स्नान करने गये एक 28 वर्षीय व्यक्ति का 24 घंटे बाद भी शव नहीं हुई बरामद
रफीगंज के ढोसिला पंचायत धरहारा गांव के कईल कुमार के 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार मंगलवार को सुबह 11:00 बजे घर से स्नान करने के लिए नदी की ओर निकले थे। परिजनों ने बताया कि मंगल रात्रि में वापस घर नहीं लौटने पर हम लोगों ने खोजबीन किया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।इसी क्रम में बुधवार को सुबह नदी किनारे उनका चप्पल मिला है हालांकि 24 घंटे बाद भी अर्जुन कुमार का शव बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा नदी में खोजबीन की गई उसके बाद भी शव बरामद नहीं हुआ।
स्थानीय कपिल यादव की पत्नी ने बताया कि मैंने उसे नदी में स्नान करते हुए देखा था। वही थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचकर शव को स्थानीय गोताखोरों से काफी खोजबीन करवाया लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चला तो NDRF टिम को सूचना दिया गया है। वही सूचना पाकर यूवा समाजसेवी सह पप्पू यादव समर्थक संदीप सिंह समदर्शी ने घटना स्थल पर पहुंचकर कहा कि यह घटना हृदय विदारक है इसकी सूचना थाना और अंचलाधिकारी को देकर शव बरामद करने के लिए मांग किया। अर्जुन कुमार का एक सात साल का लड़का है।
अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर करता था। मृतक के चाचा रामजतन यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा चप्पल के आधार पर सूचना दिया गया कि तो हमलोगों ने नदी में खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका है। पत्नी एवं बच्चा सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस मौके पर थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई बिनोद कुमार, एक एस आई अवधेश कुमार सिंह के साथ पुलिस बल मौजूद रही।
11 hours ago