/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz विद्युत सप्लाई रहते तार पर रस्सी फेंक कर   ट्रांसफार्मर को किया सॉट उठा ले गए तेल नही ले जा पाये ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरो के खिलाफ जेई ने दिया त Sant Kabir Nagar
विद्युत सप्लाई रहते तार पर रस्सी फेंक कर   ट्रांसफार्मर को किया सॉट उठा ले गए तेल नही ले जा पाये ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरो के खिलाफ जेई ने दिया त
दिलीप उपाध्याय

संतकबीरनगर  नेशनल हाईवे पर स्थित  चुरेब (बेलहवा) चौराहे पर  चोरों ने एक 250 केवी ट्रांसफार्मर चुराने का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर वे ट्रांसफार्मर में मौजूद लगभग 400 लीटर तेल निकालकर फरार हो गए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर हुई, जिससे विद्युत विभाग को भारी नुकसान हुआ है। विद्युत आपूर्ति बंद करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर को खंभे से उतारने का प्रयास किया। भारी वजन के कारण जब वे ट्रांसफार्मर ले जाने में सफल नहीं हो पाए, तो उन्होंने उसका ढक्कन खोलकर सारा तेल खाली कर लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।सुबह जब विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिली और कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा, तो उन्हें ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के जेई धनंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।इस चोरी के कारण विभाग को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है और स्थानीय विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जेई धनंजय सिंह ने तत्काल कोतवाली पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
ददरी गांव निवासी व्यक्ति ने दिया थाने पर तहरीर विपक्षी पर मारपीट कर घायल करने का लगायाआरोप

रमेश दूबे

संत कबीर नगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी दिनेश कुमार पांडे पुत्र रामवृक्ष पांडे ने आरोप लगाया है कि वह रवीश पांडे के साथ अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कइरने गए थे ।

तभी गांव के राम शब्द यादव पुत्र राम लौट अंगद पुत्र रामस्वरूप यादव दयनाथ पुत्र राम शब्द यादव और राममिलन पुत्र राम आदी लोग मिलकर लाठी डंडा फावड़ा लेकर उनके खेत में पहुंच गए और बिना कुछ पूछे ही उनको मारपीट कर घायल कर दिए।

जिससे उन लोगों को काफी चोट आई है।

आरोप लगाया है कि गले में सोने की चैन एवं ₹500जबरदस्ती अपने साथ लेते गए।

112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस द्वारा थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र देने के बबात कही गई।

जानकारी के मुताबिक देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
दूर भाष पर  प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि अभी मैं कोर्ट में था थाने पर पहुंच रहा हूं उचित कार्रवाई की जाएगी।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

संत कबीरनगर।जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  दिलीप सिंह की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 78/2026 धारा 76 ,65(2),351(3) बीएनएस तथा 5m/6 व 9/10 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता रामकलेश पुत्र स्व0 रामतीरथ निवासी कटया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।


  विदित हो कि वादी द्वारा 13.02.2026 को थाना धनघटा पर वादी की नाबालिग पौत्री के साथ अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए आज 15.02.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0  सतीश कुमार मिश्रा, का0 महेन्द्र निषाद, का0 विनीत कुमार वर्मा ।
महाशिवरात्रि के पर्व पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक

रमेश दूबे

*महाशिवरात्रि के पर्व पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया गया विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना*

जिलाधिकारी जनपद संतकबीरनगर *श्री अलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रुप से महाशिवरात्रि के पर्व पर थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी । महोदय द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया, साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह*,उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *अमित कुमार* प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद *श्री जय प्रकाश दूबे*, पीआरओ पुलिस अधीक्षक *श्री पी के गुप्ता* सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व मेला प्रबन्धन कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे ।
एसपी संतकबीरनगर के निर्देशन में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली पर हुई पीस कमेटी की बेठक

रमेश दूबे     
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभय नाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय* द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई ।


जिसमें थाना क्षेत्र के धार्मिक धर्मगुरुओ, संभ्रांत व्यक्तियो ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया । लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया। थानाध्यक्ष महुली द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या सांप्रदायिक टिप्पणी न करे। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत थाने या यूपी 112 पर सूचना दें।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा जीएसटी कर चोरी तथा धोखाधड़ी (जैसे फर्जी बिल, बिना चालान माल बेचने)  के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया

रमेश दूबे

अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद लैपटाप, 03 अदद मोबाइल, 4650 रु0 नकद, 10 अदद सिम कार्ड, 02 अदद मोहर, 01 अदद आधार कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड बरामद

              पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद * जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 577/2025 धारा 318 (4),338/336(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01.संदीप कुमार पुत्र स्व0 मुकेश कुमार निवासी ए-203/204 गली नं0-03 हरित विहार बुराडी नार्थ दिल्ली 02.अमन उपाध्याय पुत्र छांगुर प्रसाद निवासी मकान नं0 125/124 नियर अपेक्स पब्लिक स्कूल गली नं0- 98/2 संतनगर बुराडी नार्थ दिल्ली  को 02 अदद लैपटाप, 03 अदद मोबाइल, 4650 रु0 नकद, 10 अदद सिम कार्ड, 02 अदद मोहर, 01 अदद आधार कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड बरामद के साथ एसटीएफ यूनिट, नोएडा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।





*बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 340(2),61(2) बीएनएस व 66 सी,66 डी आईटी एक्ट व धारा 132 जीएसटी एक्ट बढोत्तरी किया गया* ।





       विदित हो कि  03.07.2025 को वादी अरविन्द कुमार सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड-1 संतकबीरनगर द्वारा थाना को0 खलीलाबाद पर  यादव इंटरप्राइजेज के विरुद्ध बिना किसी वास्तविक इनवर्ड सप्लाई खरीद के फर्जी तरीके से मात्र इनवाईस के माध्यम से आउटवर्ड सप्लाई/बिक्री घोषित करते हुए बिना वास्तविक आउटवर्ड सप्लाई/बिक्री के माह मई 2025 में दाखिल जीएसटी रिटर्न में बोगस फर्जी आईटीसी रुपये 18,96,53,679 पास आन तथा जीएसटी आर -3 बी में बिना वास्तविक माल प्राप्त किए बोगस आईटीसी 18,96,80,190 क्लेम किया गया । इसी प्रकार अभियुक्तगण द्वारा फर्जी बोगस आईटीसी कुल 02 फर्मों जिसमें श्री अल्फा इंटरप्राइजेज, गुरुग्राम व सर्व श्री राधे इंटरप्राइजेज, दिल्ली के माध्यम से धोखाधड़ी, जालसाजी करते हुए सरकार को भारी राजस्व की छति पहुँचाई गयी ।   जिसके सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
01.संदीप कुमार पुत्र स्व0 मुकेश कुमार निवासी ए-203/204 गली नं0-03 हरित विहार बुराडी नार्थ दिल्ली ।02.अमन उपाध्याय पुत्र छांगुर प्रसाद निवासी मकान नं0 125/124 नियर अपेक्स पब्लिक स्कूल गली नं0- 98/2 संतनगर बुराडी नार्थ दिल्ली ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-*
निरीक्षक अपराध  राकेश कुमार सिंह, उ0नि0  अशोक कुमार दूबे, का विद्या सागर, का0 अजीत कुशवाहा ।
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, दिल्ली में सुपीरियर ग्रुप का गौरवपूर्ण क्षण
रमेश दूबे

दिल्ली में आयोजित आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप मैच (कोका-कोला प्रायोजित) के अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने गौरव और प्रतिष्ठा का एक विशेष क्षण दर्ज किया। मैच के उद्घाटन समारोह के दौरान सुपीरियर ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री विशाल अग्रवाल जी ने मैदान पर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

उनकी उपस्थिति ने उत्कृष्टता, नेतृत्व और खेल भावना के प्रति सुपीरियर ग्रुप की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। स्टेडियम की ऊर्जावान वातावरण के बीच यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जहाँ खेल की भावना और संगठन की दूरदर्शिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाते हुए कंपनी के सीईओ श्री आशीष सेठी तथा सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स हेड डॉ. सुनील कुमार मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सक्रिय सहभागिता निभाई।उनकी उपस्थिति ने सुपीरियर ग्रुप के मजबूत नेतृत्व और मूल्यों का प्रतिनिधित्व किया।

ऐसे प्रतिष्ठित मंच न केवल क्रिकेट की भावना का उत्सव मनाते हैं, बल्कि हमारे समूह की विकास, टीमवर्क और राष्ट्रीय गौरव के प्रति प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करते हैं। सुपीरियर ग्रुप उसी जुनून, संकल्प और विजयी भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह सच्चे विजेताओं की पहचान है। मैच के दौरान गौरव शर्मा और राहुल प्रताप की उपस्थिति रही। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज – उत्कृष्टता की प्रेरणा, नेतृत्व का उत्सव।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया गया
रमेश दूबे

जिलाधिकारी जनपद संतकबीरनगर  अलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रुप से आगामी पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर परिसर में शिवरात्री पर्व के सम्बन्ध मे की जा रही तैयारियो के दृष्टिगत भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई एवं मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी । महोदय द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैम्प आदि स्थापित करने के लिये बताया बताया गया साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रधालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे,  यातायात प्रभारी परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व मेला प्रबन्धन कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे ।
दूसरे की गोद भरने के लिए एक माह के नवजात का अपरहण करने वाले सात अभियुक्त गिरफ्तार

रमेश दूबे


संत कबीरनगर।पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक  अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी  अभिमन्यु सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला  अनिल कुमार के गठित टीम द्वारा आज  10.02.2026 को कुल 07 अभियुक्तगणो को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।

*घटना विवरण-*  09.02.2026 को वादिनी द्वारा थाना बेलहरकला पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया का 08.02.2026 को समय लगभग सायं 05:00 बजे, जब वादिनी नरायनपुर से बाजार कर जंगल के रास्ते अपने घर वापस जा रही थी और अपने गांव के निकट पहुँची ही थी, तभी रास्ते में पीछे से आए एक अज्ञात पुरुष एवं एक अज्ञात महिला ने वादिनी की गोद में मौजूद उसका लगभग 01 माह का नवजात शिशु छीन लिया तथा जंगल की ओर भाग गए । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 28/2026, धारा 140(1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा टीम गठित कर नवजात शिशु की बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 143(4),3/5 बीएनएस की बढ़ोतरी किया गया ।*


