/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz मरीजों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : डॉ. सुप्रीत वर्मा sultanpur
मरीजों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : डॉ. सुप्रीत वर्मा
सुल्तानपुर,राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जिले के लगभग 350 मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंदों को गरम ताज़ा निःशुल्क भोजन वितरित किया गया।
संघ के तत्वाधान में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल तथा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रत्येक बृहस्पतिवार देर शाम निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के सामने आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा, न्यूरो सर्जन यशांक तथा डॉ.आकाश श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों को भोजन की थाली वितरित कर किया।
सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय एवं मानवीय कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
न्यूरो सर्जन यशांक ने कहा कि अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। सामाजिक संगठनों की यह पहल समाज को नई प्रेरणा देती है।
सर्जन डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। हर सक्षम व्यक्ति को समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बताया कि पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन के मेन्यू में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी एवं चावल शामिल था।
इस पुनीत कार्य में प्रदीप श्रीवास्तव, सुहेल सिद्दीकी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, जियाऊल कमर सिद्दीकी, राशिद खान, सद्दाम खान, अमानत खान, युसूफ पठान, बैजनाथ प्रजापति एवं माता प्रसाद जायसवाल सुल्तान महमूद खान कैफ़ी सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।
गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार:छात्रा से अश्लील हरकत कर भागा 'कलयुगी' शिक्षक,मुकदमा दर्ज
बल्दीराय,सुलतानपुर।शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दरकिनार करते हुए कक्षा 9 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ *पी.पी. इंटर कालेज वलीपुर* में दस्तावेज जमा करने आई थी। मां स्कूल के मुख्य गेट पर रुकी थी और छात्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर कॉलेज के अंदर अपने क्लास टीचर राजेश कुमार के पास पहुंची।आरोप है कि दस्तावेज लेते समय शिक्षक राजेश कुमार की नीयत डोल गई और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत शुरू कर दी।
विरोध करने पर कपड़ों में डाले पैसे
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की हरकत का कड़ा विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की,तो आरोपी ने उसकी आवाज दबाने के लिए उसके कपड़ों के भीतर जबरन पैसे डाल दिए और उस पर भद्दी फब्तियां कसीं। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह अपनी आबरू बचाकर रोती हुई स्कूल से बाहर अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।बेटी की बात सुनकर मां ने बिना देर किए तत्काल डायल 112 को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही पुलिस की गाड़ी का सायरन स्कूल के पास गूंजा,गिरफ्तारी के डर से आरोपी शिक्षक राजेश कुमार पिछले रास्ते से भाग निकला। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य से इस बाबत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक राजेश कुमार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।पीड़िता की मां ने सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम पर बिस्वास जताया और कहा कि पुलिस अधीक्षक पर मुझे पूरा भरोसा है,मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा और ऐसे मानसिक विकार युक्त व्यक्ति को शीघ्र सजा मिलेगी।
लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार करने वालों को जनता देगी जवाब : राजेश गौतम
*प्रधानमंत्री का अपमान,145 करोड़ देशवासियों का अपमान : राजेश गौतम*

*सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन*

सुलतानपुर।समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कादीपुर तहसील के सामने भाजपा महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश गौतम की मौजूदगी में जोरदार प्रदर्शन किया।हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी लोकतंत्र की मर्यादा और 145 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की भाषा उनके वैचारिक दिवालियापन और सत्ता की हताशा को दर्शाती है।
लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार करने वालों को जनता करारा जवाब देगी।इस दौरान किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल,सुनीता बरनवाल व विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि महिला नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है,जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।जनता 2027 में सपा को इसका करारा जवाब देगी।प्रदर्शन के दौरान “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और "सपा घटिया राजनीति बंद करों" जैसे नारों के साथ विरोध जताया।इस मौके सुनीता बरनवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, करिश्मा गौतम, प्रतिमा सिंह, शकुंतला मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, सावित्री सिंह, आसमा खातून समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले जनपद के सपा सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ लंभुआ ब्लाक मुख्यालय के सामने व कादीपुर में महिला मोर्चा की नेता रागिनी मिश्रा,भावना राय, सुनीता बरनवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
हाई स्कूल की परीक्षा के बाद इण्टमीडियट की परीक्षा में भी सरस्वती विद्या मन्दिर का दबदबा बरकरार
*सीबीएसई की  इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर की  छात्रा दीक्षा मिश्रा 500 में से 483 अंक पाकर बनीं टापर*
*  प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बहन दीक्षा मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ इण्टमीडियट की परीक्षा में  प्रथम स्थान प्राप्त कर अद्वितीय सफलता अर्जित की है। इसी विद्यालय के भैया यश शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तो बहन दीपाली ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए  95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर  तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन भैया बहनों ने अपने प्रदर्शन से समूचे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। कुल पांच भैया बहनों ने 95% से भी अधिक अंक अर्जित कर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
* परीक्षा प्रभारी गिरीश दूबे ने बताया कि पंजीकृत 632 छात्रों में से 631 छात्र उत्तीर्ण हुए । विद्यालय का परीक्षाफल 99.9 प्रतिशत रहा। कुल 596 भैया बहनें रिकॉर्ड बनाते  हुए प्रथम श्रेणी में इण्टरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। कुल 33 छात्र तो ऐसे हैं, जिन्होंने 90% से भी अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। गौर करने वाली बात यह है कि हाईस्कूल के रिजल्ट में  समूचे जिले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद इण्टरमीडियट की परीक्षा में भी  सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर के छात्रों ने अपना जलवा बरकरार रखा है।
* इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष  भोलानाथ अग्रवाल , प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र , अनिल पाण्डेय,शरद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी समेत समस्त विद्यालय परिवार ने  कीर्तिमान स्थापित करने वाले भैया बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। परीक्षा में सफल  छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मिष्ठान्न खिलाकर माल्यार्पण कर उनका पूरे उत्साह के साथ अभिनन्दन किया गया।
श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह एवं भव्य सत्संग का आयोजन तीन प्रेरणादायक विभूतियों को मिला अनसंग हीरोज अवॉर्ड*
सुल्तानपुर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70 वे जन्मदिवस के अवसर पर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सत्संग एवं सम्मान समारोह का आयोजन पंडित रामनाथ त्रिपाठी सभागार में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक लाल जी वर्मा द्वारा गुरु पूजा कर देर शाम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,वरिष्ठ चिकित्सक डा आर ए वर्मा, सुमन सिंह आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका श्रीमती पल्लवी वर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण करके किया कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सुंदर भजनों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में प्रेरणादायक योगदान हेतु रक्तदानी राज्य स्तरीय युवा पुरुस्कार विजेता अभिषेक सिंह को आर्ट लिविंग के संस्थापक सदस्य डॉक्टर आर ए वर्मा डॉक्टर सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने, मानसिक दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए कार्यरत रिशा वर्मा को डॉ अरविंद चतुर्वेदी एवं मदन सिंह ने एवं धावक श्वेता मिश्रा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सुमन हॉस्पिटल की संचालिका श्रीमती सुमन सिंह ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जनपद सुलतानपुर से प्रेरणादायक व्यक्तियों में 10 नाम भेजे बंगलौर भेजे गए थे जिनमें इन तीन प्रेरणादायक व्यक्तियों का चयन इस पुरुस्कार हेतु किया गया।कार्यक्रम का संचालन रंजना सिंह ने किया। इससे पूर्व प्रातः आर्ट ऑफ लिविंग के दर्जन भर युवाओं ने गोमती हॉस्पिटल स्थित रक्त कोष में रक्तदान भी किया। डॉक्टर कुलदीप पाण्डेय द्वारा सुमन सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुधाकर सिंह,अरविंद चतुर्वेदी,रुद्र प्रताप सिंह सिंह,डॉ कुलदीप पांडेय,कमल श्रीवास्तव,पल्लवी वर्मा,लाल जी,डॉ आर आर मिश्रा,शील भद्र सिंह,संतोष, आकाश,जितेंद्र,नूतन सिंह,सुमन सिंह धर्मेंद्र सिंह राकेश श्रीवास्तव संदीप सिंह जितेंद्र श्रीवास्तव संतोष यादव आकाश सिंह रीता सिंहआदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
“बूथ जीतो,चुनाव जीतो” मंत्र हर बूथ पर होंगा लागू - सुशील त्रिपाठी
*2027 की तैयारी में भाजपा, बूथों को अभेद्य बनाने पर मंथन*

