/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz श्रद्धा और विश्वास क़े बगैर नहीं मिलती भक्ति -कथा व्यास Sant Kabir Nagar
श्रद्धा और विश्वास क़े बगैर नहीं मिलती भक्ति -कथा व्यास
रमेश दूबे
भक्ति की सरिता में डूबा खलीलाबाद, रामजन्म प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


पुराने रोडवेज परिसर में रामकथा के तीसरे दिन गूंजे भक्ति गीत, कथा और संगीत ने बांधा समां

संत कबीर नगर नगर के पुराने रोडवेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा का तीसरा दिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कथा व्यास श्री गोरखनाथ मिश्र जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है।
महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम का अवतरण केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि यह मानव जीवन के लिए आदर्श और मर्यादा का संदेश है। उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय का बोलबाला बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। रामजन्म का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने अयोध्या नगरी की उस दिव्य छवि का ऐसा चित्रण किया कि श्रद्धालु स्वयं को उसी युग में उपस्थित महसूस करने लगे।कथा के दौरान कई बार ऐसा क्षण आया जब पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति की आभा और आंखों में आंसू स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण करते नजर आए।
कथा के उपरांत आयोजित भजन संध्या ने वातावरण को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया। प्रसिद्ध भजन गायक दीपक मिश्र और अवधेश जी ने अपने सुमधुर स्वरों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित जनसमूह भक्ति रस में सराबोर हो गया। “राम नाम की महिमा अपरंपार” और “अयोध्या में आज मंगल गान” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंजता रहा।
भजन संध्या में वाद्य यंत्रों की संगत ने कार्यक्रम की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया। ऑर्गन वादक रंजीत ने अपने सुरों से भजनों को जीवंत बना दिया, वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाल वादक संतलाल ने अपनी अद्भुत ताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने पूरे माहौल को दिव्यता से भर दिया और ऐसा प्रतीत हुआ मानो संगीत स्वयं प्रभु की आराधना कर रहा हो।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। प्रमुख रूप से सौरभ त्रिपाठी, आचार्य जनार्दन ओझा, श्याम सिंह, गणेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, अमरेश बहादुर पाल, किरण प्रजापति, रमाकांत यादव और सोनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और प्रसाद वितरण की सुव्यवस्थित प्रणाली ने कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया। साथ ही, साफ-सफाई और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रामकथा का यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनता जा रहा है। हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस बात का संकेत है कि लोग इस आयोजन से गहराई से जुड़ रहे हैं और अपने जीवन में आध्यात्मिकता को स्थान दे रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में रामकथा के अन्य महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खलीलाबाद की पावन धरती इन दिनों भक्ति के रंग में रंगी हुई है, जहां हर ओर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है और श्रद्धालु इस आध्यात्मिक महोत्सव का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
                
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. समशुद्दीन पुत्र स्व0 अनवर जयाल निवासी बरदहिया बाजार मस्जिद के पीछे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को औद्योगिक क्षेत्र श्मशान घाट के पास से 02. सचिन चौहान पुत्र हीरा लाल चौहान निवासी बगहिया शिवम होटल के सामने थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को जंगलकला नहर पुलिस जेल बाउण्ड्री के पीछे से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम समशुद्दीन के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सचिन चौहान के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
 समशुद्दीन पुत्र स्व0 अनवर जयाल निवासी बरदहिया बाजार मस्जिद के पिछे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (1000 मिली अवैध स्मैक)
 सचिन चौहान पुत्र हीरा लाल चौहान निवासी बगहिया शिवम होटल के सामने थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (800 मिली अवैध स्मैक)

*बरामदगी का विवरणः-*
 कुल 1800 मिली अवैध स्मैक ।


*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 उ0नि0 श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री सुर्यभान यादव, उ0नि0 श्री लाल बिहारी निषाद, हे0का0 छोटेलाल सिंह, का0 सत्येन्द्र कुमार यादव, का0 मो0 अलीम ।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
*संस्कार युक्त शिक्षा देना एकेडमी का मुख्य उद्देश्य- डॉ शिव कुमार पाण्डेय*

*प्रतियोगिता में बेहतर स्थान लाकर छात्रों ने एकेडमी का नाम किया रोशन- धीरेंद्र त्रिपाठी*

