/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 200 किलो महुआ लहन नष्ट Sant Kabir Nagar
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 200 किलो महुआ लहन नष्ट

रमेश कुमार

संत कबीर नगर।जिलाधिकारी संत कबीर नगर के आदेशानुसार चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी संत कबीर नगर के निर्देशन में आज  आबकारी निरीक्षक धनघटा राज किशोर मय आबकारी स्टाफ एवं पुलिस चौकी लोहरैया इंचार्ज आशुतोष मणि त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से घौराग गांव में दबिस दी गई। दौरान दबिश 200 किलो महुआ लहान मौके पर विनष्ट किया गया।


मौके से कच्ची शराब कारोबारी पुलिस के आने की सूचना लगते ही भाग निकले लगातार आबकारी विभाग और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है जिससे कच्ची कारोबारी में दहशत मची हुई है।
महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिक को बहला फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले का वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभय नाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना महुली पुलिस द्वारा* मु0अ0सं014/2026 धारा 115(2)/137(2) बीएनएस व 5के/6 पाक्सो एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता सोनु उर्फ अजय कुमार पुत्र जयराम निवासी भिटकिनी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को भगता मोड़ के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 11.01.2026 को थाना महुली पर वादिनी की नाबालिक पुत्र को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 18.01.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 श्री परवेज अहमद, का0 सुनील कुमार सिंह ।
"स्थानीय शिल्प, वैश्विक पहचान विधायक गणेश चौहान

रमेश दूबे 

संत कबीर नगर।मंगलम मैरेज हॉल खलीलाबाद संत कबीर नगर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह पहल न केवल हमारी पारंपरिक कला को जीवित रखेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। वहां पर प्रशिक्षण के लिए बना रहे भोजन के गुणवत्ता की भी जांच की गई इस अवसर पर सुदर्शन चौहान ,परमजीत चौहान विरेंद्र चौहान दिलीप गुप्ता संजय चंद्रा निहाल प्रिंस सिंह नीलेश पांडे जिला समन्यवक यूपीकॉन ओम प्रकाश वर्मा, राजकुमार शर्मा ,उपायुक्त उद्योग,पंकज कुमार पांडेय ,सहायक प्रबंधक ,विशाल श्रीवास्तव ,उद्यमी मित्र,जितेंद्र कुमार ,कनिष्ठ सहायक एवं लगभग 200 प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

धनघटा पुलिस को एक और बड़ी सफलता, 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान नटवाबर तिराहे से दबोचा गया आरोपी, NDPS एक्ट में भेजा गया न्यायालय

रमेश दूबे

संतकबीरनगर जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में धनघटा पुलिस को एक और उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तथा भ्रमण क्षेत्र के दौरान नटवाबर तिराहा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय पुत्र इन्द्रमोहन निवासी सेमरी, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई  सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए की गई। इसके उपरांत अभियुक्त को आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 57/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल शरद कुमार राय एवं कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे। धनघटा पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की 19986/- रुपये की धनराशि कराई गयी वापस
संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत 19986/ रुपये की धनराशि वापस कराई गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्होंने गूगल पे के माध्यम से अपने रिश्तेदार को पैसा भेजा गया था जो फेल्ड हो गया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी लेने के लिए पीड़ित द्वारा सर्ज इंजन से गूगल पे कस्टमर केयर का हेल्पलाइन नम्बर सर्च किया गया परन्तु गलत नम्बर पर काल कर दिया गया जिससे गूगल पे कस्टमर केयर से बात न होकर फ्राडर के पास काल चला गया, उससे बात करने पर उसके द्वारा पीड़ित से ओटीपी लेकर फ्राड कर दिया गया । प्रार्थना पत्र मिलते ही साइबर क्राइम थाना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, साइबर क्राइम टीम द्वारा संबंधित बैंक और भुगतान गेटवे से संपर्क स्थापित कर ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया, साइबर क्राइम पुलिस के त्वरित तकनीकी हस्तक्षेप के कारण धोखाधड़ी की पैसा वापस करवाया गया । इस पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी ।

