जदयू श्रम प्रकोष्ठ एवम तकनीकी की प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू
औरंगाबाद जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता सह काराकाट पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू को बिहार प्रदेश जनता दल(यूनाइटेड) के श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। जदयू श्रम प्रकोष्ठ एवम तकनीकी के प्रदेश अध्यक्ष ई ,रामचरित्र प्रसाद ने उन्हें मनोनयन का पत्र सौंपा है। श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में राजीव कुमार सिंह उर्फ राजा को दल की नीतियों, विचारों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में कारगर भूमिका निभाएंगी। और उनके मनोनयन पर जिले में हर्ष है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। पूर्व विधायक नबीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक, पूर्व विधायक रफीगंज सह जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ,जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृजमोहन मेहता, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष कमलेश सिंह , नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला सचिव रामानुज सिंह , केसर अली, रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी सोनू कुमार सोनी निखिल सिंह सहित अन्य एनडीए नेताओं ने बधाई दिए।
Oct 06 2025, 20:26