श्री सुखदेव जी का प्राकट्य एवं राजा परीक्षित जन्म कथा का हुआ वर्णन
झुमरी तिलैया में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य रामकरण सहल के प्रवचन से गूंजा माहौल
झुमरी तिलैया नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कथावाचक आचार्य रामकरण सहल ने भगवान श्री सुखदेव जी के प्राकट्य, राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग, भीष्म पितामह के स्वर्गारोहण तथा कलयुग के आगमन की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। आचार्य सहल ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है बल्कि यह मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर मार्गदर्शन कराने वाली जीवन गाथा है। उन्होंने "अंत मति सदगति" का महत्व समझाते हुए कहा कि मृत्यु समय में जिस प्रकार की मति होगी, उसी के अनुसार गति प्राप्त होगी। इसलिए जीवनभर मन, वचन और कर्म से श्री हरि के चरणों में स्थिर रहना चाहिए। यही मानव जीवन की सर्वोच्च साधना है। इस अवसर पर यजमान अनुप जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम जोशी ने पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु कथा श्रवण में तल्लीन दिखाई दिए। आचार्य रामकरण सहल ने यह भी उल्लेख किया कि यह उनकी 108वीं भागवत कथा है। उन्होंने कहा कि "108 कथाओं की यह एक माला पूर्ण हुई है और अब दूसरी माला के लिए भी भागवत कथाएं निरंतर होती रहेंगी।" उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि हर किसी को जीवन में एक बार भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए, क्योंकि इससे आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान भक्ति गीतों और श्लोकों का गायन हुआ, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने कथा श्रवण कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। भागवत कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालु भक्त पूर्व डीआरएम धनबाद कमल किशोर अग्रवाल, दिनेश मिश्रा, विद्यापति स्थाना,लड्डु गौपाल राजगढ़िया, विनोद चौधरी, सुधीर कन्धवे, सत्यदेव मोदी,कैलाश जोशी, शुशील जोशी,पवन जोशी, महेंद्र जोशी, विजय जोशी, लाला जोशी, मनोज जोशी, नरेन्द्र जोशी, चन्द्रशेखर जोशी,श्रेअंश जोशी,केशव जोशी, ईशान जोशी,संजय शर्मा, नरेन्द्र पाल, राकेश शर्मा,बजरंग शर्मा, मनोज शर्मा, विक्रम शर्मा,अरुण मोदी, संजय बनर्जी, पुष्पा जोशी,पुनम सेठ ,संगीता शर्मा,गीदोड़ी जोशी,किरण जोशी,सरोज शर्मा,, निर्मला शर्मा,विमला शर्मा,मंजु जोशी,सुमन जोशी, मंजु मोदी,ललीता शर्मा, सुजाता जोशी, सरोज पांडेय, रेणु संघई, सुलोचना भोजनवाला, ऊषा शर्मा,आदि सैकड़ो श्रृद्धालु भक्त शामिल हुए।
Sep 02 2025, 19:40