*शारदा साइंस एकेडमी मुडेरा में पुरस्कारों का लगा बौछार*

*क्लास के सभी टॉपर को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित*

रमेश दूबे
*सन्तकबीरनगर।* धनघटा क्षेत्र के शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में सुलेख प्रतियोगिता,कला प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,मेहंदी प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को अध्ययन मेज,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को दीवाल घड़ी,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को बाटल व मेडल पहनाकर सभी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान सभी क्लासों के टॉपरो को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौजूद सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड पाकार काफी खुश दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ शिव कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी,सुमन त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक डॉ शिव कुमार पाण्डेय ने कहा कि समय-समय पर छात्र-छात्राओं का भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्साहवर्धन किया जाता है। डॉ श्री पाण्डेय ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा देना ही शारदा साइंस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शारदा साइंस एकेडमी के छात्राओं ने अपने संस्कारों का प्रदर्शन करते हुए जिस तरह से सभी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना शारदा साइंस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है शारदा साइंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपने आने वाले समय में पूरे देश व प्रदेश में नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर संजू यादव,अंशिका पाण्डेय,माया यादव,रोशनी पाण्डेय,जया पाण्डेय,मेनिका यादव,प्रीति कुमारी,शालिनी प्रजापति,रागिनी दुबे,मेहंदी हसन,रूप लता यादव,रमाशंकर पाण्डेय,रंगनाथ पाण्डेय,धनंजय यादव,रविंद्र यादव,प्रेमचंद मौजूद रहे।
दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर, जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 184/2026 धारा 137(2),87, 64(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में अभियुक्त नाम पता शिवांश तिवारी पुत्र स्व0 चन्द्रभुषण तिवारी ग्राम परसहर पश्चिमी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को उमरिया चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
           विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 01.04.2026  को थाना धनघटा पर वादी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 01.04.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0  रामकेवल भारती, का0 रविन्द्र निषाद ।
संतकबीरनगर पुलिस ने धोखाधड़ी से माल हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार, लाखों के पशु आहार बरामद

रमेश दूबे

संतकबीरनगर में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से माल हड़पने के मामले में वांछित आरोपी आकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। घटना 25 मार्च की है, जब आरोपी ने झूठा नाम “अनुज सिंह” बताकर व्यवसायी श्री राजेश कुमार गुप्ता से पशु आहार चोकर, चुन्नी, खंडा दाल और दर्रा आदि कुल मूल्य 83,305 रुपये का माल दिलवाया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने माल जंगल बेलहर के किराए के कमरे में उतारवा कर उसे भाड़े की गाड़ी से जसवल थाना क्षेत्र में भेज दिया और कई बोरे बेच दिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास 6,850 रुपये और 29 बोरे बच गए थे। गिरफ्तार आरोपी गोरखपुर के नेवास थाना क्षेत्र का निवासी है और उसका पशु आहार का कारोबार बौरब्यास थाना बखिरा में है।

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार की टीम ने आरोपी को वहदग्राम जसवल से गिरफ्तार किया। इस दौरान 12 बोरी चोकर, 3 बोरा चुन्नी, 12 बोरा खंडा दाल, 2 बोरा दर्रा, 1 मोबाइल फोन और बिक्री की राशि 6,850 रुपये बरामद की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एस पी  संतकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
रमेश दूबे

*पिंक बूथ व महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत 02 महिला पुलिस कर्मियों व 01 उ0नि0 को मिशन शक्ति सम्बन्धी रजिस्टरों के रखरखाव हेतु 500 रु0 नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित*
*थाने की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए*

      पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने की साफ सफाई, बैरक की साफ सफाई व गंदे शौचालयों पर कड़ी नराजगी व्यक्त की गयी तथा साफ सफाई के निर्देश दिए गए साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया गया ।
मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया गया व रजिस्टर सही ढंग से भरने व रखरखाव उचित पाए जाने पर महिला हेल्प डेस्क/पिंक बूथ पर नियुक्त पिंक बूथ प्रभारी उ0नि0 अंजली सरोज व महिला पुलिस कर्मी म0का0 दामिनी सिंह, म0का0 सीता यादव को 500 रु0 के नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया साथ ही थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करते हुए महिला कर्मियों को बीट में जाकर के महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने FIR रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए । महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं निर्धारित SOP का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना पर नियुक्त अधि / कर्मचारीगणों से शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन सम्बन्धी अभ्यास कराया गया ।  महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया । साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान गोपनीय निरीक्षक श्री अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री दिलीप कुमार सिंह, रीडर एसपी श्री रामआशीष यादव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ श्री पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा: सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला निवेश प्रोत्साहन

