/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz ट्रैक्टर बेचने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,ट्रैक्टर बरामद Gonda
ट्रैक्टर बेचने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,ट्रैक्टर बरामद
*जिले की नवाबगंज पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर बरामद किया है।इस गिरोह के सदस्य किसानों को झांसा देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे और बाद में उन्हें रेलवे में लगाने का लालच देकर ट्रैक्टर लेकर बेंच देते थे।वहीं गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह (प्रतापगढ़),सुभाष चंद्र यादव (मैनपुरी),राम जी शर्मा (मथुरा) और संदीप यादव (बाराबंकी) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी किसानों को डाउन पेमेंट देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे।इसके बाद वे किसानों को बताते थे कि इन ट्रैक्टरों को रेलवे के काम के लिए लगाया जाएगा,जिससे हर महीने 25 हजार रूपए किराया मिलेगा।किसानों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें तीन महीने का किराया अग्रिम भुगतान करते थे।झांसे में आकर किसान अपने ट्रैक्टर इन लोगों को सौंप देते थे।इसके बाद आरोपी ट्रैक्टरों क़ो रेलवे में लगाने के बजाय दूसरे जिलों में ले जाकर अधिक कीमत पर बेंच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे।इस मामले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी हृदय राम,प्रभावती और अनीस कुमार ने अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई थी।अनीस कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके ट्रैक्टर को रेलवे में लगाने के बहाने लिया था और तीन महीने का किराया भी दिया था परन्तु बाद में ट्रैक्टर दूसरे जिले में बेंच दिया और वापस नहीं किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ तीन और कुलदीप सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि नवाबगंज थाने में ट्रैक्टर गायब होने के कुल 8 मामले सामने आए थे।इनमें से 7 ट्रैक्टर अभी तक बरामद कर लिए गये हैं,जबकि एक ट्रैक्टर की तलाश अभी जारी है।पुलिस फरार ट्रैक्टर की बरामदगी में जुटी हुई है।
राहुल गांधी व अखिलेश यादव प्रोपोगेंडा मिनिस्टर- भाजपा विधायक

*इनके पास दुष्प्रचार फैलाने के अलावा कोई काम नहीं

गोंडा।जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसपुर में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।प्रशिक्षण अभियान के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए दोनों नेताओं को प्रोपोगेंडा मिनिस्टर बताया।इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने मीडिया से बात करते कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पास दुष्प्रचार फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।वे एक नकारात्मक नरेटिव सेट करते हैं,जिससे देश का युवा और हर जाति बिरादरी भ्रमित होती है।उन्होंने दावा किया कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी का परचम एकतरफा लहराएगा।भाजपा विधायक ने कहा कि ये नेता कई बार डंका पीट चुके हैं परन्तु सत्ता से बाहर ही रहे हैं।उन्होंने राहुल गांधी को देश का और अखिलेश यादव को प्रदेश का प्रोपोगेंडा मिनिस्टर बताया।वहीं परसपुर की बिजली समस्या पर विधायक अजय सिंह ने बताया कि पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई गई है।उन्होंने कहा कि नये पावर हाउस के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव,2027 विधानसभा चुनाव व 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी आज से ही शुरु करने को कहा।उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार के 9 साल के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।विधायक ने कहा कि दूसरी पार्टियों के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है,इसलिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने 9 सालों में उत्तर प्रदेश में जितना काम किया है,उतना करने की क्षमता किसी और में नहीं है।विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भी लगातार देश में ऐतिहासिक  कार्य किया जा रहा है।उन्हीं कामों को जाकर के हमको आपको जनता के बीच बताने की आवश्यकता है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के लोग अफवाह फैलाते रहते हैं।बहुत ही ध्यान से आपको प्रशिक्षण प्राप्त करना है और इसी प्रशिक्षण के आधार पर आप लोगों को पार्टी के अंदर काम करना है।
राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने यूपी पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका
*पंचायत ने किया माफी और कार्रवाई की मांग

