/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार Sant Kabir Nagar
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
           
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 62/ 2026 धारा 3(1)/2(b)(ii) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप चौधरी पुत्र रामजी निवासी कुर्थिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 02.02.2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
01. प्रदीप चौधरी पुत्र रामजी निवासी कुर्थिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 837/2025 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार पाठक, उ0नि0 श्री इल्ताफ खां ।
धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर/धनघटा। धनघटा पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं लालकेश उर्फ़ केसे पुत्र स्व. चौथी निषाद और सिकन्दर निषाद पुत्र लालचंद निषाद, जो तुर्कवलिया नायक थाना धनघटा के निवासी हैं।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र की पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा  जयप्रकाश दूबे की टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए न्यायालय भेजा गया।

आपराधिक इतिहास:

लालकेश उर्फ केसे: मु0अ0सं0 540/2025, धारा 274 बीएनएस एवं 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना धनघटा।

सिकन्दर निषाद: मु0अ0सं0 540/2025, धारा 274 बीएनएस एवं 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना धनघटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 श्री लालबिहारी निषाद, का0 रवि चौरसिया, का0 अनिल प्रसाद।
सुपीरियर ड्रिंक्स प्रा. लि., नागपुर में कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
रमेश दूबे

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में, सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर में कोका-कोला के सहयोग से कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का सफल और प्रभावशाली आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के सीईओ आशीष शेट्टी ने किया। इस अवसर पर प्लांट डायरेक्टर श्री अनूप अग्रवाल, डायरेक्टर श्री नवनीत गर्ग, सीएचआरओ एवं हेड – कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, सेल्स जीएम जयपाल, सुभदत्ता, सुबोध पंडित, आलोक अग्रवाल, सुजीत, प्रवीण सहित संपूर्ण सेल्स टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
MIT मार्क 3.0 पहल कोका-कोला की मार्केट इम्पैक्ट, टीम इंटीग्रेशन और कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस की रणनीतिक सोच को दर्शाती है। इस अवसर पर सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की पूरी टीम और सेल्स फोर्स ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि कोका-कोला के उत्पादों को प्रभावी ढंग से हर बाजार तक पहुँचाया जाएगा और ग्राहकों के साथ संबंधों को और सशक्त किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत, सेवा और प्रतिबद्धता की भावना के साथ चालीस सेल्स वाहनों के काफिले को एक साथ रवाना किया गया, जो महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण बाजारों को कवर करेंगे। इस मार्केट एक्टिवेशन ड्राइव का नेतृत्व सीईओ  आशीष शेट्टी ने किया, जो लीडरशिप फ्रॉम द फ्रंट और उत्कृष्ट निष्पादन का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन ने टीम को नववर्ष के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अधिक ऊर्जा, उच्च लक्ष्यों और अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।
सीएचआरओ एवं हेड – कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम के समर्पण, सहयोग और उत्साह के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम नेतृत्व के मजबूत समन्वय, बाजार की तत्परता और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो सुपीरियर ग्रुप की विकास, सेवा उत्कृष्टता और कोका-कोला के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली श्री रजनीश राय की की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 49/ 2026 धारा 3(1)/2(बी)(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. शिव प्रकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 सजनलाल अग्रहरि, 02.कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि, 03.कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास पुत्रगण शिव प्रकाश अग्रहरि निवासीगण मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 01.02.2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
01.शिव प्रकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 सजनलाल अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
02.कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि पुत्र शिव प्रकाश अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
03.कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास पुत्र शिव प्रकाश अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
*आपराधिक इतिहास*
01 शिव प्रकाश अग्रहरि
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307,504,506 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
02 कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307,504,506 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
03. कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307,504,506 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- थानाध्यक्ष रजनीश राय, हे0का0 तबरेज अहमद, हे0का0 श्रीकान्त यादव, हे0का0 मिथिलेश्वर चौधरी, का0 बब्बल यादव, का0 अभिषेक सिंह, म0का0 पूजा चौहान ।
महुली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद


रमेश दूबे

संतकबीरनगर ,जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार  मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 39/2026 धारा 87,137(2), 351(3),352 बीएनएस थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता गोपाल पुत्र स्व0 धर्णदेव निवासी कोड़रा भुवाल पट्टी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 30.01.2026 को मैन्सीर तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
                
