वारीगांव में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन
![]()
सिकरीगंज/गोरखपुरभारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वारीगांव में अन्नपूर्णा भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेवा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा ने की, जबकि संचालन विंध्याचल आजाद ने किया। कार्यक्रम में आगंतुकों के स्वागत समारोह का प्रतिनिधित्व प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह उर्फ बलवंत सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक संत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हर नागरिक आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेगा तभी देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। मुख्य अतिथि हरिकेश राम त्रिपाठी ने मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि यह अभियान देश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने हरित क्रांति की तरह आत्मनिर्भरता की दिशा में भी नया इतिहास लिखने की ठानी है।
खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ। उन्होंने स्वावलंबन को समय की आवश्यकता बताते हुए स्थानीय उत्पादन को अपनाने का आह्वान किया।
अन्नपूर्णा भवन उद्घाटन के अवसर पर उप जिलाधिकारी खजनी राजेश कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी बेलघाट परमेश्वर झा तथा प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह,खाद्य पूर्ति अधिकारी खजनी ने संयुक्त रूप से कोटेदार संजय सिंह को अन्नपूर्णा भवन का चाभी दिया। अधिकारीयों ने कोटेदार से कहा कि अब जनता को राशन वितरण अन्नपूर्णा भवन से ही करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मानित किया गया। जिनमें मंडल उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, जयहिंद मौर्या, रवि प्रताप चंद, महामंत्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, महेश सिंह, मंत्री कुनाल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, अमरजीत यादव, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश सिंह, सुनील यादव,विनय जायसवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उरूवां प्रमुख प्रतिनिधि कृपाशंकर उर्फ जुगनू दूवे ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर विस्तृत विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र नाथ ओझा, हरि प्रसाद, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Sep 27 2025, 19:29