गोंडा।उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी है।इसी क्रम में जिले में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष आईपीएस एस बी शिरोडकर का पुतला फूंका।यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर किया गया।

कार्यकर्ताओं ने विवादित प्रश्न पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए भर्ती आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रश्न देश के गौरवशाली इतिहास के जड़ों पर करारा प्रहार है।राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने इस घटना को महज एक प्रश्न नहीं बल्कि देश के एक गौरवशाली समाज की जड़ों पर प्रहार बताया।श्री पाण्डेय ने चयन बोर्ड से सवाल किया कि क्या उनकी कलम इतनी कुंठित हो गई है कि उन्हें परीक्षा के सवालों में ब्राम्हणवाद दिखने लगा है,जबकि ब्राह्मण समाज ने देश को मंगल पाण्डेय और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए हैं।

छात्र नेता सूरज शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि उक्त अपमानजनक प्रश्न को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्न पत्र सेट करने वाली एजेंसी को आजीवन ब्लैक लिस्ट किया जाए तथा भर्ती बोर्ड सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, रंजीत पांडेय,नीरज, शहजाद, आलोक पाण्डेय,उमंग मिश्रा, हिमांशु तिवारी,सोनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
*194 पासपोर्ट,6 लाख कैश व स्कार्पियो बरामद,मुख्य आरोपी से रिमांड पर हुई थी पूछताछ

गोंडा।विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।नगर कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर निवासी अमजद करीम और सुनील गुप्ता को पकड़ा है।इनके कब्जे से 194 पासपोर्ट,6 लाख 22 हजार रुपए नगद,एक स्कार्पियो गाड़ी,एक आईफोन और एक अन्य मोबाइल फोन बरामद हुआ है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने मुख्य आरोपी शमशाद खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया था जिसके आधार पर अमजद करीम व सुनील गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।बताते चलें कि शमशाद खान को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर गोंडा लाया गया था।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में नगर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं।आरोपियों ने 200 से अधिक लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी किया था।बरामद हुए 194 पासपोर्ट इन्हीं ठगी का हिस्सा थे।पुलिस का कहना है कि अभी और पासपोर्ट बरामद होने की संभावना है।दोनों मुकदमों की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों के नाम सामने आने पर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।बताते चलें कि मुख्य आरोपी शमशाद ने अपना नाम विवेक रख खर इन्हीं आरोपियों के साथ मिलकर एक आफिस खोला था।विदेश भेजने के नाम पर गोंडा ही नहीं बल्कि 12 अन्य जिलों के लोगों के साथ भी बड़े पैमाने पर ठगी करके यह लोग फरार हो गये थे।जिसको लेकर नगर कोतवाली में भारी संख्या में बीते दिनों लोगों ने प्रदर्शन करके मुकदमा दर्ज करवाया था और अब पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।
उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण


गोण्डा। आज 15.03.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, चेकिंग/फ्रिस्किंग व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया।

इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता भी चेक की गई, जिससे परीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों की नियमानुसार सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। आज 15.03.2026 को आयोजित *परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 4800 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था, जिसमें से 3501 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1299 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी कुल 4800 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था, जिसमें से 3517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1283 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।*

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के आसपास सतत निगरानी रखी गई तथा भ्रमणशील पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहीं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया।
आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले कथित कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
*सीडीपीओ ने दिया तहरीर

