/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर Maharashtra
हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी - दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन में हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहादत दिवस पर विभाग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर विगत 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया तथा अनवरत जारी है। उक्त चिकित्सा शिविर का आयोजन सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ अमोल दर्रोई,डॉ मनीष सार्दुल एवं समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे सहित प्रभा देवी स्वास्थ्य केंद्र,आर सी एच -2 स्वास्थ्य केंद्र,सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र,वर्ली कोलीवाडा स्वास्थ्य केंद्र,जीजामाता नगर स्वास्थ्य केंद्र, एन.यू.एच.एम् स्वास्थ्य केंद्र,एम एच कम्पाउन्ड स्वास्थ्य केंद्र एवं करी रोड स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारियों ने किया।

प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने लाभ लिया।जिसमें शिशुओं एवं माताओं हेतु डॉ एवं परिचारिका द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य लाभ, मुफ्त रक्तचाप जांच, मलेरिया एवं शक्कर की बिमारी हेतु खून जांच,ब्लडप्रेशर, वज़न,ईसीजी जांच सहित संबंधित बिमारी हेतु दवाइयां भी दी गई। उक्त शिविर में उपस्थित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों सहित नागरिकों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए गुरु तेग बहादुर जी को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मनाई गई शिवाजी जयंती
ठाणे। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती धूमधाम से मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश मिश्र मिलिंद ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने किया।उपस्थित साहित्यकारों में गीतकार रामस्वरूप साहू, रामजी लाल वर्मा,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, बाहुबली सिंह,विनय कुमार शर्मा, कवियत्री सुमित्रा गुप्ता, प्रज्ञा आनंद राय, अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम के साथ संस्था राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक सत्यभामा सिंह जिया एवं संयोजक शिव कुमार सिंह उपस्थित थे। पारिवारिक वातावरण में गोष्ठी का संयोजन आशीष सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह एवं नीलांश सिंह ने किया।उपस्थित सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान संस्था पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया।सभी ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कविताएं, छंद,गीत,मुक्तक एवं गजल सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में सचिव सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान का भव्य आयोजन
मुंबई। पिछले 17 वर्षों से गृहिणियों के काव्य वाचन  का सुनहरा प्लेटफॉर्म बन चुकी साहित्यिक संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई के लोअर परेल के ट्रंप टावर, लोढ़ा पार्क क्लब हाउस, पी 7 में दोपहर 2:30 बजे से रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष  डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायिका इला अरुण और फिल्म एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम में राजस्थान की महारानी मंदाकिनी कुमारी तथा घूमर नृत्य के लिए विशेष काम करने वाली ज्योति तोमर को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के तीन कलाकारों रेखा राव, कुमार गौतम तथा विक्की हाडा को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ. मंजू लोढ़ा के अनुसार राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करने वाला यह कार्यक्रम हृदय की धड़कनों को तेज करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि नृत्य नाटिका के माध्यम से हमारी सारी सदस्या राजस्थान की संस्कृति तथा वहां के तीज त्यौहार को प्रदर्शित करेंगे।
विधायक संजय उपाध्याय ने किया वर्तिका फिजियोथैरेपी क्लिनिक का उद्घाटन
मुंबई। बोरीवली विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने  फिजियोथैरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही वर्तिका फिजियोथैरेपी क्लिनिक की ओल्ड अशोक नगर बिल्डिंग, वजीरा, बोरीवली पश्चिम स्थित नई शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय नगरसेविका श्रीमती श्वेता कोरेगांवकर, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सांगोरे, नगर सेविका डॉक्टर शिल्पा सांगोरे, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ दिनेश सिंह, दहिसर मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिलिंद तावते उपस्थित रहे। क्लीनिक के संचालक डॉ देवेंद्र चतुर्वेदी तथा डॉ वर्तिका चतुर्वेदी ने समस्त अतिथियों का सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में गीता मसूरकर, डॉ तन्वी, नेत्रा, दीपाली राजू भैया ,सुनील देवार्त आदि का समावेश रहा। वर्तिका फिजियोथैरेपी क्लीनिक की मुख्य शाखा कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज में है जहां क्लीनिक को मिल रही लगातार सफलता से उत्साहित होकर दूसरी शाखा खोली गई है।
सामाजिक संगठनों ने किया पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव का सम्मान
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले तथा लगातार चार बार नगरसेवक निर्वाचित होने वाले पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के जन्मदिन पर अनेक सामाजिक संगठनों ने उनका सम्मान किया। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, यादव युवा संघ के अध्यक्ष लाल साहब यादव, श्री वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव तथा यादव समाज प्रगति संघ के उपाध्यक्ष दिनेश राम ब्रिज यादव द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ.रामचंद्र रामधनी यादव, इंजीनियर अनिल यादव, पंकज यादव एंड.पवन यादव, राजवली यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कमलेश यादव की पुत्री तथा नवनिर्वाचित नगरसेविका मनीषा यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री आठवले और सोनू निगम ने किया संगीत मासूम के एल्बम बेदर्दी का लोकार्पण

