कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण स्थल पर जनता की अदालत लगाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
रांची : नगरी में प्रस्तावित रिम्स 2 के लिए अधिग्रहीत जमीन पर एक बार फिर से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नया आंदोलन करने का किया ऐलान। राजधानी रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण स्थल पर जनता की अदालत लगाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।
बताते चले कि 24 अगस्त 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन का ऐलान कर प्रशासन के लिए सिरदर्द बढ़ा दिया था। जिसकी गूंज सदन तक सुनाई दी। अब एक बार फिर से जनता की अदालत लगाकर प्रशासन की नींद उड़ाने के फिराक में है। उन्होंने कहा कि 1957 में तत्कालीन बिहार सरकार ने रिटो के आंदोलन को देखते हुए इस जमीन को अधिग्रहण से छोड़ दिया था तब से रयत उसे जमीन का लगान दे रहे हैं अब बिना नोटिस के सरकार उनकी जमीन को अधिग्रहित कर रही है।
कांके स्थित नगड़ी और आसपास के गांवों में रिम्स-2 के लिए चिह्नित जमीन पर खेती करने से रैयतों को रोके जाने और कांटेदार तारों से घेराबंदी किये जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ग्रामीण कई दिनों से आंदोलन में उनका साथ देने उतरे है।
Aug 26 2025, 18:05