पहले पंजाब सरकार न छीनी सुरक्षा, अब केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को दी Z सिक्योरिटी
#raghavchadhamaygetz_security
गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों के अनुसार खुफिया ब्यूरो (आईबी) की खतरे की आशंका को लेकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर राघव चड्ढा को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड सिक्योरिटी कवर उस वक्त दिया है, जब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी को वापस ले लिया है।
![]()
पंजाब सरकार ने हटाई Z+ सुरक्षा
पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से राघव चड्ढा को दी जा रही Z+ सिक्योरिटी कवर को हटा लिया गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा राघव को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने के कुछ दिनों बाद पंजाब सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।
सुरक्षा में तैनात होंगे अर्धसैनिक बलों
अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अब राघव चड्ढा को केंद्र की तरफ से Z+ सिक्योरिटी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा और यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब दोनों स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जब तक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आप के साथ राघव चड्ढा की बढ़ी दूरियां
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया था और उनके सदन में बोलने पर भी रोक लगा दी थी। इसके साथ उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। सांसद राघव चड्ढा ने खुद पर लगाए आरोपों पर सफाई दी थी। चड्ढा ने कहा था कि मेरे खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। एक जैसी भाषा और एक जैसे आरोप। पहले मुझे लगा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए लेकिन फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है।





5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k