मुंबई। मासूम फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित हिंदी म्यूजिक एल्बम “बेदर्दी” का भव्य लोकार्पण समारोह मंगलवार सायं मुंबई के अंधेरी पश्चिम  में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले और सोनू निगम के हाथों संगीत मासूम के म्यूजिक एल्बम " बेदर्दी " को रिलीज किया गया। प्रख्यात संगीतकार निखिल कामथ तथा विख्यात संगीतकार दिलीप सेन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। पद्मश्री और सुरों के शहंशाह सोनू निगम ने  बेदर्दी  के गीत के लेखन की तारीफ करते हुए इसे शानदार गीत बताया। उन्होंने अपने पिता और अगम कुमार निगम की गायिकी को भी सराहा। इसके साथ - साथ उन्होंने " बेदर्दी " के हीरो, उभरते रॉक स्टार संगीत मासूम के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनायें दीं। सुप्रसिद्ध बॉलीवुड संगीतकार दिलीप सेन ने मुकेश कुमार मासूम के लेखन, संगीत मासूम के अभिनय और अगम कुमार निगम की गायिकी को खूब सराहा और बेदर्दी एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनायें दीं।
इसके गायक अगम कुमार निगम हैँ।
मासूम फ़िल्म कम्पनी के बैनर तले इसकी निर्मात्री सीमा हैँ।  गीतकार मुकेश कुमार मासूम, संगीतकार रफ़ीक राजा,  निर्देशक अनिल मेहता, नृत्य निर्देशक संजय चौधरी तथा मुख्य कलाकार संगीत मासूम , खुशबू पोद्दार एवं उजाला मेहता हैँ। संगीत मासूम की एक्टिंग दिल को छूने वाली है। बता दें कि
संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय की ट्रेनिंग ली है तथा स्वर्गीय डांस डायरेक्टर सरोज खान जी से नृत्य की तालीम ली है जो उनके व्यक्तित्व में साफ दिखाई देती है।
इससे पहले संगीत मासूम के तीन गाने सुपर हिट हो चुके हैँ। मुख्य अतिथि रामदास आठवले ने अपने संबोधन में कहा कि कला और संगीत समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, और ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने गीतकार मुकेश कुमार मासूम के लिखे गीत को सराहा और संगीत मासूम के शानदार अभिनय की खूब सराहना की। उन्होने कविता सुनाते हुए कहा -
"मैं जिंदगी में कभी भी नहीं मानता हूँ हार
क्योंकि मेरे बाजू में खड़े हैँ मुकेश गीतकार।
पद्मश्री सोनू निगम ने गायक अगम कुमार निगम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में भावनात्मक गहराई है, जो श्रोताओं तक सीधे पहुँचती है।  हँसते - मुस्कराते हुए सोनू निगम ने कहा कि " मुझे ख़ुशी है कि मेरे पिता मासूमों से घिरे हुए हैँ "। समारोह में फ़िल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम, सुप्रसिद्द फ़िल्मी लेखक आदेश के. अर्जुन, विक्की नागर, फेमस संगीकार दिलीप सेन, फेमस संगीतकार अमन श्लोक, फेमस संगीतकार वैष्णव देवा, अभिनेत्री शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर तीरथ निषाद, रीच बॉलीवुड के अजय कालेपल्ली, आर्ट डायरेक्टर संतोष प्रजापति, ब्रह्म सिँह, परशुराम यादव, देवयानी, प्रॉड्यूसर उम्मेद सिंह राजपुरोहित एवं निर्माता रईस खान उपस्थित रहे।
“बेदर्दी” को दर्शकों एवं संगीत प्रेमियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और फ़िल्म जगत में इसे लोकप्रिय एल्बम माना जा रहा है।
नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़कर  समाज का विकास करें : जितेंद्र कुमार शर्मा नंदवंशी

मुंबई । राष्ट्रीय सामाजिक संस्था नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार शर्मा नंदवंशी ने स्वजातीय बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि हम वंचित समाज से हैं आज तक हमारी उपेक्षा होती रही है सदैव हमारा आपका तिरस्कार होता रहा है। हमें अपने अन्दर आत्मविश्वास, और आत्मनिर्भरता पैदा करना होगा।आज तक आप अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं किन्तु ऐसा, समभाव,दायित्व, निष्काम सेवा, संवेदना दूर दूर तक दिखाई नहीं देता है इसलिए नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़े और लोगों को जोड़ने की कृपा कीजिए।

