दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर झामुमो ने लिया संकल्प
हजारीबाग : अटल चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने भावुक शब्दों में कहा कि यह पहला अवसर है जब दिशोम गुरु का जन्मदिवस हम सब उनके बिना मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि “नम आंखों के साथ हम सब आज उन्हें याद कर रहे हैं, लेकिन साथ ही यह संकल्प भी ले रहे हैं कि उनके सपनों का झारखंड बनाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। बेदिया ने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निगम चुनाव दलगत आधार पर न हों, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने समर्थित उम्मीदवार महापौर पद सहित हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में उतारेगी।
इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के निर्माता हैं। “अलग झारखंड राज्य का सपना उन्होंने देखा था, जो आज हम सबको मिला है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि उस राज्य को सजाने-संवारने और सामाजिक न्याय, आदिवासी-अस्मिता तथा जनहित की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करें।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की विचारधारा आज भी झारखंड की राजनीति को दिशा देने का काम कर रही है।
वहीं जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे। “उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। झामुमो उनके सपनों के झारखंड को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है, जिसके लिए दिशोम गुरु ने जीवन भर संघर्ष किया।
कार्यक्रम के दौरान झामुमो का जनाधार और मजबूत हुआ। जिला प्रवक्ता कुणाल यादव के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता बबलू चंद्रवंशी, कुमार अमरीश, अजय यादव, रोहित रजक, सुरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराया गया।
इस मौके पर इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, राजा खान, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, टेकोचंद महतो,जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, निसार अहमद, राजीव वर्मा, राजदेव यादव, बीरबल कुमार, गणेश मेहता, सत्येंद्र मेहता, अब्दुल सलाम, देवानंद, राम जय मेहता, राजेंद्र कुशवाहा, रामकुमार मेहता, राजेश मेहता, रंजीत मेहता, कुदुस अंसारी, श्वेता दुबे, कमाल कुरैशी, दयानंद मेहता, मो कुर्बान, कपिलदेव चौधरी, संजय प्रजापति, प्रदीप मेहता समेत कई अन्य लोग शामिल थें।

हजारीबाग : अटल चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया गया.
हजारीबाग: जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (हजारीबाग) से 31 दिसंबर 2025 की रात फरार हुए 3 कैदियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद (IPS) के नेतृत्व में गठित SIT ने 12 दिनों के भीतर इस चुनौती को सुलझा लिया।
हजारीबाग - कड़ाके की ठंड के बीच हजारीबाग यूथ विंग द्वारा चलाया जा रहा शीतकालीन राहत अभियान पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। संस्था अब तक 850 कंबलों का वितरण कर चुकी है, जो उसके संगठित प्रयासों और मजबूत सेवा-संकल्प को दर्शाता है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह शीतकालीन राहत अभियान पूरे ठंड के मौसम में बिना किसी बाधा के जारी रहेगा। इसके साथ ही रात्रिकालीन सेवाएं भी निरंतर संचालित की जा रही हैं, ताकि अचानक सामने आने वाले जरूरतमंदों को भी तुरंत सहायता मिल सके। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई दी राहत और संतोष इस अभियान की सार्थकता को स्वयं बयान कर रही थी। भीषण ठंड में यह सहायता उनके लिए केवल वस्त्र नहीं, बल्कि सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बनकर सामने आई। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी के रूप में सांसद प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी लब्बू गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही, जबकि उनके सहयोगी के रूप में कुणाल कुमार उर्फ हैप्पी ने पूरी तत्परता से जिम्मेदारी निभाई। दिसंबर माह से प्रारंभ हुआ यह शीतकालीन राहत अभियान अब जिले में अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है। प्रत्येक सप्ताह 100 कंबल वितरण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों से सेवा की एक सशक्त श्रृंखला विकसित हो रही है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रही है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सेवा को दान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व मानकर कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे और हर व्यक्ति को गरिमा के साथ राहत मिले। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा ने हजारीबाग यूथ विंग द्वारा संचालित शीतकालीन राहत अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरी ठंड भर चलने वाली सुव्यवस्थित सेवा प्रक्रिया है। कंबल वितरण के साथ-साथ रात्रि सेवा,आपात स्थिति में तत्काल सहायता और अचानक सामने आने वाले जरूरतमंदों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संस्था ने संस्था सदैव एक्टिव है। राहत अभियान न केवल ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए ठोस सहारा बन रहा है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना की एक मजबूत मिसाल भी कायम कर रहा है। मौके पर अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खण्डेलवाल,संजय कुमार विकास केसरी,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल,सत्यनारायण सिंह,कैलाश कुमार,प्रिंस कसेरा,राजेश जैन,आलोक कुमार, लब्बू गुप्ता,कुणाल कुमार उर्फ हैप्पी,पवन गुप्ता,अजय पांडे,कुश पांडे एवं विशाल वाल्मीकि सहित कई लोग उपस्थित रहें।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग - आगामी कुछ दिनों से हजारीबाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बढ़ते ठंड को देखते हुए शनिवार को हजारीबाग के आर्य कन्या गुरुकुल में बच्चों को कंबल उपलब्ध करवाया गया। सांसद मनीष जायसवाल की ओर से उनका यह भेंट लेकर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और भाजपा नेत्री किरण यादव आर्ष कन्या गुरुकुल पहुंचे और बच्चों के लिए कंबल आर्ष कन्या गुरुकुल के प्राचार्य आचार्य कौटिल्य को सौंपा ।
जन-सुरक्षा को लेकर एक सशक्त पहल - वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आज हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्मल चौक स्थित वन विभाग प्रमंडल कार्यालय से हाथी-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं जान-माल की सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हजारीबाग जिले में लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच समाजसेवी सोनू कुमार प्रजापति ने एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए मानवता की मिसाल पेश की है। बाबू गांव पहुंचने पर उन्होंने देखा कि भुइया टोली में रहने वाले गरीब और असहाय परिवार ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं और उनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू कुमार प्रजापति पिछले 5 सालों से सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। वे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं और समय-समय पर जरूरत के अनुसार मदद पहुंचाते रहे हैं। ठंड, गर्मी या किसी भी आपात स्थिति में उनका सेवा भाव लगातार देखने को मिलता है।
रामगढ़ - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद शमनीष जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस, रामगढ़ सभागार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारतमाला परियोजना सहित रामगढ़ और हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा और जनहित से संबंधित गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और संवेदनशील बनाने की दिशा में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल निरंतर सकारात्मक पहल करते हैं। सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस पहल की गई है। यहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अक्सर होने वाली अनावश्यक देरी और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं।
Jan 11 2026, 17:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.6k