*2027 मिशन के लिए भाजपा ने कसी कमर, हर बूथ जीतने का लक्ष्य तय*

*बंगाल-असम जीत से उत्साहित भाजपा,अब 2027 पर फोकस*

*2156 बूथों का सत्यापन पूरा,372 शक्ति केंद्रों पर होंगी बैठकें*

सुलतानपुर।पश्चिम बंगाल और असम में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने अब मिशन-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में हर बूथ जीतने का लक्ष्य तय किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मंत्र प्रत्येक बूथ पर पूरी ताकत के साथ लागू किया जाएगा। बूथों के सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मई के दूसरे पखवाड़े में जिले की पांचों विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि जिले की सभी 2156 बूथ समितियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। आगामी 24 मई को जिले के सभी 372 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें होंगी, जबकि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को की-वोटर्स तथा समाज के प्रभावशाली लोगों से सतत संपर्क और संवाद बनाए रखने की रणनीति पर विशेष रूप से काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, विधायक राजेश गौतम, ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’, संदीप सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद वर्मा सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस-महर्षि विद्या मंदिर*
सुल्तानपुर में मातृ दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने अक्षत और रोली के साथ टीका लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मातृ दिवस पर बहुत ही सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने मातृ दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरी सृष्टि माताओं के द्वारा ही संचालित हो रही है और बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं का विशेष योगदान होता है। मां सहयोग, समर्पण, त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति है। माता बच्चों की प्रथम गुरू है,आज हम सब जो जहां हैं उन्हीं (मां) के बदौलत हैं। आज मां के योगदान को स्मरण करने एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा समूह नृत्य , हिंदी व हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उद्बोधन, समूह गीत प्रस्तुत किया गया। सभी कार्यक्रम बड़े ही मनमोहक रहे,सभी ने कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों की माताओं ज्योति वर्मा, राधा यादव, पिंकी श्रीवास्तव आदि ने मातृ दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने में महर्षि विद्या मंदिर की भूमिका सराहनीय है जिसकी सभी ने प्रशंसा की। तत्पश्चात उपस्थित बच्चों की माताओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों में सहभागिता बड़ी ही रोमांचक रही। अरेंजिंग द कप्स गेम में श्रीनिका UKG की माता प्रथम स्थान पर, वर्णित I A2 की मात्रा द्वितीय स्थान पर, अद्विका द्विवेदी नर्सरी की माता तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में बैलून बैलेंसिंग गेम में अजान यूकेजी तथा अनादिता फर्स्ट A2 की माता प्रथम स्थान, विनायक फर्स्ट A2 तथा अद्विका सिंह यूकेजी की माता द्वितीय स्थान पर तथा शांभवी व संस्कृति यूकेजी की माता तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य जी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित माताओं ने इन कार्यक्रमाे की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित माताओं,शिक्षक शिक्षिकाओं ने भावातीत ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजीव नन्दन पाण्डेय, रणंजय सिंह, अरविंद सिंह, ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक शैलेंद्र पाण्डेय शिक्षिका उपासना तिवारी, ममता पाण्डेय ,ममता सिंह, अनुपम द्विवेदी ,अनामिका पाण्डेय ,रेनू सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।
घायल श्रावण की ईलाज के दौरान हुई मौत,बहन की विदाई से पहले फुफेरे भाई ने ली जान,शादी में मुंबई से था आया*
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थानाक्षेत्र के डोमापुर गांव में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड में घायल 23 वर्षीय श्रवण कुमार की बीती रात मंगलवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। श्रवण अपनी छोटी बहन की शादी के लिए मुंबई से गांव आया था,जिसकी विदाई आज बुधवार को होनी थी। परिजनों के अनुसार,सोमवार शाम करीब 6:30 बजे श्रवण अपने पड़ोसी आनंद निषाद के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहीं से उसका फुफेरा भाई प्रवीण कुमार अपने दो साथियों संतोष और प्रमोद के साथ उसे बुलाकर राहुलनगर- हमीदपुर मार्ग पर ले गया। वहां किसी विवाद के कारण श्रवण को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो घायल श्रवण घायल मिला,उसे आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अंबेडकरनगर और फिर गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कार दिया गया था। जहां
आज ईलाज के दौरान श्रवण ने दम तोड़ दिया। मृतक श्रवण कुमार मुंबई में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह सभाजीत निषाद के दो बेटों में बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं और श्रवण की कमाई से ही घर का पूरा खर्च चलता था। उस पर अभी दो छोटी बहनों और एक छोटे भाई की पूरी जिम्मेदारी भी थी। हाथ में चोट लगने के कारण वह कुछ दिनों से काम पर नहीं जा सका था। श्रवण 5 मई को हुई अपनी बहन वंदना की शादी के लिए गांव आया था। आज बुधवार (13 मई) को उसकी बहन की विदाई होनी थी,लेकिन इससे पहले ही घर में मातम छा गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी प्रवीण को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि "मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
महिलाओं के हक का विरोध करने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब : राज प्रसाद
*महिला आरक्षण विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन*

*33% आरक्षण विरोध पर सपा के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा महिलाएं*

सुलतानपुर। संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को सदर विधानसभा के बरौसा बाजार में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सपा विरोधी नारे लगाए और महिला सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद की।महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी एवं जिला सह कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जयसिंहपुर, गोसैसिंहपुर, मोतिगरपुर, सेमरी व कूरेभार मंडल की महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।
मुख्य अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में महिलाएं ऐसे दलों को जवाब देंगी।कार्यक्रम का संचालन रेनू तिवारी ने किया जबकि रचना अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, प्रभाकर शुक्ला, विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश, रेनू सिंह, मंजू तिवारी, ऊषा वर्मा, रीता अग्रहरि, शारदा देवी, रीना निषाद और किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि बुधवार 13 मई को लंभुआ विधानसभा में विपक्षी सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लंभुआ ब्लाक मुख्यालय के सामने बाग में आयोजित होगा।
गोमती नदी में तीन किशोरों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय राजकुमार को जिलाधिकारी सुलतानपुर और पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने किया सम्मानित
सुलतानपुर ,जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर बेलहरी गांव के समीप गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय बालक राजकुमार निषाद को आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी  इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर  चारू निगम ने राजकुमार निषाद के अदम्य साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए उन्हे 'बाल वीरता पुरस्कार' से नवाजा।*

*घटना का विवरण-* दिनांक 05.05.2026 को थाना गोसाईगंज ग्राम अर्जुनपुर बेलहरी निवासी  03 बच्चे मछली पकड़ने गोमती नदी के किनारे गए थे। इस दौरान नहाते समय तीनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। पास में ही भैंस चरा रहे किशोर राजकुमार पुत्र रामलाल ने जैसे ही उन्हें संकट में देखा, उन्होनें अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। राजकुमार ने अपनी असाधारण बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

*आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने राजकुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।*