थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/25, धारा 191(2),191(3),190,109,324(4),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू को मौर्य नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- 08.04.2025 को वादी गिरजाशंकर तिवारी पुत्र कृष्ण दत्त तिवारी नि0 ग्रा0 टेंगनहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसका भाई आशुतोष त्रिपाठी तहसील कर्नलगंज से अपनी कार से घर आ रहा था कि वंधिया घाट पुल के पास विपक्षीगणों द्वारा गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डण्डे व फरसें से उसके भाई को मारा-पीटा गया है। जिससे उसके भाई को गम्भीर चोटे आयी है।
जिसे जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। वादी की तहरीर पर थानाकर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा 03 आरोपी अभियुक्तों को कर्नलगंज पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज 09.09.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त विनोद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू को मौर्य नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Sep 09 2025, 17:19