कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया
बलरामपुर (तुलसीपुर) 21 अगस्त जनपद बलरामपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखी गई इसी क्रम में उतरौला बलरामपुर तुलसीपुर सहित लगभग सभी क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न समितियां द्वारा बड़े-बड़े स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन गायन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला रहा।
इसी क्रम में तुलसीपुर थाना मोड, पुरानी बाजार तथा बैरागी पुरवा आदि पर खास प्रोग्राम देखा गया जिसमें थाना मोड पर कृष्ण जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष अमित कसौधन ने बताया कि प्रतिवर्ष विशाल भंडारे एवं भजन कीर्तन का आयोजन होता रहा है जिसमें सभी श्याम भक्त रस में झूम कर बाबा का गुणगान करते हैं कलाकार एवं गायक ए,के, कसौधन पिंटू तुलसीपुरी ने अपने मनमोहक भजनों से कृष्ण प्रेमियों का मन मोह लिया, उक्त समारोह में कमेटी द्वारा अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर किया गया।
जिसमें व्यापार मंडल तुलसीपुर के संरक्षक राम आर्य देवी पाटन वार्ड सभासद किन्नर मीना कुमारी पूर्व सभासद प्रतिनिधि कुलविंदर सिंह बबलू प्राचार्य शीला गुप्ता, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि महामंत्री रूपचंद गुप्ता मीडिया प्रभारी जय सिंह राधेश्याम चौरसिया, कसौधन समिति के अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन अनूप कसौधन तुलसीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह संतोष कसौधन राजू, प्रिय देव आर्य जय ओम कसौधन आलोक कसौधन अश्वनी कसौधन विकी मोदनवाल डेकोरेटर निखिल गुप्ता महाकाल डीजे कमलेश प्रसाद को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कमेटी के अनिल कसौधन पिंटू शुभम कसौधन आशीष जायसवाल रवि आर्य आदर्श कसौधन अमन कसौधन पंकज कसौधन संदीप बरनवाल अशोक प्रसाद पप्पू चंद्र मोहन जायसवाल दिनेश कसौधन विशाल कसौधन रोहित जायसवाल वैभव कसौधन सुरेश कसौधन ने कृष्ण भगवान के चित्र सहित माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
Aug 22 2025, 17:30