/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz स्वर्ग धाम में अवैध वसूली पर लगी रोक Farrukhabad1
स्वर्ग धाम में अवैध वसूली पर लगी रोक
फर्रुखाबाद l स्वर्गधाम सेवा दल की बैठक स्वर्ग धाम पर स्थित पार्क में संपन्न हुई बैठक में स्वर्गधाम से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक की अध्यक्षता आचार्य अमरीश जी महाराज के द्वारा की गई बैठक को संबोधित करते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि सभी के सहयोग से स्वर्ग धाम पर हो रही है अराजकता अवैध वसूली और गंदगी आदि पर 100% रोक लगा दी गई है और लगातार स्वर्गधाम सेवादल की टीम के द्वारा घाट को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है अब इसी के परिपेक्ष में भीषण गर्मी और बरसात के समय लोगों के बैठने की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न होती है इसके लिए आवश्यक है की एक बड़ा हाल का निर्माण हो जिसमें की कम से कम 1000 लोग बैठ सके इस हाल को बनवाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी जन सहयोग से इसको बनाया जाएगा पूर्व में जिला प्रशासन के द्वारा इसको बनवाने के लिए कहा गया था पर अब जिला प्रशासन नहीं बनवा रहा है यहां पर स्थानीय विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के भी द्वारा काफी कार्य जाने की घोषणा की गई थी पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है, स्वर्ग धाम किसी एक व्यक्ति का नहीं है सभी का है पर हमारे यहां के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं वह सब घाट को लेकर इतने उदासीन और लापरवाह है की कभी कोई काम नहीं कराया यदि जनप्रतिनिधि चहा ले तो पूरे  स्वर्गधाम की सूरत बदल सकती है पर जिले के सभी सांसद विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष मजाल क्या एक पैसे का भी काम स्वर्गधाम पर करवाते हो अब जनता को खुद कार्य  कराने पड़ेगा तभ जाकर स्वर्गधाम अच्छा होगा, वरिष्ठ सदस्य सत्यपाल सिंह प्रगलम ने स्वर्गधाम पर रंगा पुताई का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व समिति से पास कर लिया गया बहुत जल्द रंगाई पुताई कराकर दीवारों पर गीता और अन्य उपदेश लिखे जाएंगे अनिल द्विवेदी के द्वारा घाट पर गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ठंडे पर जल की व्यवस्था कराई जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसको सर्वसम्मति से पास करते हुए जन सहयोग के माध्यम से वाटर कूलर लगाए जाने का निर्णय लिया गया , राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गवाहों से घोषणा पत्र लेना आवश्यक है और इन सबको डिजिटल रूप से सेव करने गवाहों के फोटो खींचना आदि की सारी व्यवस्था घाट पर ही की जाए जिससे कि कोई भी गलत व्यक्ति प्रमाण पत्र ना बनवा सके बैठक में घाट की साफ सफाई और उत्तर की तरफ लगातार आ रही शिकायत और आज संज्ञान लेकर स्वर्गधाम सेवादल की टीम गई और वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए गए की ढाई सौ रुपए से अधिक किसी भी अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति से नहीं लिए जाएंगे और यदि अब दोबारा शिकायत आई तो घाट पर काम करने वालों को वहां से भगा दिया जाएगा किसी भी प्रकार की अराजकता और अवध वसूली को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा शीघ्र ही स्वर्गधाम सेवादल के कार्यकर्ता घाट की व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर अराजकता को खत्म करेंगे आज की बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश राजपूत , स्वामी उमेश आनंद भारती, श्यामेंद्र दुबे नीरज अनिल द्विवेदी विष्णु मिश्रा पंकज राठौर कुलदीप कुमार अजय कुमार रवि सक्सेना रामदास गुप्ता सौरभ पांडे बाबू भाई राजीव वर्मा ओमनिवास पाठक आलोक मिश्रा भरे नीलू पाल सूरत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
सांसद के होली मिलन समारोह का टेंट हवा में उड़ा, लोग रहे आश्चर्यचकित, चल रहा था बांके बिहारी का भजन
फर्रुखाबाद l सांसद मुकेश राजपूत का होली मिलन समारोह कार्यक्रम चल रहा है और लोग श्री बांके बिहारी के दर्शन झांकी भाव विभोर होकर देख रहे थे, तभी अचानक तेज हवा का ऐसा झोंका आया कि होली मिलन समारोह के लिए लगाया  टेंट उखड़कर सभी लोगों के ऊपर से निकल गया लेकिन किसी के भी खरोंच तक नहीं आई ,, प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल से वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है,, उधर किसान नेता अरविन्द राजपूत ने बताया कि होली मिलन समारोह में के दौरान बांके बिहारी का भजन चल रहा था अचानक हवा टेंट को हवा में उड़ा कर ले गई कुर्सियों पर बैठे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे लेकिन किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बाईपास उद्योग व्यापार मंडल के अनंगभान शास्त्री बने अध्यक्ष पुष्पेंद्र महामंत्री आशीष
फर्रुखाबाद l आनंदभान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत कोषाध्यक्ष एवं आशीष शाक्य को बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त करते करते हुए स्वागत किया है। बाईपास उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों की घोषणा करने के लिए रेलवे रोड स्थित होटल आनंद होटल में आज दोपहर बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष हाजी मो० इख़लाक खान ने जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला के निर्देशन में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की। हाजी मो० इखलाक खान ने मीडिया को बताया की आनंद भान शाक्य को बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री एवं आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर प्रमाण पत्र भेंट किये। नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता पत्रकार, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, उद्योग मंच नगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्निहोत्री, मनोज कुमार नगर अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन, अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ० महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शान मोहम्मद, आगाज खान, गोपाल सिंह कश्यप आदि व्यापारी मौजूद रहे।
सरकारी अभिलेखों में मर चुकी महिला, डीएम के निर्देश पर पेंशन मिलना शुरू
फर्रुखाबाद ।सरकारी अभिलेखों में मर चुकी रामा देवी शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिंदा हो गयी जिससे रामादेवी को पुनः पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है ।

