आमजन को अनावश्यक परेशान ना किया जाए, समस्या का तत्काल करें निस्तारण डीएम
फर्रूखाबाद l गुरुवार को तहसील कायमगंज का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों की प्रगति, जनसुनवाई व्यवस्था,फार्मर रजिस्ट्री,उप निबंधक कार्यालय एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा अनावश्यक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए।
राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, खतौनी अद्यतन, नामांतरण एवं वरासत प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यप्रणाली को सरल एवं जवाबदेह बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कायमगंज, तहसीलदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने,खुली विद्युत बायरिंग सही कराने, दीवारों पर आ रही सीलन को ठीक कराने,शौचालयों की सफाई का विशेष ख्याल रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फर्रूखाबाद l गुरुवार को तहसील कायमगंज का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों की प्रगति, जनसुनवाई व्यवस्था,फार्मर रजिस्ट्री,उप निबंधक कार्यालय एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

फर्रुखाबाद l क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही ट्रेन ठहराव की माँग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे। भारतीय किसान यूनियन स्वराज का ट्रेन रोककर आंदोलन करने की तैयारी में थे लेकिन रेल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के कई घंटों समझाने-बुझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर आंदोलन स्थगित किया। साथ ही कहा है कि समस्या का निस्तारण जल्द ना हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे l यूनियन ने
फर्रुखाबाद l कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र के थाना जहानगंज के महरुपुर बीजल स्थित जवाहरलाल विद्यालय में जहाँ एक सरकारी अभियान के तहत पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लगभग 20 से ज्यादा बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया।
फर्रूखाबाद l मंगलवार को “सुरक्षित इन्टरनेट दिवस ” मनाये जाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
फर्रुखाबाद। भूमि हड़पने के लिए बड़े पुत्र ने पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर उनकी सालों से आ रही वृद्धावस्था पेंशन और किसान सम्मन निधि की धनराशि को प्रमाण पत्र लगाकर रुकवा दिया है । पीड़ित पिता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को अपने ही पुत्र के खिलाफ फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र देने का शिकायती पत्र दिया है और बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है जिलाधिकारी ने पीड़ित को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
Feb 19 2026, 19:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0