दीपावली पर नगरवासियों को अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' की शुभकामनाएं।
कहा,"सावधानी के साथ मनाएं त्योहार,किसी को न हो असुविधा"
बलरामपुर: दीपों के पर्व दीपावली के साथ-साथ भैया दूज और अन्य त्योहारों के शुभ अवसर पर बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश श्री अंधकार को मिटाने का प्रतीक है। यह पर्व सभी को एकजुट होकर प्रेम,भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीयों और पटाखों को सावधानीपूर्वक जलाएं,ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और न ही किसी को कोई असुविधा हो।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि आतिशबाज़ी करते समय यह ध्यान रखें कि आस-पड़ोस के वृद्धजनों,बीमार व्यक्तियों,बच्चों और पशु-पक्षियों को कोई कष्ट न पहुंचे। सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे प्राकृतिक एवं प्रदूषण रहित तरीके से त्योहार मनाएं,जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और खुशियों का माहौल भी बना रहे।
अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने यह भी आशा व्यक्त की कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।
"सजाएं घर,जलाएं दीप,मगर सुरक्षा और सद्भावना को रखें सबसे ऊपर" इसी संदेश के साथ उन्होंने सभी नगरवासियों को एक सुरक्षित,पर्यावरण-संवेदनशील और आनंदमयी दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।
Oct 21 2025, 17:53