हजारीबाग नगर निगम चुनाव: भाजपा समर्थित सुदेश कुमार के पक्ष में जोरदार जनसंपर्क, सांसद और विधायक रहे साथ
हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किए ।
अभियान की शुरुआत बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद जनसंपर्क का कारवां अंबेडकर नगर, गड़ी खाना, बंशीलाल चौक, बड़ा बाजार, ग्वालटोली, मल्लाह टोली, विष्णु मंदिर गली, सरदार चौक, खिरगांव, हुरहुरु एवं पतरातु तक पहुंचा।
चौक-चौराहों पर लोगों की टोलियां पहले से स्वागत के लिए मौजूद थी फूल-मालाओं, गुलदस्तों और नारों के साथ सांसद, विधायक एवं महापौर प्रत्याशी का भव्य अभिनंदन किया गया। कई स्थानों पर स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए समर्थन का आश्वासन दिया।
बड़ा बाजार और बंशीलाल चौक जैसे व्यस्त इलाकों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर स्वागत किया, जबकि ग्वालटोली, मल्लाह टोली और खिरगांव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से घर-घर संपर्क करते हुए मतदान के दिन अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते नजर आए।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास और पारदर्शिता के पक्ष में अपना मत देगी।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और जवाबदेह महापौर ही शहर को नई दिशा दे सकता है।
महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार ने कहा कि जनता का जो स्नेह और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वह उनके लिए जिम्मेदारी और बढ़ा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और नगर निगम को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और चुनावी माहौल चरम पर रहा। सड़कों पर उमड़ा जनसमर्थन इस बात का संकेत दे रहा था कि नगर निगम चुनाव को लेकर जनता पूरी तरह सक्रिय और सजग है।

हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किए । 
हजारीबाग – जिले में नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटकमदाग, लोहसिंघना एवं ईचाक थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में नशाखोरी गिरोह से जुड़े 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
हजारीबाग/चौपारण : दिनांक 16.02.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरदाह पंचायत के जमुनियातरी जंगल में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर करीब 05 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया। दुर्गम एवं जंगल क्षेत्र होने के कारण टीम ने ड्रोन के माध्यम से पहले इलाके को चिन्हित किया, इसके बाद सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर कार्रवाई की गई। घटनास्थल से 11 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के बाद उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है। संयुक्त अभियान में श्री अजित कुमार बिमल (SDPO बरही), पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, सरोज सिंह चौधरी (थाना प्रभारी, चौपारण), SI सुबिन्दर राम, SI सरवन कुमार, SI दिव्य प्रकाश, ASI बादल महतो, बनपाल सरवन कुमार, जैनेन्द्र कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज सोमवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुधन विकास,रबी फसल,किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डेयरी विकास, , कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, मत्स्य पालन में केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग, जोड़ा बैल वितरण योजना तथा किसान समृद्धि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
हजारीबाग - चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बरही निवासी 26 वर्षीय अविवाहित युवती के गर्भाशय से बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के अनुभवी लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी. एन. प्रसाद द्वारा संपन्न की गई। सर्जरी को अत्यंत सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया, जिससे मरीज का गर्भाशय सुरक्षित रखा जा सका। परिजनों के अनुसार युवती को पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार पेट दर्द और भारीपन की शिकायत थी। साथ ही बीते 8 महीनों से मासिक धर्म में अनियमितता और कठिनाई भी हो रही थी। प्रारंभ में सामान्य समस्या समझकर इलाज कराया गया, लेकिन दर्द अचानक बढ़ने और पेट के निचले हिस्से में सूजन महसूस होने पर उसे तत्काल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में की गई विस्तृत जांच अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक परीक्षणों में पाया गया कि मरीज के निचले पेट में नाभि (अम्बिलिकस) तक एक बड़ी गांठ (लंप) मौजूद है। जांच में गर्भाशय में बड़े आकार के ट्यूमर की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत पंचायत बहेरा स्थित फूसरी चौक मैदान में आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रीमियर लीग (B.P.L.2) के 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी और वसीम ग्लेडिएटर्स पिपरा के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी की टीम विजेता बनी।
हजारीबाग। दिनांक 14.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरदाह पंचायत के लालकिमाटी जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। दुर्गम जंगल क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से अवैध खेती वाले स्थानों को पहले चिन्हित किया गया, इसके बाद पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
Feb 18 2026, 19:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k