प्रयागराज मण्डल में टिकट चेकिंग में 37,638 यात्रियों से वसूला गया 2.36 करोड़ रुपये जुर्माना
![]()
संजय द्विवेदी,प्रयागराज।यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में प्रयागराज मण्डल में विभिन्न प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाते है।मंडल यात्रियों को उत्तम भोजन शुद्ध पेयजल स्वच्छ शौचालय एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु स्टेशनों एवं गाड़ियों में नियमित रूप से टिकट चेकिंग अभियान संचालित करता रहता है।
प्रयागराज मंडल द्वारा 01से 20 सितम्बर 2025 तक चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में कुल 37,638 यात्रियों को प्रभारित कर ₹2,36,51,460/-जुर्माना वसूला गया।इसमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 19,748 यात्रियों से ₹1,52,66,680/-अनियमित यात्रा करने वाले 16,102 यात्रियों से ₹81,34,860/- तथा अनबुक्ड लगेज के 1,788 मामलों से ₹2,49,920/- वसूला गया।प्रमुख स्टेशनों पर जुर्माना विवरण प्रयागराज जंक्शन
8,362 यात्रियों से ₹56,32,185/-बिना टिकट : 4,503 यात्री, ₹37,96,345/-
अनियमित यात्रा : 3,841 यात्री, ₹18,33,740/-
अनबुक्ड लगेज : 18 मामले, ₹2,100/- प्रयागराज छिवकी 4,106 यात्रियों से ₹27,65,520/-बिना टिकट : 1,443 यात्री, ₹14,07,715/-
अनियमित यात्रा : 2,557 यात्री, ₹13,43,620/-
अनबुक्ड लगेज : 106 मामले, ₹14,185/- कानपुर सेंट्रल : 8,351 यात्रियों से ₹55,94,440/- बिना टिकट : 4,284 यात्री, ₹36,04,790/- अनियमित यात्रा : 3,496 यात्री, ₹19,26,300/- अनबुक्ड लगेज : 571 मामले, ₹63,350/- सूबेदारगंज 1,381 यात्रियों से ₹8,99,475/-बिना टिकट: 581 यात्री, ₹5,53,800/-
अनियमित यात्रा:644 यात्री ₹3,28,575/-अनबुक्ड लगेज : 156 मामले, ₹17,100/- टूंडला जंक्शन: 4,958 यात्रियों से ₹34,42,540/-
बिना टिकट : 3,049 यात्री, ₹24,87,540/-अनियमित यात्रा : 1,869 यात्री, ₹9,48,285/-अनबुक्ड लगेज : 40 मामले ₹6,715/- अलीगढ़ जंक्शन : 3,924 यात्रियों से ₹23,14,290/-
बिना टिकट : 2,239 यात्री, ₹15,77,275/-
अनियमित यात्रा :1,512 यात्री, ₹7,14,315/-अनबुक्ड लगेज: 173 मामले, ₹22,700/-
मिर्जापुर स्टेशन: 757 यात्रियों से ₹4,26,475/-
बिना टिकट : 248 यात्री, ₹1,81,645/-अनियमित यात्रा :486 यात्री ₹2,41,630/ -अनबुक्ड लगेज: 23 मामले, ₹3,200/-रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएँ, कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें तथा सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों के सम्मान और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की निरन्तर कामना करता है।अमित कुमार सिंह जनसम्पर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल उत्तर मध्य रेलवे।
Sep 24 2025, 19:30