रिकवर कराने वाले अधि0/कर्मचारीगण- प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री जय प्रकाश चौबे, आ0 रामप्रवेश मद्देशिया, आ0 धीरेन्द्र कुमार, आ0 सौरभ यादव ।
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील करती है कि:-
• किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें ।
• बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल / मैसेज पर विश्वास न करें ।
• किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।
• साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें ।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का बिहार में निवेश, औद्योगिक विकास को नई गति

रमेश दूबे

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रबंध निदेशक श्री मनीष अग्रवाल तथा सीएचआर एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सुपीरियर ग्रुप द्वारा नालन्दा, बिहार स्थित चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड के टेकओवर एवं उसके सुचारु संचालन की विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) से भी मुलाकात कर प्लांट संचालन के दौरान आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। इस पर अपर पुलिस महानिदेशक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि उद्योगों की सुरक्षा और निर्बाध संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “बिहार तभी तेजी से आगे बढ़ेगा जब उद्योगों और उद्यमियों को पूर्ण सुरक्षा और अनुकूल वातावरण मिलेगा।” साथ ही उन्होंने बिहार में निवेश कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुपीरियर ग्रुप का आभार व्यक्त किया।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार एथनॉल आधारित उद्योगों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। एथनॉल उत्पादन न केवल किसानों को उनकी फसलों—विशेषकर मक्का, गन्ना और चावल—का बेहतर मूल्य दिलाएगा, बल्कि यह राज्य की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को देश का एक प्रमुख ग्रीन एनर्जी और एथनॉल हब बनाने की दिशा में सरकार उद्योगों के साथ मिलकर काम कर रही है, और सुपीरियर ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित निवेशकों की भागीदारी से यह लक्ष्य और तेज़ी से हासिल होगा।

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार पुलिस प्रशासन और सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुपीरियर ग्रुप राज्य के औद्योगिक विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भेंट बिहार में उद्योगों के लिए सकारात्मक निवेश वातावरण और सरकार–उद्योग समन्वय का सशक्त उदाहरण बनी, जो राज्य के आर्थिक विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
2 किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रमेश दूबे

संतकबीरनगर  । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त नाम पता साधू उर्फ मो. अजीज पुत्र रुआब अली निवासी सेमरी गनेशपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम औराडाड़ के पास से 02 किलो अवैध गाँजा के साथ के गिरफ्तार कर आज दिनांक 15.01.2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।




गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
साधू उर्फ मो. अजीज पुत्र रुआब अली निवासी सेमरी गनेशपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।                              
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0स0 27/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी- 




• 02 किलो अवैध गाँजा ।
• 01 अदद मोटर साइकिल ।
• 01 अदद मोबाइल ।
• 220 नगद रुपये ।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
 मु0अ0स0 57/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
 मु0अ0स0 487/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
 मु0अ0स0 307/2023 धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
 मु0अ0स0 507/2021 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
 मु0अ0स0 313/2025 धारा 112/305A/313/317(2)/331(3) बीएनएस0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री जय प्रकाश दूबे, प्रभारी चौकी जगदीशपुर उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 रजनीश यादव, का0 महेन्द्र निषाद, का0 मुकेश कुमार, का0 अनिल प्रसाद, का0 सत्यम सिंह, का0 जितेन्द्र यादव ।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा प्रधानमंत्री स्किल्ड इंडिया योजना के अंतर्गत इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम
रमेश दूबे

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार की प्रधानमंत्री स्किल्ड इंडिया योजना को सशक्त रूप से धरातल पर उतारा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को समाप्त कर विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण से जोड़ना है, ताकि वे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें बल्कि व्यावहारिक कौशल भी अर्जित कर सकें।




इसी क्रम में सुपीरियर ग्रुप के सभी प्रमुख यूनिट —
सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर; नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर; उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, जबलपुर; इंडो यूरोपियन बेवरेज लिमिटेड, औरंगाबाद; सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जम्मू; चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड, बिहार; तथा सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बरेली — में छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण (Industrial Visit) आयोजित किया जा रहा है।





इस पहल के अंतर्गत
एसडीपीएल नागपुर में पंडित बचरज व्यास विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को तकनीकि कौशल प्रदान किया गया।
एनडीपीएल बिलासपुर में चौकसी ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों एवं छात्राओं, तथा यूबीएल जबलपुर में आदर्श महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को
प्लांट विजिट के माध्यम से आधुनिक औद्योगिक तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानक एवं कार्य संस्कृति की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।






