शारदीय नवरात्रि मेला में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
![]()
संजय द्विवेदी, प्रयागराज। 22.09.2025 से 06.10.2025 से लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेला में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये है।विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा 5अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर 1पूछताछ केन्द्र बनाया जाएगा एवं आरक्षित टिकट काउंटर को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा।यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए टिकट काउंटर पर कार्य करने के लिए 16 अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराये जाएंगे एवं यात्रियों की सहायता के लिए यात्रियों की सहायता के लिए 18 चेकिंग स्टाफ की भी डयूटी भी लगाई जाएगी।
विन्ध्याचल स्टेशन पर खानपान के लिए 5 कार्यरत स्टाल पहले से यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।यात्रियों की सुविधा के लिए 11 जोड़ी अतिरिक्त गाड़ियों का ठहराव दिया जाएगा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 5 वाटर पॉइंट गए है।यात्रियों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में अतिरिक्त 15 पुरुष शौचालय15 महिला शौचालय एवं अस्थायी यात्री शेड उपलब्ध कराया जाएगा।विन्ध्याचल स्टेशन पर नवरात्रि मेला तक यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए विंध्याचल स्टेशन पर सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड नागरिक सुरक्षा संगठन प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र एवम राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएगी।नवरात्रि मेला के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त वाणिज्य कर्मचारियों रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस स्टाफ सुरक्षा में तैनात रहेंगे।अमित कुमार सिंह
जनसम्पर्क अधिकारी
प्रयागराज मण्डल उत्तर मध्य रेलवे।
Sep 18 2025, 19:11