राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के सांसद को घेरा, निशिकांत दूबे को लेकर कह दी बड़ी बात
#bjpmprajivprataprudymakesseriousallegationsagainstnishikantdubey
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे पर हमला बोला। राजीव प्रताप रूडी ने झारखंड के गोड्डा से अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रूडी ने दुबे को अहंकारी बताया और कहा कि वे संसद में अपनी अलग ही 'सरकार' चलाते हैं। रूडी ने एक इंटरव्यू के दौरान दुबे को लेकर गंभीर बातें कहीं।
![]()
न्यूजलॉण्ड्री के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने साथी सांसद पर उस वक्त निशाना साधा, जब उनसे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया के लिए हाल ही में संपन्न चुनाव और पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर सवाल पूछे गए। रूडी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी का समर्थन मिला था। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह पूर्व सांसद संजीव बालियान का समर्थन कर रहे थे।
दुबे पर गलत खबरें फैलाने का लगाया आरोप
रूडी ने इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति संसद में अपनी सरकार चलाता है और वही गलत खबरें फैला रहा है। राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संसद में खुद को सरकार से अलग अपनी ही 'सरकार' चलाने का दिखावा करते हैं, जिसमें उनका (रूडी का) कोई हिस्सा नहीं है।
दुबे सोचते हैं कि वे संसद को नियंत्रित करते हैं-रूडी
रूडी ने सीधे तौर पर निशिकांत दुबे का नाम लिया। उन्होंने कहा कि दुबे सोचते हैं कि वे संसद को नियंत्रित करते हैं और वहां अपना शो चलाते हैं। रूडी ने यह भी कहा कि दुबे ने गृह मंत्री अमित शाह का नाम इस मामले में उछाला।
निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप
राजीव प्रताप रूडी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके खिलाफ प्रचार की अगुवाई पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने की। रूडी ने दावा किया कि चुनाव के दौरान उन्हें अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा तक सभी का समर्थन हासिल था। लेकिन निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके गलत तरीके से विवाद पैदा करने की कोशिश की। रूडी का कहना है कि दुबे ने हरसंभव कोशिश की कि वे चुनाव न जीत सकें। यह बयान न केवल चुनावी प्रतिस्पर्धा की कटुता को दिखाता है, बल्कि इस ओर भी संकेत करता है कि पार्टी की राजनीति अब व्यक्तिगत हमलों और भीतरघात तक पहुंच चुकी है।
Sep 08 2025, 11:56