गोंडा।जिले के छपिया विकासखण्ड में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं की नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना की तहरीर पर की गई है।छपिया थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।थाने में दिये गये तहरीर के अनुसार मन्नू वर्मा नाम का एक व्यक्ति स्वयं को सीडीपीओ कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताता था।आरोप है कि वह परियोजना कार्यालय में प्रतिदिन मौजूद रहता था और आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की नियुक्ति कराने के नाम पर लोगों से धनराशि की मांग कर रहा था।इस मामले में मन्नू वर्मा का एक कथित आडियो भी वायरल हुआ था।आडियो में वह बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना का नाम लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए पैसे मांगता सुनाई दे रहा है।उक्त आडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।मामला सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना को उनके पद से हटा दिया तथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।छपिया थाने की पुलिस ने बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना की तहरीर पर आरोपी मन्नू वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रकरण की जांच मसकनवां चौकी प्रभारी सुरेश कुमार यादव को सौंपी गई है जिन्होंने अपनी जांच प्रारंभ कर दिया है।छपिया थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीडीपीओ वंदना से पैसे मांगने से जुड़े साक्ष्य मांगे हैं और साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर

गोंडा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बकठोरवा गांव के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुरेश कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गये थे।घायल सुरेश कुमार को तत्काल एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया,जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सुरेश कुमार देहात कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी गांव के निवासी थे।बताया जाता है कि सुरेश कुमार बकठोरवा गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से गये थे और उन्होंने गांव के सामने खाली पड़ी जगह पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के पश्चात सड़क पार कर कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे कि तभी इटियाथोक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,परन्तु उनकी जान नहीं बच सकी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया परन्तु वह तेज गति से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पहुंचि इटियाथोक थाने की पुलिस ने मृतक सुरेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इटियाथोक पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि कार चालक की पहचान की जा सके।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।मामले में इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि सुरेश कुमार देर रात सड़क पार कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया था।जिसकी सूचना तत्काल परिजनों को दे दिया गया था।
अब बिना फिटनेस के चलने वाले स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

अगर कोई वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को ले जाते मिला, तो उस विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध की जायेगी कार्रवाई

गोण्डा।14 मार्च,2026।
स्कूलों की ओर से संचालित वाहन अब बिना फिटनेस के सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगे। अगर कोई वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को ले जाते मिला, तो उस विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ  आर सी  भारतीय ने बताया कि शासन की ओर से स्कूली वाहनों के संचालन के विषय में उत्तर प्रदेश मोटर यान 2019 का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया गया है।

एआरटीओ ने बताया कि बस का फिटनेस वैध होना चाहिए। बस पीले रंग में रंगी जाएगी, और आगे तथा पीछे भाग में ‘विद्यालय बस’ लिखा जाएगा, साथ ही दोनों साइड में विद्यालय का नाम भी लिखा होगा। बस के दरवाजों पर भरोसेमंद ताले लगाए जाएंगे और आगे के द्वार के निचले पायदान पर हैंड रोलन लगा होना आवश्यक है।

इसके अलावा, बस के छत पर मजबूती से जुड़ी हुई होल्डिंग रॉड लगी होनी चाहिए, जो फिसलनयुक्त न हो। बस में पारदर्शी फर्स्ट एड बॉक्स, दो बीआईएस मार्क की क्षमता वाले अग्निशामक यंत्र, और केबिन तथा पीछे के हिस्से में लगे होने चाहिए।

बस में एक आपातकालीन द्वार और एक आपातकालीन खिड़की होना जरूरी है। आपातकालीन द्वार का आकार 55 सेमी ×120 सेमी के होगे, और यह अंदर तथा बाहर दोनों ओर खुलता है। आपातकालीन निकास खिड़की पिछले भाग की ओर होगी, जिसका आकार 150 सेमी × 120 सेमी का टफन ग्लास का होगा, जिसे एक स्थायी फ्रेम में फिक्स किया गया होगा। इस खिड़की के शीशे तोड़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। स्कूल बस की खिड़की पर राड या जाली लगी होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थी अपना सर खिड़की के बाहर ना निकल सके।

बस में खतरे की चेतावनी देने वाला प्रकाश, जिसे विद्यार्थियों को चढ़ाने या उतारने के समय क्रियाशील किया जाएगा, आवश्यक है। साथ ही, बस लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस से युक्त होनी चाहिए और उसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे होने चाहिए।