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 27.01.2026 को थाना महुली पर वादिनी की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-  उ0नि0  अनिल प्रकाश पाण्डेय, का0 विकास गौड, म0हे0का0 लालमुनि गुप्ता ।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ को कोका-कोला का “इम्पैक्ट मेकर अवार्ड–2025”, 20% ग्रोथ और 4% मार्केट शेयर के साथ रचा इतिहास

रमेश दूबे

एनसीआर में आयोजित एक भव्य समारोह में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ को कोका-कोला द्वारा प्रतिष्ठित “विनर – इम्पैक्ट मेकर अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीते वर्ष कंपनी द्वारा कोका-कोला उत्पादों में 20 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि और 4 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा सीईओ श्री आशीष सेठी की रणनीतिक दिशा में कंपनी ने यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। यह पुरस्कार सुपीरियर ग्रुप की मजबूत रणनीति, उत्कृष्ट क्रियान्वयन और बाजार विस्तार की क्षमता का प्रमाण है।
इस अवसर पर ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉरपोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि “एक टीम, एक लक्ष्य और एकजुट प्रयास” का परिणाम है। उन्होंने वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्ष में टीम इससे भी बेहतर परिणाम हासिल करेगी।
पुरस्कार को गर्व के साथ सीईओ श्री आशीष सेठी, डायरेक्टर श्री अनूप अग्रवाल तथा सेल्स हेड (जबलपुर) श्री विनीत शर्मा ने प्राप्त किया, जो पूरे सुपीरियर ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है।
इस उपलब्धि पर वाइस चेयरमैन ने समस्त सुपीरियर ग्रुप परिवार को बधाई देते हुए कहा,
“यह सफलता कोई मंज़िल नहीं, बल्कि एक मजबूत आधार है। हमें यहीं नहीं रुकना है। आगे की यात्रा बड़े सपनों, सटीक रणनीतियों और और भी प्रभावशाली प्रदर्शन की मांग करती है। हम सभी मिलकर चुनौतियों को अवसर में बदलेंगे और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेंगे।”
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि ग्रुप की सफलता का मूल मंत्र टीमवर्क, अनुशासन और विकास, नवाचार तथा बाजार नेतृत्व के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है।
यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता, मजबूत नेतृत्व और कोका-कोला के साथ साझेदारी में सतत मूल्य सृजन के संकल्प का सशक्त प्रमाण है।
25 लाख रुपये रुपए मूल्य के गुमशुदा मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर मोबाइल धारकों को सौंपा

रमेश दूबे

मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी हुये आनंद विभोर:- संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से दिया धन्यवाद

गुम मोबाइल की चिंता खत्म:-  CEIR पोर्टल से मिल रहा आमजन को सीधा लाभ

तकनीक के सहारे बड़ी सफलता, ओएलएक्स ऐप पर बेचा गया मोबाइल पुलिस ने खोज निकाला

गैर प्रांत ही नहीं विदेश तक पहुँची पुलिस की तकनिकी पकड़, सऊदी अरब से ट्रेस हुआ गुमशुदा मोबाइल

              पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद / सर्विलांस सेल श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 121 मोबाइल (एंड्राएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये) बरामद किया गया । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे । जिसके अनुपालन में निम्नलिखित मोबाइल को भिन्न- भिन्न स्थानो से बरामद किया गया । मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी आनंद विभोर हो गये तथा संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया ।
                               बारामदगी के क्रम में गैर प्रांत बिहार, मध्यप्रदेश, तमिलनाड़ु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों समेत विदेश तक पुलिस की तकनिकी पकड़ से सऊदी अरब से सदाबखान पुत्र वसी अहमद निवासी चम्मनगंज कानपुर का मोबाइल बरदहिया बाजार से गुम होने के पश्चात सऊदी अरब से ट्रेस हुआ।
इसी क्रम में 01. संजय चौधरी पुत्र चुरमी निवासी वैशाली बिहार की मोबाइल महराजगंज से, 02. शिक्षक ज्योति प्रकाश तिवारी पुत्र नारायण निवासी बैरियो जनपद बलिया का मोबाइल जनपद अम्बेडकरनगर बस्ती बार्डर, 03. नंदनी प्रजापति पुत्री योगेन्द्र निवासी कोपिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर की मोबाइल जनपद गोरखपुर समेत 121 अदद गुमशुदा मोबाइल को संतकबीरनगर की सर्विलांस टीम द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी करायी गयी ।

बरामदगी- 121 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये) ।

नोट- चोरी / गुम हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN बेवसाइट पर दर्ज करके IMEI ब्लाक / ट्रेस किया जा सकता है, शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व सम्बन्धित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नम्बर, IMEI नम्बर व मॉडल नम्बर की आवश्यकता होती है ।

मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम-
 प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार । 
 जनपद के समस्त थानों पर CEIR.GOV.IN पर नियुक्त सभी कर्मचारीगण ।

नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।
77वे गणतंत्र दिवस की रही धूम, देश के उपलब्धियों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय त्योहार
रमेश दूबे

*राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक प्र०*
*छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका*
*बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य*

हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया।
एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्रत्यासी डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय ने सभी संस्था कर्मियों एवं बच्चों को एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाया। अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने पूरे नगर पंचायत हरिहरपुर में प्रभात फेरी निकाली तथा वीर रस के स्लोगन भारत माता की जय, वंदे मातरम, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां का हमने पहना आदि नारे से पूरा नगर गुंजायमान हो गया।
सभी बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने कहा कि देश के लाखों सपूतों की शहादत के बाद देश को आजादी मिली है। इस आजादी को तरक्की के शिखर पर स्थापित करने के लिए हम सभी को अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि देश और समाज की तरक्की में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। अपना सर्वस्व न्योछावर करके आज देश को आजादी मिली है, और बड़े परिश्रम के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। तबसे लेकर आज तक हम पूरे विश्व को अपने ताकत का एहसास करा रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जाति, धर्म और संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर अमर शहीदों के सपनो का हिंदुस्तान बनाने की जिम्मेदारी हम सब भारतीयो की है। आज हमारे विद्यालय के बच्चे उसी संकल्प को धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इस गणतंत्र दिवस समारोह मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय, प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव, विद्यालय कॉर्डिनेटर उत्कर्ष राय, अंकिता श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुमार, नागेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, अभिनव रंजन, सूरज कुमार, मोहन कुमार, रामाज्ञा उर्फ मुन्ना सर, सविता श्रीवास्तव, कविता प्रजापति, मुस्कान गुप्ता, मुस्कान पांडेय, विनीता यादव, सौम्या यादव, सरिता त्रिपाठी, निक्की गुप्ता, मुस्कान मद्धेशिया, मुस्कान पांडेय, सीमा गौड़, नेहा कुमारी, माया शर्मा, सुकन्या आदि सैकड़ों संस्था कर्मी मौजूद रहे।
हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास पर हुई युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 1120/2025, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352, 61(2), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी अतरौरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को चनवापार पोखरा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार यह मामला दिनांक 01 दिसंबर 2025 का है, जब वादी काशीनाथ त्रिपाठी, निवासी रुदौली उर्फ मठिया, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के पुत्र संतोष त्रिपाठी उर्फ भोला की मेंहदावल बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में दिनांक 02 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार  न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ईमानदारी की मिसाल पेश की व्यापारी नेता राम अजोर कसौधन ने गलती से आए ₹60000 लौटाए

रमेश दूबे

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री एवं कसौधन ट्रेडर्स (आयुर्वेदिक दवाओं के थोक विक्रेता) के संचालक व्यापारी नेता राम अजोर कसौधन ने ईमानदारी और नैतिकता की एक सराहनीय मिसाल पेश की है।


दिनांक 22 जनवरी 2026 की शाम को प्रदीप यादव नामक व्यक्ति द्वारा अपने किसी संबंधी को पैसा भेजने के दौरान गलती से वह रकम व्यापारी नेता राम अजोर कसौधन के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई। पैसे के गलत खाते में चले जाने से प्रदीप यादव काफी परेशान हो गए।
जब इस विषय की जानकारी श्री कसौधन को हुई तो उन्होंने तुरंत प्रदीप यादव को आश्वस्त किया कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और वे अगले दिन आकर निश्चिंत होकर अपनी राशि वापस ले सकते हैं।


रात भर चिंता में रहे प्रदीप यादव को सुबह स्वयं श्री कसौधन ने फोन कर बैंक आने के लिए बुलाया।



इसके बाद व्यापारी नेता राम अजोर कसौधन ने तत्परता दिखाते हुए बैंक जाकर अपना खाता चेक किया और प्रदीप यादव को बुलाकर उनकी मेहनत की कमाई की पूरी रकम चेक के माध्यम से उनके खाते में वापस कर दी।
व्यापारी नेता द्वारा किया गया यह कार्य समाज में ईमानदारी, भरोसे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला है। उनके इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। इस नेक कार्य के लिए व्यापारी नेता राम अजोर कसौधन का सभी ने हृदय से धन्यवाद किया है।