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
राजेश यादव पुत्र रंगलाल निवासी भलुआं थाना तरैंया जनपद छपरा बिहार राज्य वर्तमान पता विधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
संगीता पत्नी राजेश यादव निवासी बिधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
राजकुमार पुत्र मोहरत निवासी मैलानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
पिन्टू पुत्र नेबूलाल निवासी वार्ड न0 8 बेलहर खुर्द न0प0 बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर ।
चन्दन जायसवाल पुत्र भजनलाल निवासी वार्ड न0 11 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
मोहिनी जायसवाल पत्नी चन्दन जायसवाल निवासी वार्ड नं0 11 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
सत्यप्रकाश जायसवाल पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी हयातगंज उत्तरी वार्ड न0 15 थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
• नवजात शिशु
• एक लाख साठ हजार रुपये नगद
• एक अदद कार
• एक अदद मोटरसाईकिल

*पूछताछ विवरणः-*

गिरफ्तार अभियुक्त राजेश यादव द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी संगीता, मोहिनी जायसवाल के घर नौकरानी का काम करती है । मोहिनी ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार सत्यप्रकाश जायसवाल की शादी 10-12 वर्ष पूर्व हुई है, परन्तु उनके पत्नी को कोई बच्चा नही हो रहा है, अगर कोई नवजात शिशु दिलवा दो तो मै तुम्हे मुहमांगी कीमत दुंगी, इसी बात को लेकर मेरी पत्नी संगीता ने अपने बहन के लड़के पिन्टू से बात की थी, तो पिन्टू ने ग्राम जंगल बेलहर के रहने वाले फूलचन्द को एक माह पूर्व हुए नवजात शिशु को खरीदने हेतु कहा तो फूलचन्द ने पिन्टू को मना कर दिया तो पिन्टू ने उक्त बात मुझे तथा मेरी पत्नी संगीता को बताया । तब पैसे के लालच मे मैं तथा मेरी पत्नी एंव मेरे साढ़ू राजकुमार  08.02.2026 को नरायनपुर पंहुचे वहां पर योगी बारी पुत्र रमेश निवासी छितौना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व पिन्टू मिले । उसी समय फूलचन्द की पत्नी अपने नवजात बच्चे व तीन साल की एक लड़की के साथ बाजार आयी थी तो वहीं से हम लोगो ने योजना बनाकर मोटरसाईकिल से निकले तथा जंगल के पहले राजकुमार गाड़ी खड़ी कर रुक गया तथा मैं व मेरी पत्नी जंगल में आगे जाकर आड़ लेकर छिप गये कुछ देर बाद फूलचन्द की पत्नी जब हम लोगो के पास पहुंची तो नवजात शिशु उनसे छीन कर भाग गये ।

आगे आकर राजकुमार मोटरसाईकिल के साथ खड़ा था । हम तीनो लोग उसी मोटरसाईकिल से नवजात शिशु को लेकर राजकुमार के घर मैलानी जाकर रातभर रुके । मेरी पत्नी ने मोहिनी जायसवाल को बताया कि आपका काम हो गया है आप पैसा देकर के बच्चे को ले जाईये ।  बालू शासन पुल के पास नवजात शिशु को मोहिनी जायसवाल, चन्दन व अपने रिश्तेदार सत्यप्रकाश जायसवाल के साथ नवजात शिशु को लेने आयी थी । नवजात शिशु व पैसे का लेन देन कर रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक  अजय कुमार सिंह, हे0का0 विवेक कुमार राय, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 वीर बहादुर यादव, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा, का0 अरूण हलवाई ।प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला  अनिल कुमार, उ0नि0  नन्दा प्रसाद, उ0नि0  रविन्द्र नाथ शर्मा, हे0का0 राजीव सिंह यादव, का0 राहुल कुमार, का0 बृजेश सिंह, का0 रोहित कुमार, म0का0 बैष्णवी शुक्ला, म0का0 अंजूलता ।
सर्विलांस प्रभारी उ0नि0  अभिमन्यु सिंह, का0 ज्ञान प्रकाश सिंह, का0 अमरजीत मौर्या, का0 नितीश कुमार ।महिला थाना प्रभारी  पूनम मौर्या, म0का0 विनीता सिंह ।

नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 1010/ 2026 धारा 2(b)(1),2(b)(6),3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त दयानन्द शर्मा पुत्र रामकमल निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 09.02.2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. दयानन्द शर्मा पुत्र रामकमल निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 563/2025 धारा 305b,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02. मु0अ0सं0 574/2025 धारा 305b,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03. मु0अ0सं0 575/2025 धारा 305b,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमा पाण्डेय, उ0नि0 मनीष जायसवाल, का0 प्रशांत विक्रम सिंह, का0 बलराम यादव ।