रमेश कुमार


उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए आज लोकभवन में आयोजित उद्यमी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम के दौरान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इकाई सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को निवेश प्रोत्साहन के अंतर्गत लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किया गया।
यह सम्मान प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ सुनील कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उनसे अपेक्षा है कि वे प्रदेश में निरंतर निवेश एवं रोजगार सृजन के माध्यम से विकास को गति देते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि कंपनी द्वारा बरेली जनपद में लगभग ₹85 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश किया गया है, जिसके लिए राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। यह पहल न केवल औद्योगिक आधार को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी।

इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सक्रिय योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।यह पहल उत्तर प्रदेश को निवेश और उद्योग के क्षेत्र में एक सशक्त एवं आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।
संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता
रमेश दूबे

संत कबीर नगर।  प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से “संत कबीर सुर-ताल महोत्सव” का आयोजन 2 मई 2026, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे होटल शिवाय,बाईपास चौराहा, ओवर ब्रिज के दक्षिण, खलीलाबाद में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में जूनियर (6–12 वर्ष) एवं सीनियर (13+ वर्ष) वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।आयोजन "संत कबीर फिल्म  एवं टेलीविज़न वेलफेयर" द्वारा आयोजित किया जा रहा है,जिसमें सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट व सुनहरा भविष्य वेलफेयर सोसाइटी सह आयोजक हैं।
इच्छुक प्रतिभागी 30 अप्रैल 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर दैनिक अभिजीत टाइम्स एवं सामना टीवी चैनल हैं।अपना रजिस्ट्रेशन इस न0 पर कराये 9473651700 ,9792797175
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 अदद सागौन का पेड़ काटकर चोरी कर लेने के मामले में 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

*घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप बोलेरो व एक अदद जाइलो कार, 12 बोटा सागौन की लकड़ी ,एक अदद फेटा (आरा) व एक अदद रस्सा बरामद*

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद *श्री जय प्रकाश दुबे* के नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 अदद सागौन का पेड़ काटकर चोरी कर लेने की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों 1.कृष्ण मोहन पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 02.घनश्याम प्रजापति पुत्र स्व0 रामहरख पुत्र जंगल रामलखना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 03.जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को दिनाँक 21.03.2026 को मगहर के संतकबीर आश्रम जाने वाले तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्य एक अदद पिकअप बोलेरो व एक अदद जाइलो कार के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के 12 बोटा सागौन की लकड़ी, एक अदद फेटा (आरा) व एक अदद रस्सा जनपद देवरिया से बरामद किया गया ।

*घटना का विवरणः-* दिनांक 19.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर श्री अब्दुल अलीम पुत्र लियाकत अली निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 10/11.03.2026 की रात्रि में उनके खेत में लगे 02 अदद सौगान व खेत के बगल में स्थित समसुद्दीन के खेत से 01 अदद सौगान (कुल 03 अदद सौगान) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि एक पिकअप PB 65 BK 2532 से लकड़ी लादकर कुछ लोग मंझरिया की तरफ गये है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
01. कृष्ण मोहन पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।
02. घनश्याम प्रजापति पुत्र स्व0 रामहरख पुत्र जंगल रामलखना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
03. जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।

*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि दिनांक 10.03.2026 को घनश्याम प्रजापति व कृष्ण मोहन निषाद दोनो लोग आये थे और रेकी करने पर ग्राम गड़सरपार के सुनसान खेत मे तीन अदद सागौन के अच्छे पेड़ दिखाई दिया, जिसको टारगेट करके रात्रि मे हम दोनो के साथ पिकअप बोलेरो नम्बर PB65BK2532 वाहन मालिक व चालक जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर अपने एक साथी के साथ गाड़ी से आये और रात्रि मे तीनों पेड़ काट कर बोटा तैयार करके उसी पिकअप पर लाद कर ले जाकर देवरिया मे आई.टी.आई. के सामने सड़क के किनारे ही एक स्थान पर सभी बोटो (टुकड़ो) को छुपा दिये है । आज भी हम लोग इस गाड़ी से रेकी करने जा रहे थे ।


