श्रम से शिक्षा तक अभियान: यूपी में 21 योजनाओं से बच्चों और श्रमिक परिवारों को मिलेगा सहारा
गोण्डा।17 सितम्बर, 2025 बाल श्रम में संलिप्त बच्चों और श्रमिक परिवारों हेतु प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कई प्रमुख योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से श्रम से शिक्षा तक अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार द्वारा श्रम एवं सेवायोजन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 21 योजनाएं संचालित की जा रहे हैं। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इन सभी योजनाओं का अपने-अपने जिलों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराकर योजनाओं का लाभ संबंधित तक पहुंचाएं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक परिवारों, महिलाओं और बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
प्रदेश में इन योजनाओं का हो रहा संचालन
बाल श्रमिक शिक्षा योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
अटल आवासीय विद्यालय – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) – महिला एवं बाल विकास विभाग
मिशन वात्सल्य योजना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन – महिला एवं बाल विकास विभाग
दत्तक ग्रहण योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
स्पॉन्सरशिप योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
फॉस्टर केयर योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
आफ्टरकेयर योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
कन्या विवाह सहायता योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
संत रविदास शिक्षा सहायता योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
कौशल विकास प्रशिक्षण अन्तर्गत एवं प्रमाणन योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
निर्माण कामगार गम्भीर बीमारी सहायता योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
महात्मा गाँधी पेंशन योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना – महिला एवं बाल विकास विभाग
आपदा राहत सहायता योजना – श्रम एवं सेवायोजन विभाग
वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्पलाइन – महिला एवं बाल विकास विभाग
निराश्रित महिलाओं हेतु आश्रय सुविधा – महिला एवं बाल विकास विभाग
आयुक्त का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक सरकारी मदद पहुँचाई जाएगी। इन योजनाओं से गरीब, अनाथ, श्रमिक परिवारों के बच्चे, विधवाएँ, कमजोर महिलाएँ और मजदूर वर्ग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित न रह जाए।
Sep 19 2025, 13:55