एसआईआर अभियान पार्टी का राष्ट्रीय कार्य है प्रत्येक कार्यकर्ता की सजग भागीदारी आवश्यक है-शंकर गिरि
![]()
प्रदेश मंत्री भाजपा ने यमुनापार जिला के एसआईआर समीक्षा कर बूथ भ्रमण व बैठक किया
कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत एसआईआर जुटान का आह्वान किया-जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल
संजय द्विवेदी,प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में यमुनापार जिला गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसआईआर) अभियान की जिला टोली के साथ बैठक कर प्रगति समीक्षा की गई।बैठक में विधान सभा में तक के कार्यो का परीक्षण किया गया तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत दिशा- निर्देश दिए गए।मुख्य अतिथि शंकर गिरि ने कहा एसआईआर अभियान पार्टी का राष्ट्रीय कार्य है इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सजग भागीदारी आवश्यक है।
हमें बूथ स्तर पर एक-एक मतदाता तक संगठन का संदेश और जानकारी सटीक रूप से पहुँचानी है।उन्होने आगे कहा कि संगठन की मंशानुरूप सभी विधान सभा क्षेत्रो में लक्ष्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।इसके पश्चात् उन्होने करछना विधान सभा के बूथ संख्या 61-62 धनुहा चाका का भ्रमण किया जहाँ उपस्थित बीएलओ से बूथ पर किए गए कार्यो की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव दिए।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बूथ पर मौजूद कार्यकर्ताओ से शत-प्रतिशत एसआईआर जुटान का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि संगठन के दिशा-निर्देशो के अनुसार सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाप्ति तक इसी गति से चलता रहेगा और जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रो में लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किए जाएंगे।
बैठक एवं बूथ भ्रमण में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल जिला प्रवासी अमरनाथ यादव सह प्रवासी कविता पटेल जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी अमित पाण्डेय पृथ्वी पटेल डॉ.देवी पटेल राजेश पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।









Dec 08 2025, 18:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.6k