मृतक युवक बाइक से कायमगंज सेफर्रुखाबाद की ओर अपने गांव जा रहा था ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद छोटा हाथी चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद राहगीरों ने पीछा कर वाहन व चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर मां स्नेहलता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया है कि मृतक सौरभ चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी बहन रागिनी की शादी हो चुकी है।
क्राइम इन्स्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया गया है, और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।