*बरामदगी का विवरणः-*
 एक अदद पिकअप बोलेरो UP65BK2532 ।
 एक अदद जाइलो कार UP57BM1213 ।
 12 बोटा सागौन की लकड़ी ।
 एक अदद फेटा (आरा) ।
 एक अदद रस्सा ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, उ0नि0 श्री अशोक कुमार दूबे चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 अरुण कुमार, का0 राजन यादव, का0 सुनील पाल, का0 जनार्दन का0 विशाल सिंह कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर ।
 उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, का0 ज्ञानसिंह ।
 एसओजी कर्मचारी आरक्षी शुभम सिंह ।

अपराधिक इतिहास
अभियुक्त कृष्ण मोहन का अपराधिक इतिहास –

01.मु0अ0स0- 90/2024 धारा 3/25 A.Act व 307/34/379/427 भादवि व 4 वन संरक्षण अधिनियम 1980 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
02.मु0अ0स0 - 386/2022 धारा 41/411/414 भादवि थाना झगहा जनपद गोरखपुर ।
03.मु0अ0स0- 511/2022 धारा 342/379/411 भादवि थाना झगहा जनपद गोरखपुर ।
04.मु0अ0स0 544/2025 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 व 26/41/42 भारतीय वन अधि0 1927 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
05.मु0अ0स0 281/2017 धारा 342/379 भादवि व 26 वन संरक्षण अधिनियम 1980 थाना झगहा जनपद गोरखपुर ।
06.82/2025 धारा 132/281/303(2)/324(5) भा0न्या0सं0 व 26 भारतीय वन अधि0 1927 थाना झगहा जनपद गोरखपुर ।
07.मु0अ0स0 143/2019 धारा 3/25 A.Act थाना हाटा जनपद कुशीनगर ।
08.मु0अ0स0 62/2026 धारा 324(4)/351(3)/352 भा0न्या0सं0 थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर ।
09.मु0अ0स0 156/2021 धारा 307/379/411 भादवि व 10/4 उ0प्र0 ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रो मे वृक्षो का संरक्षण अधि0 1976 थाना भलुअनी जनपद देवरिया ।
10.मु0अ0स0- 06/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।

अभियुक्त घनश्याम का अपराधिक इतिहास –

01.मु0अ0स0 97/2016 धारा 138(b) भारतीय विद्युत अधि0 2003 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
02.मु0अ0स0 286/2016 धारा 307/379 भादवि व 26 भारतीय वन अधि0 थाना झगहा गोरखपुर ।
03.मु0अ0स0 75/2022 धारा 189/353/504/506 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
04.मु0अ0स0 137/2024 धारा 376/384/504/506 भादवि व 67 IT Act थाना खोराबार गोरखपुर ।

*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।*
जूनियर हाई स्कूल, गोपालापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पलकधारी गौतम का आकस्मिक निधन
जौनपुर। जूनियर हाइस्कूल, गोपालापुर, बदलापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पलकधारी गौतम ( उम्र 47 वर्ष)का आज लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। उनकी  नियुक्ति 2006 में हुई थी। वे अत्यंत दयालु और विनम्र इंसान थे। उनका घर नौपेड़वा के नजदीक काजीनेवादा, रन्नो गांव में है। वे पिछले एक महीने से काफी अस्वस्थ चल चल रहे थे। उनका पुत्र 17 वर्ष और पुत्रियां 23 तथा 25 वर्ष की हैं। उनके निधन पर पूर्व प्रधान कृष्णदेव दुबे, प्रधान हर्षू प्रसाद पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ब्लॉक अध्यक्ष उमेशचन्द मिश्र, मंत्री रायसाहब यादव,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नंदकुमार यादव प्रधानाध्यापक अशोक पांडे , अध्यापक श्याम लाल यादव, प्रधानाध्यापक राधेश्याम चौरसिया, प्रधानाध्यापक रवीन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रधानाध्यापक उमाशंकर दुबे, शिक्षक अब्दुल मन्नान अंसारी, शिक्षक अमरजीत यादव, शिक्षक हरे कृष्णा यादव, प्रधानाध्यापक विजय शंकर यादव, शिक्षक आलोक यादव, शिक्षक बृजेश यादव, शिक्षक गौरव यादव,शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष आनंद तिवारी , शिक्षामित्र शेर बहादुर,, पूर्व ARP ओम प्रकाश गुप्ता, शिक्षक रवि प्रजापति, शिक्षक शिवाकान्त यादव आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।