77वें गणतंत्र दिवस–2026 के पावन अवसर पर ध्वजारोहण एवं पदक-प्रशस्ति चिह्न वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चतुर्थ वाहिनी पीएसी में सेनानायक महोदय सर्वेश कुमार मिश्र(आईपीएस) द्वारा सर्वप्रथम वाहिनी क्वार्टर गार्ड में विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा अनुशासन एवं कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई गई।इसके पश्चात उत्कृष्ट सेवाओं हेतु मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त अधिकारी कर्मचारियो को सेनानायक द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के क्रम में तत्पश्चात वंदे मातरम्’ का भावपूर्ण वादन किया गया जिसके उपरांत राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन सम्पन्न कराया गया।
अंत में सेनानायक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियो को मिष्ठान एवं लड्डू वितरण कर कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।कार्यक्रम में सहायक सेनानायक अब्दुल रज्जाक सहायक सेनानायक द्वितीय राजकुमार सिंह यादव सहायक सेनानायक तृतीय ज्योत्सना मिश्रा सहायक सेनानायक (एसएसएफ)प्रथम प्रेम प्रकाश यादव सहायक सेनानायक द्वितीय उमेश कुमार पाण्डेय कासो चित्रकूट एयरपोर्ट मनीष यादव सहित वाहिनी के अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारीगण प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।


















शिक्षा.उद्योग.कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश




Jan 27 2026, 19:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k