प्रधानमन्त्री मोदी का जीवन गरीबों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है-अनामिका चौधरी।
![]()
सेवा पखवाड़ा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन मोदी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी जिला कार्यालय में लगी प्रदर्शनी।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने 1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान सेवा भाव से प्रेरित अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन गरीबों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरें घटाकर और तमाम योजनाओं के जरिए गरीबों को त्यौहारों का तोहफा देने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।आज भारत सुनने वाला नहीं बल्कि दुनिया को राह दिखाने वाला देश बन गया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा मोदी के सेवा और सुशासन पूरे विश्व में कीर्तिमान और शक्ति का उदाहरण बना हुआ है।पूर्व अपर महाधिवक्ता व इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आयात कम कर निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जिससे देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री को बदनाम कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। विधायक कोरांव राजमणि कोल ने कहा कि कोरांव की महिलाएं स्थानीय उत्पादन से रोजगार सृजन कर रही हैं और पुरुष वर्ग उनका उत्साह बढ़ा रहा है।विधायक पियूष रंजन निषाद ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कार्य सभी वर्गों लिए किया शब्दों में नही व्यक्त किया जा सकता।सम्मेलन का संचालन हृदय त्रिपाठी ने किया आभार डॉ. देवी सिंह व जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने व्यक्त किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिला कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई,जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शिक्षक डॉक्टर सहित प्रबुद्ध वर्ग व अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना किया।
Sep 21 2025, 12:05