देवघर के नावाडीह छठ पूजा समिति द्वारा अजय नदी में आयोजित छठ पूजा का उद्घाटन करेंगे- डॉ सुनील खवाड़े
देवघर:
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े करेंगे नावाडीह छठ पूजा समिति का उद्घाटन। पूजा शुरू होने से पहले खुद से जाकर डॉ सुनील खवाड़े ने पूरे छठ घाट का निरीक्षण किया और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होने वाले सुविधाओं का जायजा भी लिया। और व्यवस्था से पूरी तरह से संतुष्ट हुए।
कुछ खामियों को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया और कहा कि आने वाले छठ व्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,सचिव मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष भोला सिंह सहित रंजन जयकर,आशीष रवानी,सूरज गुप्ता, गौरव गुप्ता,सुरेश मोदी,अनिल गुप्ता,केशव सोनी,अभिषेक झा,लखन झा,दासों सिंह,रुद्र नारायण सिंह,मुकुंद सोनी,सिद्धार्थ सिंह,वीर सिंह, कुश सिंह,कुकी,अभिषेक सिंह, बिट्टू सिंह,वीणा सिंह,सूरज सिंह,अनिकेत सिंह,प्रिंस कुमार,मृत्युंजय सिंह,भूषण सोनी,सौरभ झा, जीतो दास,अंकुश सिंह,वीर सिंह ,गौरव झा सहित सभी सभी सदस्य मौजूद थे।
Oct 31 2025, 17:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k