सफात अली शाह ने समाजवादी मजदुर सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाये गए।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी द्वारा पार्टी कार्यालय प्रयागराज में सफात अली शाह को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पर मौजूद रहे जिलाध्यक्ष प्रयागराज पप्पू लाल निषाद, जिला उपाध्यक्ष/पूर्व सदस्य जिला पंचायत ललन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला सचिव विनय सोनकर, राजू चौबे, वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता राधेश्याम यादव, शिव दानी पाल, संत पाल समेत आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सफात अली शाह को समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा जाति-पाति से ऊपर उठकर कंधों से कंधा मिलकर पार्टी को मजबूत करें क्योंकि अब वह दिन दूर नहीं आने वाला समय समाजवादी पार्टी की होगी। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव शफाद अली शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संतुष्टि पर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी हमें दी गई है मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी को मजबूत करूंगा। आगे उन्होंने कहा सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ कंधों से कंधा मिलाकर संघर्ष करूंगा। सफात अली शाह ने कहा जाने अंजाने में हमारे द्वारा कुछ टूटियां हो जाय तो हम सभी समाजवादी सिपाहियों से आग्रह है कि आपस में बैठकर टूटियों का सुधार करते हुए आपसी मतभेद को खत्म कर दिया जाय जिससे पार्टी में मजबूती बनी रहे। प्रमुख रूप से हारुन अंसारी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष पवन सिंघल, जिला उपाध्यक्ष नाटे चौधरी, मंगल देव कोल, रविंद्र जैसल, दिनेश पटेल, डॉ अमर बहादुर, अहमद अली शाह, बंटी कुशवाह आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sep 18 2025, 19:15