ब्लाक बढपुर के ग्राम कीरतपुर निवासी 75वर्षीय रामा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमसागर बाथम के निराश्रित विधवा पेंशन मिलती थी लेकिन तत्कालीन सचिव अंजलि श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी अभिलेखों में जीवित होने के बाद भी मृत दर्ज़ हो जाने से पेंशन मिलना बंद हो गया था । जिस पर रामादेवी वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी अशोक कटियार के साथ जिलाधिकारी से मिली जिलाधिकारी ने प्रोवेशन अधिकारी को फोन पर निर्देश दिए,जिस पर प्रोवेशन अधिकारी ने रामादेवी के जीवित होने की आख्या निदेशक समाज कल्याण को भेज दी है,अशोक कटियार ने कहा की पदीय कर्तव्य का पालन न करने और जीवित होने के बाद भी मृत दिखा कर सरकारी योजनाओं से गरीबों को ब़चित करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
ना ज़मीन हड़पी, ना किसी की फूटी कोड़ी ली, 11 साल से सांसद हूं, कोई संपत्ति भी नहीं खरीदी

फर्रुखाबाद l भारतीय जनता पार्टी के 11 साल से सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि लोगों ने तरह तरह के आरोप लगाए हैं जबकि 20 साल से मैंने व मेरी पत्नी ने कोई संपत्ति नहीं खरीदी है और ना ही आज तक किसी से फूटी कौड़ी तक ली है और न ही किसी की जमीन हड़पी है, बल्कि लोग मेरी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। जो पहले की संपत्ति एक करोड़ की थी अब उसकी कीमत 10 करोड़ हो गई है, यह सभी के साथ हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनकी कितनी आय बड़ी है। इटावा के दर्शन सिंह यादव ने गरीब मुलायम सिंह यादव को साइकिल भेंट की थी मुलायम सिंह साइकिल चलाते थे और दर्शन सिंह उनकी साइकिल पर पीछे बैठते थे। सासंद ने कहा की अब सभी पुल फोर लेन के बनेंगे। उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब देते हुए कहा आवास के निकट प्लाई ओवर नहीं बनने देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि  रेल मंत्री से मांग की है कि पहले देवरामपुर क्रॉसिंग वाला फ्लाई ओवर बनवाया जाए कायमगंज वाला बाद में बने, जिससे विरोधियों के मुंह पर लगाम लग सके। पांचाल घाट पर 5 करोड़ की लागत से काफी बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनेगा जिससे गंगा स्नान करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि होली पर पुलिस चेकिंग में किसी का उत्पीड़न ना बल्कि सुरक्षा के लिए  तलाशी ली जाए,भाजपा सांसद ने देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए होली अच्छे ढंग से घर में ही  मना कर एक दूसरे के गले मिलकर गले शिकवे दूर करें। उन्होंने कहा कि ध्यान रखना चाहिए कि होली की आग से कहीं बिजली की बंच केबिल न जल जाए, बिजली विभाग व एसडीएम को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।  जनपद में गंगा, रामगंगा एवं काली नदी के तीन बड़े पुलों के अलावा तीन बड़ी पुलियों के निर्माण के लिए 900 करोड़ रूपयों की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी।
होली पर चला चेकिंग अभियान,6 डग्गामार बसे सीज, तीन का चालान, ढाई लाख जुर्माना वसूला

