अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (सामान्य)ने विंध्याचल एवं चुनार स्टेशनों का किया निरीक्षण।
_शारदीय नवरात्रि मेले से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा।_
संजय द्विवेदी प्रयागराज।अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(सामान्य) दीपक कुमार ने विन्ध्याचल एवं चुनार स्टेशनों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर/जीएसयू सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/चेकिंग दिनेश कुमार सहायक अभियन्ता/मिर्जापुर एस.एस. मीणा सहित अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार ने विशेष रूप से विंध्याचल स्टेशन पर आगामी शारदीय नवरात्रि मेला(दिनांक 22 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2025)के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं की कार्यप्रणाली साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था टिकट काउंटर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबन्धन के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
_विन्ध्याचल स्टेशन पर यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम।_
नवरात्रि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न प्रबंध किए गए है:
_टिकट सुविधाएँ:_
_पांच अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर।_
_एक नया पूछताछ केन्द्र।_
_आरक्षित टिकट काउंटर को दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा।_
_टिकट काउंटरों पर कार्य के लिए 16 अतिरिक्त स्टाफ।_
_यात्रियों की सहायता हेतु 18 चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी।_
_ट्रेनों का ठहराव:_
_11जोड़ी अतिरिक्त गाड़ियों का विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव।_
_पेयजल एवं स्वच्छता:5 नए वाटर पॉइन्ट।_
_15 पुरुष एवं 15 महिला शौचालय अस्थायी यात्री शेड।_
_ढांचागत सुधार:12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज यात्रियों के लिए चालू किया गया।_
_चिकित्सा एवं आपातकालीन सुविधाएँ:_
_सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा संगठन।_
_प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा।_
_एम्बुलेंस की व्यवस्था अन्य प्रबन्ध:_
_खानपान हेतु 5 अधिकृत स्टॉल पहले से कार्यरत।_
_अतिरिक्त वाणिज्य कर्मचारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की विशेष तैनाती।_
_चुनार स्टेशन निरीक्षण।_
विंध्याचल निरीक्षण के पश्चात दीपक कुमार ने चुनार स्टेशन का भी निरीक्षण किया।यहां उन्होंने चल रहे विकास कार्यो यात्री सुविधाओं तथा स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यो को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।अपर मंडल रेल प्रबन्धक (सामान्य) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो।उन्होंने साफ-सफाई की गुणवत्ता समयपालन सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रयागराज मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित सुव्यवस्थित एवं आरामदायक यात्रा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Sep 21 2025, 12:02