बस की फर्श जर्जर अवस्था में नहीं होनी चाहिए। परिचर की व्यवस्था भी अनिवार्य है।

एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी होने पर यदि दुर्घटना होती है, तो उसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित स्कूल के प्रबंधक या प्रधानाचार्य का होगा। ऐसे में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख
*फायर बिग्रेड ने पाया काबू,जांच जारी

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोनारगली बरियारपुरवा गांव में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई।निखिल कुमार के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के इस गोदाम में लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।यह घटना देर रात लगभग तीन बजे हुई,जब स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुंआ और आग की लपटें निकलते देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना शोरूम मालिक निखिल कुमार को दिया।मौके पर पहुंचे शोरूम मालिक निखिल कुमार ने शटर खोलकर आग को बुझाने का प्रयास किया,परन्तु आग के बेकाबू होने पर उन्होंने फायर बिग्रेड को फोन किया।घटना की जानकारी होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचि।गली सकरि होने के कारण उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की चपेट में आने से कूलर,एलईडी, हीटर,टेबल फैन और स्टैंड फैन सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया,जिससे शोरूम मालिक निखिल कुमार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।फायर बिग्रेड की अधिकारियों ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी।गली पतली होने के कारण पहुंचने में दिक्कत हुई,लेकिन आग बुझा ली गई है और नुकसान का आंकलन शोरूम मालिक ही बता पाएगा।इस संबंध में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने जानकारी किया गया तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि बरियारपुरवा इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगी थी,जिस पर काबू पा लिया गया है।उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
डीएम आवास से 20 मीटर की दूरी पर चली गोली,संपत्ति विवाद में शिक्षक ने चलाई गोली
*चचेरे भाई के पेट में लगी गोली, लखनऊ रिफर

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी आवास से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक के घर पर गोलीबारी हुई।संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद अध्यापक राम सिंह ने फायरिंग कर दिया,जिससे उनके चचेरे भाई सुजीत सिंह घायल हो गये।उन्हे गंभीर हालत में लखनऊ रिफर कर दिया गया है।तह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में शाम लगभग 6.30 बजे हुई।अध्यापक राम सिंह व उनके भाई अजीत सिंह के मध्य संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।इसी विवाद के दौरान दोनों भाइयों में कहासुनी और गाली गलौज हुई,जिसमें अजीत सिंह की तरफ से उनके चचेरे भाई सुजीत सिंह भी मौजूद थे।विवाद बढ़ने पर राम सिंह ने आवेश में आकर अपनी दुनाली बंदूक से अजीत सिंह पर गोली चला दिया।हालांकि गोली अजीत सिंह को न लगकर उनके चचेरे भाई सुजीत सिंह के पेट के बगल में जा लगी।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुजीत सिंह को तत्काल जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सुजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया है।शहर के अतिसुरक्षित माने जाने वाले वीवीआईपी इलाके में सरेशाम हुई इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस टीम और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने आरोपी अध्यापक राम सिंह को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया है।मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा पहुंच कर पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है।आरोपी राम सिंह के कब्जे से उनके बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी राम सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है,इन लोगों का आपस में संपत्ति को लेकर विवाद है और इसी विवाद के दौरान राम सिंह ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायर किया है जिसमें अजीत सिंह के चचेरे भाई सुजीत सिंह को गोली लगी है।जो घायल हुए हैं,यह घटनास्थल जिलाधिकारी आवास से कुछ दूरी पर स्थित है।जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल के डाक्टर के अनुसार,किसी ने बहुत ही नजदीक से 12 बोर के बंदूक से फायर किया है।गोली पेट में बायीं तरफ सीने के नीचे वाले हिस्से में लगी है और गोली अंदर जाकर आंतों को पंचर कर दिया है।क्योंकि ऐसे मामलों में गैस्ट्रो सर्जन की भी जरूरत रहती है।ऐसे में उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रिफर किया गया है।