फर्रुखाबाद l होली त्यौहार को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार बसों के धड़ल्ले से चलने पर आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बस चालक परिवहन निगम की बसों के आगे पीछे भगाते हैं जिससे घटना होने की संभावना बनी रहती हैं l डीएम के निर्देश पर त्योहार पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया l इस दौरान एआरटीओ सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को लेकर फर्राटा भर रही थी l सोमवार को दोनों अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग मार्गो पर चल रही 6 बसों को बस अड्डे पर लाकर सीज कर दिया l उन्होंने बताया कि तीन बसों के कागजात पूरे ना होने पर चालान किया गया है l उन्होंने बताया कि यह डग्गामार बस चालक परिवहन निगम की बसों को देखकर उसके आगे आगे चलाते हैं और सवारियों को गुमराह कर  बैठा लेते हैं, इसी को मद्देनजर रख कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ मार्गों पर चोरी छुपे बस का संचालन हो रहा है उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी l
आबकारी विभाग का छापा 300 किलोग्राम लहन नष्ट,40 लीटर शराब बरामद
फर्रुखाबाद l आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी आशुतोष  कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी0 पी0 गुप्ता के देख रेख में *विशेष प्रवर्तन अभियान* के अंतर्गत मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी द्वारा पुलिस एवं आबकारी स्टाफ द्वारा संदिग्ध लकूला मे दबिश दी गई। लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट की गई। 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान  जारी रहेगा।
होली पूर्णिमा पर पांडेश्वर नाथ मंदिर रंगों से हुआ सराबोर, खूब उढा अवीर गुलाल, गाए गए होली और फागुन गीत, गुलाब की पंखुड़ियां ने लोगों को रिझाया

फर्रुखाबाद। शहर के ऐतिहासिक पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही होली के फाग होली के रंग अबीर गुलाल और रंग-बिरंगे तो उड़ ही रहा था वहीं होली गीत को सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मंदिर प्रसार में होली की पूर्णिमा पर 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । फूलों की गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां ने लोगों को रिझाया ही नहीं बल्कि महिलाओं और पुरुषों एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों रंग-बिरंगे रंगों से होली खेलने के बाद 56 भोग के साथ ही आरती की गई और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खोमेनेई के शोक में शिया सुन्नी मुस्लिम समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

फर्रुखाबाद। सिया और सुन्नी मुसलमानों में आक्रोश देखने को मिला, सैकड़ो की संख्या में समुदाय के लोगों ने चौक से मऊ दरवाजा स्थित दरगाह हजरत अब्बास तक ईरान के नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर उनके ग़म में मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर से शहर में गम और आक्रोश का माहौल छाया रहा। शहर के शिया और सुन्नी मुसलमानों में नाराजगी देखी गई। समुदायों के लोगों ने चौक से मऊदरवाजा स्थित दरगाह हजरत अब्बास तक बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित कई लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लिए लोग गमगीन नजर आए।
सुरक्षा के मद्देनज़र सदर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय तैनात रहीं। प्रशासन की निगरानी में कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खोमनाई की शहादत पर शिया समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है,
शहर में भी ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर शिया समुदाय ने गहरा रोष प्रकट किया ।
कर्बला में इकट्ठा होकर शिया समुदाय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग मजलिस में एकत्रित हुए।
अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया
हाथों में अयातुल्ला खोमनाई के पोस्टर लेकर अमेरिका इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी करते रहे।
शिया धर्म गुरु सदाकत हुसैन ने कहा कि यह एक दर्द है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। मौलाना जाकिर राजा ने कहा कि इमाम अली खामेनेई कहते थे कि
"मैं रहूँ या ना रहूँ कोई फर्क नही पड़ता लेकिन तुम कभी ज़ुल्म के आगे मत झुकना" । राजा ,शादाब जाहिद जफर महफूज अजहर फनी साइन रईस हेदर आलम आलमीन सहित सैकड़ो लोग मजलिस में सम्मिलित हुए।
महिला की मौत पर बबाल, डीएम आदेश पर कुलवंती हॉस्पिटल सीज, अस्पताल में  सर्जरी के पर्याप्त उपकरण नहीं, अब अस्पताल के चिकित्सकों की डिग्री होंगी चे


फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे के मसेनी चौराहा स्थित कुलवंती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद परिजनों का बवाल काटने पर पुलिस ने पहुंच कर घटना को शांत करने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोगों के आगे  नहीं चली, डॉक्टर कर्मचारी मौके से चले गए थे l पुलिस को देख कर परिवार के लोगों का आक्रोश बढ़ गया था l  घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार को दी गई उन्होंने तत्काल  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम बनाकर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए जांच के बाद कुलवंती हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीम ने नारायण हॉस्पिटल की ओटी, स्वास्तिक हॉस्पिटल और महालक्ष्मी अस्पतालो की पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की गई है l उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कुलवंती हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि जनता को चाहिए कि वह अपना इलाज जिला अस्पताल में कराए निजी अस्पतालों में बिल्कुल ना जाए और इस तरह की घटनाओं से बचाव करें l उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो मरीज थे उन सभी मरीजों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।