यह पूरा कार्यक्रम प्लांट एचआर के समन्वय एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर प्लांट हेड श्री राजीव डोंभरे, ज्ञान पाण्डेय, सौरभ दुबे, राघवेंद्र, अजय यादव, अमित महर्षि एवं अनुपम मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वयं विद्यार्थियों को उद्योग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
सीईओ श्री आशीष शेट्टी ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,
“अब शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं रही है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण से छात्र वास्तविक कार्य-परिस्थितियों को समझ पाते हैं, जो उनके भविष्य के करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।”
वाइस चेयरमैन ने बताया की
“प्रधानमंत्री स्किल्ड इंडिया योजना भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाने की एक ऐतिहासिक पहल है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का संकल्प है कि हम शिक्षा संस्थानों और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु बनें। इंडस्ट्रियल विजिट के माध्यम से हम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य-परिस्थितियों से परिचित कराकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि आज के विद्यार्थी ही कल के कुशल पेशेवर और राष्ट्र निर्माता बनेंगे।”
सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा की
“सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को गंभीरता से निभाता रहा है। प्रधानमंत्री स्किल्ड इंडिया योजना के अंतर्गत छात्रों को उद्योग से जोड़ना एक दूरदर्शी कदम है। मैं सभी प्लांट एचआर, प्लांट हेड, प्लांट मैनेजर एवं निदेशकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।”
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की यह पहल न केवल विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, दक्ष एवं उद्योग-तैयार नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम भी सिद्ध हो रही है।
संत कबीर नगर में एनकाउंटर का सिलसिला जारी, 4 दिन में तीसरी मुठभेड़ से मचा हड़कंप
रमेश दूबे संत कबीर नगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत संत कबीर नगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के वांछित और ₹25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीते चार दिनों में यह तीसरी पुलिस मुठभेड़ है, जिससे जिले में अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस और एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ इनामी बदमाश पुलिस को सूचना मिली थी कि गौकशी के एक मामले में वांछित और फरार चल रहा अपराधी अनीश पुत्र मोहम्मद नईम, निवासी करमाखान, इस्लामाबाद से करमाखान जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने तड़के करीब 2:20 बजे इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। तमंचा, कारतूस बरामद, जिला अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। उसकी तलाशी में .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस कार्रवाई के आधार पर थाना दुधारा में मु0अ0सं0 12/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। लंबा आपराधिक इतिहास, गौकशी से गैंगस्टर एक्ट तक केस दर्ज गिरफ्तार अभियुक्त अनीश कोई साधारण अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ दुधारा थाने में गौवध निवारण अधिनियम, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से वह पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय कुमार सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। अपराधियों को सख्त संदेश लगातार हो रही मुठभेड़ों से साफ है कि संत कबीर नगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ किसी भी सूरत में ढील देने के मूड में नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ गौकशी गिरोह को झटका दिया है, बल्कि जिले के अन्य अपराधियों को भी कड़ा संदेश दिया है कि कानून से भागना अब आसान नहीं होगा।
मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली खलीलाबाद *अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज  गौकशी में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला को कानपारा परसौना रोड पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।
*बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।*


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
01. अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर । (घायल)

*अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक का अपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 08/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरणः-*
 01 अदद .315 बोर अवैध तमंचा ।
 01 अदद जिंदा कारतूस ।
 01 अदद खोखा ।
 01 अदद मोबाइल ।
*घटना का विवरणः-*
               आज प्रातः लगभग 05:00 बजे थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर ने सूचना दिया की थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला आया है और कही भागने की फिराक में है, इस सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम द्वारा कानपारा परसौना रोड पुलिया के पास पहुचने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया । पुलिस की जबाबी फायरिंग में अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिनके पैर में गोली लगी है । मौके पर घायल गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अदद .315 बोर अवैध तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद खोखा, 01 अदद मोबाइल बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को तत्काल सी0एच0सी0 सेमरियांवा पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल भेज दिया गया है नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
01. प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा  अरविन्द शर्मा मय टीम।