सामाजिक सेवा में चालीस साल का अनुभव साझा करता हूं कि सामाजिक मंचों पर सम्मान भी बिकता है और सगे- संबंधियों निकट जान पहचान वाले को और व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देते हैं।लेकिन बंधुओं नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट माला, पगड़ी,माईक,मंच,महत्वाकांक्षा,महिमा मंडन से विभक्त मंच है।जहां पर समभाव, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को महत्व देता है।समाज को परिवार समझते हुए प्रत्येक स्वजातीय बन्धु को जोड़ना होगा।आपका भी उतना ही उत्तरदायित्व है जितना हमारा यदि प्रत्येक स्वजातीय बन्धु संकल्प लें कि कम से कम हम पांच लोगों को नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में पंजीयन करूंगा और वो पांच को जोड़ें तो श्रृंखला बनते जायेगी फिर हम दिवंगत परिवार को दस से पंद्रह लाख रुपए तक का भी सहयोग सेवा प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं।तो आईए आज पुनः संकल्प लें कि हम कल प्रातः मनपूर्वक सक्रियता के साथ सदस्य जोडो अभियान में प्रत्येक स्वजातीय बन्धु नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में संलग्न करूंगा और कोई भी परिवार सदस्यता से वंचित नहीं रहेगा।

यहां मेरा नहीं आपका परिवार सुरक्षित होगा इसी आशा और विश्वास के साथ मैं जितेन्द्र कुमार शर्मा "नंदवंशी" संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट भारत आपसे पुनः सदस्य बनने हेतु अपील करता हूं।
जनता की गंभीर परेशानियों को देखते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र
मुंबई। बोरिवली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय उपाध्याय ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त को एक औपचारिक पत्र प्रेषित किया है, जिसमें चारकोप, सेक्टर ८ क्षेत्र में कोस्टल रोड परियोजना के अंतर्गत चल रहे पाइलिंग कार्य से स्थानीय निवासियों में उत्पन्न हुई गंभीर चिंता एवं भय की स्थिति का उल्लेख किया गया है। ११ फरवरी २०२६ से प्रारंभ हुए पाइलिंग कार्य के कारण आसपास की इमारतों में तीव्र कंपन अनुभव हो रहा है, जिससे निवासियों में भूकंप-सा भय व्याप्त हो गया है। कार्य आरंभ करने से पूर्व स्थानीय निवासियों को कोई पूर्व सूचना अथवा परामर्श नहीं दिया गया था। पत्र में श्री उपाध्याय ने आयुक्त को कहा है कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पूर्व प्रभावित निवासियों को पूर्ण जानकारी प्रदान की जाए तथा उनकी राय ली जाए।  समस्त निकटवर्ती इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा की जाँच वी.जे.टी.आई. तथा/अथवा आई.आई.टी. के विशेषज्ञों द्वारा कराई जाए। कार्य के दौरान किसी प्रकार की क्षति अथवा दुर्घटना न होने की लिखित गारंटी प्रदान की जाए। किसी भी क्षति/दुर्घटना की स्थिति में पूर्ण दायित्व स्वीकार करने का लिखित आश्वासन दिया जाए। निर्माण संबंधी समस्त नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।  कार्य स्थल पर पूर्णकालिक रूप से उत्तरदायी अधिकारी की नियुक्ति एवं निरंतर उपस्थिति अनिवार्य की जाए।  प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों का सख्ती से अनुपालन किया जाए। निवासियों के जीवन, सुरक्षा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।
संजय उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि वे कोस्टल रोड परियोजना के विरोध में नहीं हैं, किंतु निवासियों की सुरक्षा एवं जीवन की रक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने की अपेक्षा करते हैं।
राजस्थानी महिला मंडल द्वारा जागृत सम्मेलन का आयोजन
मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था राजस्थानी महिला मंडल द्वारा 28 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे से मरीन लाइन स्थित पाटकर हॉल में टूटते परिवार, बिखरते रिश्ते पर आधारित जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती राजश्री बिड़ला करेंगी जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्रीमती पूनम महाजन उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती उज्ज्वला चक्रदेव शामिल होंगी। देश के सुप्रसिद्ध विचारक एवं वक्ता शेखर सेन प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। प्रख्यात मनोवैज्ञानिक सुश्री अंबरीन प्रधान पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों पर प्रकाश डालेंगी। सम्मेलन में विशेष आकर्षण का केंद्र प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट राहुल आर्य द्वारा बनाई गई कलाकृतियां होंगी। इस अवसर पर दमयंती पित्ती को महिला प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि संसाधनों और भौतिकता की दौड़ में मनुष्य अकेला पड़ता जा रहा है। परिवार टूट रहा है और रिश्ते बिखर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरणा मिलती है।
बीमा क्षेत्र में अनिल गलगली को मिलियन डॉलर राउंड टेबल अवार्ड
मुंबई। प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बीमा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रतिष्ठित एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) अवॉर्ड प्राप्त किया है। वर्ष 2025 के दौरान श्री गलगली ने बीमा जगत की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस अवसर का भव्य समारोह एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय, घाटकोपर पूर्व, मुंबई में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक राहिल जैटली और कार्यालय प्रमुख महेश चौधरी ने एमडीआरटी (MDRT) का मानक हासिल करने वाले उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अनिल गलगली, अब्दुल लतीफ, अशफाक अहमद, नमिता ठाक्कर और शैजू जोसे शामिल हैं, जिन्होंने भी एमडीआरटी बेंचमार्क सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। यह आयोजन एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा और बीमा क्षेत्र में बढ़ती उत्कृष्टता का प्रतीक बना।