श्रमिक कल्याण की दिशा में PVUNL का बड़ा कदम: CEO ने किया आधुनिक श्रमिक विश्रामालय का उद्घाटन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल द्वारा संयंत्र परिसर में निर्मित श्रमिक विश्रामालय का उद्घाटन किया गया।
इस सुविधा के अंतर्गत पुरुष एवं महिला श्रमिकों हेतु पृथक विश्राम कक्ष, शौचालय सुविधाओं सहित उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके।
![]()
इस अवसर पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्री सहगल ने सभी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी श्रमिकों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु और अधिक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
श्री ए. के. सहगल द्वारा “श्रम पथ” पर नव निर्मित पेयजल सुविधा का भी उद्घाटन किया गया, जिससे श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
इस कार्यक्रम में श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); श्री जे. सी. पात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन); श्री बी. डी. दास, महाप्रबंधक (परियोजना) एवं श्री जियाउर रहमान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।
यह पहल पीवीयूएनएल की श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।











May 01 2026, 20:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k